Office Of Dr. Shalabh Mani Tripathi

Office Of Dr. Shalabh Mani Tripathi

Share

Office Of Shalabh Mani Tripathi, MLA, UP Lesgisletive Assembly

11/03/2026

4 साल विकास के, जनता के विश्वास के !!

देवरिया सदर के मेरे परिवारजनों को प्रणाम 🙏

10 मार्च, 2022 का दिन आज भी मेरी स्मृतियों में उतना ही जीवंत है, जब आपने अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद देकर मुझे देवरिया की सेवा के लिए विधानसभा तक पहुँचाया था। आज उस विश्वास को चार वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर मैं देवरिया की पावन धरती और आप सभी देवतुल्य जनों के प्रति हृदय से बार-बार कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।

सच कहूँ तो ऐसा शायद ही कोई क्षण रहा हो जब मैंने आप सबके इस अपार स्नेह और भरोसे के ऋण को भूलने की कल्पना भी की हो। यही भावना हर दिन मुझे प्रेरित करती है कि इस ऋण का थोड़ा-सा अंश भी सेवा के माध्यम से चुका सकूँ। नियमित जनता दर्शन में आपकी समस्याएँ सुनना, आपके दुःख-सुख में साथ खड़ा रहना और देवरिया के विकास के लिए निरंतर संघर्ष करना, अब यही जीवन का ध्येय है।

इन चार वर्षों में आपके सहयोग और आशीर्वाद से देवरिया ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ देखीं। देवरिया बाईपास से लेकर भीखमपुर रेलवे ओवरब्रिज जैसे बहुप्रतीक्षित कार्य आगे बढ़े। समाज की आँखों में खटकती अवैध मज़ार को ध्वस्त कर टूटा हुआ मनोबल पुनर्स्थापित किया गया। गरीबों, बेबसों, माताओं-बहनों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी गई और लव जिहाद व धर्मांतरण जैसे अपराधों के दोषियों को कड़ा संदेश दिया गया।

साथ ही शहर को सजाने-संवारने, सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए गए। बहुत से कार्य पूरे हुए, तो कुछ बड़े सपने अभी शेष हैं, जैसे चीनी मिल और विश्वविद्यालय की स्थापना। इन अधूरे सपनों को साकार करने के लिए आने वाला समय और अधिक दृढ़ संकल्प के साथ समर्पित रहेगा। देवरिया का नया बस अड्डा भी इन्हीं प्राथमिकताओं में है और पूरी आशा है कि इसका शुभ समाचार भी जल्द ही आप सभी को मिलने वाला है।

इन वर्षों में पूरी निष्ठा के बावजूद यदि मुझसे जाने-अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो उसे नज़रअंदाज़ करने की प्रार्थना के साथ आपको विश्वास दिलाता हूँ कि देवरिया की उन्नति, सम्मान और खुशहाली ही मेरी पहली और आख़िरी प्राथमिकता है। आपका स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है।

हर वर्ष की भाँति इस बार भी कल से मैं आप सभी के समक्ष इन चार वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करूँगा।

एक बार फिर हृदय से आभार।
आपका स्नेह और आशीर्वाद बना रहे।

जय जय देवरिया !!

Photos from Office Of Dr. Shalabh Mani Tripathi's post 08/03/2026

माँ सरस्वती सेवा सदन, देवरिया स्थित मेरे जनसंपर्क कार्यालय/ आवास पर जनता दर्शन में पधारे क्षेत्र के सम्मानित लोगों की समस्याएं सुन तत्काल समाधान का प्रयास किया, सभी का आशीर्वाद लिया, सेवा का प्रयास निरंतर जारी रहेगा 🙏

08/03/2026

बधाई, देवरिया !! बधाई गौरीबाजार !!

लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से शानदार होने जा रही है चोरखरी से देवतहा कुटी तक की सड़क, लगभग 10 बजे चोरखरी चौराहे पर आप सबकी गरिमामयी उपस्थिति में होगा इस सड़क का शिलान्यास, वर्षों से इस सड़क को बेहतर करने की ज़रूरत महसूस की जा रही थी, आपको बताते हुए प्रसन्नता है कि 13 करोड़ की लागत से अब यह सड़क ना सिर्फ़ बेहतर होगी बल्कि पर्याप्त चौड़ी भी, आप सभी से अनुरोध है कि कल 9 मार्च की सुबह 10 बजे चोरखरी चौराहे पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम का हिस्सा बनें, जय देवरिया 

03/03/2026

02/03/2026

होली मिलन समारोह 2026

14/02/2026

बधाई बैतालपुर !!

11/02/2026

आंधियों को जिद्द थी जहां बिजलियां गिराने की!
हमें भी जिद्द है वहां आशियां बसाने की...!!

11/02/2026

उत्तर प्रदेश में Unemployment Rate को हम 2.24 प्रतिशत से नीचे लेकर आने में सफल हुए है।

- मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी।

#नवनिर्माण_के_नौ_वर्ष

Want your business to be the top-listed Government Service in Deoria?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Deoria
274001