19/07/2026
तबसे बैठा देख रहा हूँ फिर आने की राह !
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AM Bharat News, Social service, Delhi/NCR, Delhi.
आपके लिए सच्ची और ताज़ा खबरें।
राजनीति, समाज और देश से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी।
निष्पक्ष दृष्टिकोण, विश्वसनीय समाचार।
AM Bharat News
#News #Politics #India #AMBHARATNEWS
19/07/2026
तबसे बैठा देख रहा हूँ फिर आने की राह !
15/07/2026
Electrical Power Department
13/07/2026
सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के आदेश को रोक दिया है, जिसमें पूरे राज्य में गाय और बछड़ों की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। अब फिलहाल कानून के अनुसार केवल विशेष परिस्थितियों में ही गायों का वध किया जा सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि गायों का वध धार्मिक अनिवार्यता नहीं है और इसे कानून के अनुसार ही होना चाहिए।
राज्य सरकार को फिलहाल राहत मिली है, लेकिन अंतिम निर्णय आने तक स्थिति अस्थायी है।
13/07/2026
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित महाकाल मंदिर मुख्य मार्ग पर 11 जुलाई को एक बेहद दर्दनाक और गुस्सा दिलाने वाला हादसा हुआ। श्री दिगंबर झा अपनी धर्मपत्नी के साथ मंदिर में दर्शन करके पैदल वापस लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार 4-पहिया गाड़ी (नंबर: HR12V0006) ने, जो सरेआम Wrong Side (गलत दिशा) में आ रही थी, इन दोनों को जोरदार टक्कर मार दी!
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर गए। वहां मौजूद जागरूक जनता ने तुरंत गाड़ी का नंबर नोट किया और पुलिस को सूचना दी।
हादसे के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो मदद करने के बजाय उनका रवैया बेहद निराशाजनक रहा। पीड़ित परिवार के साथ बहस की गई और पुलिस ने MLC (Medico-Legal Case) बनाने से साफ मना कर दिया!
पुलिस के इस अड़ियल और गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण, घायल दिगंबर जी को मजबूरी में भाई जग प्रवेश चंद्र अस्पताल जाकर अपना इलाज करवाना पड़ा।
हम मांग करते हैं कि इस मामले की तुरंत निष्पक्ष जांच हो, दोषी ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाए और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त एक्शन लिया जाए!
13/07/2026
DLF Ankur Vihar A-Block में 7 जुलाई की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ बिना नंबर प्लेट वाली एक काली बोलेरो ने सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों में जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों और गाड़ी के मालिकों के अनुसार, बोलेरो में सवार चारों व्यक्ति शराब के नशे में धुत थे। CCTV फुटेज में भी साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे नशे में धुत ड्राइवर ने गाड़ियों को रौंदा।
घटना के तुरंत बाद 100 नंबर पर कॉल की गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आश्वासन दिया कि वे गाड़ी को पकड़ लेंगे। लेकिन हैरानी की बात तब हुई, जब पीड़ित ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी, तो पुलिस वालों ने न सिर्फ एप्लिकेशन की रिसीविंग देने से मना कर दिया, बल्कि उलटा पीड़ित को ही धमकाते हुए कहा, "इस चक्कर में न पड़ो तो अच्छा है।"
अगर पुलिस ही अपराधियों को बचाने और पीड़ितों को डराने-धमकाने का काम करेगी, तो आम जनता का क्या होगा? क्या अब अपराधियों को खुला घूमने की छूट मिल गई है? प्रशासन से मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, साथ ही पुलिस के इस रवैये की भी जांच होनी चाहिए।
11/07/2026
आए दिन 5 से 6 घंटे बिजली की कटौती, जनता परेशान!
गाजियाबाद: DLF अंकुर विहार में बिजली की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। स्थानीय निवासियों को आए दिन 5 से 6 घंटे की भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
विद्युत विभाग इस पर तुरंत संज्ञान ले और समस्या का स्थायी समाधान करे!
10/07/2026
DLF अंकुर विहार के निवासियों के लिए बिजली की समस्या अब एक रोज का सिरदर्द बन चुकी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों अघोषित पावर कट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर वर्क फ्रॉम होम करने वाले पेशेवरों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका बेहद बुरा असर पड़ रहा है।
10/07/2026
09/07/2026
डीएलएफ अंकुर विहार में विकास की बयार: मनोनीत सभासद विपिन कसाना और विधायक नंदकिशोर गुर्जर की जोड़ी ने बदली क्षेत्र की सूरत