नगर पंचायत गौरी बाज़ार

नगर पंचायत गौरी बाज़ार

Share

गौरीबाजार

09/09/2024
09/09/2024

7 साल की उम्र पिता को खोया, 16 की उम्र पर ट्रॉली की टक्कर से कटा आधा पैर, माँ ने शेरनी बनकर देश को दिया वीर पूत 🙏🙏

गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल 7 जून 1988 को हरियाणा के सोनीपत जिले के खेवरा गांव में जन्मे। सुमित के पिता राम कुमार अंतिल इंडियन एयरफोर्स में थे, लेकिन सुमित ने 7 साल की उम्र में उन्हें खो दिया। लंबी बीमारी से जूझने के बाद सुमित के पिता राम कुमार मौत हो गई थी। सुमित 3 बहनों के इकलौते भाई थे, लेकिन पिता की मौत के बाद मां के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई। मुश्किल दौर में माँ ने हार नहीं मानी और दिन रात कड़ी मेहनत करके सुमित और उनकी 3 बहनों को पाला।

बचपन से ही सुमित क्योंकि कद और काठी में काफी अच्छे थे, इसलिए वे पहलवान बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपने पिता की तरह इंडियन आर्मी जॉइन करने का फैसला लिया, लेकिन एक हादसे ने उन के साथ ऐसा मज़ाक किया कि उनका सपना तोड़ दिया। 16 साल के सुमित जब 12वीं में पढ़ते थे तो एक दिन उनकी बाइक को सीमेंट के कट्टों से लदी ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में दुर्भाग्यपूर्ण रूप से सुमित ने अपनी पैर और आधी टांग खो दी। इस हादसे ने उनका सपना चकनाचूर कर दिया।

सुमित की मां ने बेटे के सपनों को टूटते देखा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। एक माँ ने अपने बेटे को भी हारने नहीं दिया, बल्कि कृत्रिम पैर लगवाकर उसे खेलों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। 2015 में हादसे के बाद 2 साल में रिकवर करके सुमित ने कृत्रिम पैर लगवाया और खेलों की दुनिया में आने का फैसला किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात साल 2017 में पैरा एथलीट राजकुमार से हुई, जिन्होंने सुमित को जेवलिन थ्रो में करियर बनाने की सलाह दी। सुमित ने नवल सिंह को अपना कोच बनाया और दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू की। इसके बाद माँ के लाल ने अपनी मेहनत को जाया नहीं जाने दिया और एक के बाद एक सोपानों को पूरा करते हुए टोक्यो के बाद पेरिस में भी गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया 🙏
सलाम सुमित को और उनकी माँ को जबकि उनके पिता को विनम्र श्रद्धांजली 🙏🙏

09/09/2024

अब इस खूबसूरत झरने को
आप लोग फ्लाईओवर बोलोगे 🤔🤔🤔

09/09/2024

Tesla और SpaceX के CEO Elon Musk ने कहा कि मंगल ग्रह पर पहला अनक्रूड स्टारशिप मिशन दो साल में लॉन्च किया जाएगा. स्टारशिप दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है. इसका उपयोग इंसानों को चंद्रमा और फिर अंत में मंगल ग्रह पर भेजने के लिए किया जाएगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टेक अरबपति ने कहा, 'मंगल ग्रह पर पहला स्टारशिप दो साल में लॉन्च होगा. मंगल ग्रह पर लैंडिंग की विश्वसनीयता का परीक्षण करने के लिए इन्हें शामिल किया जाएगा. अगर लैंडिंग अच्छी रही, तो मंगल ग्रह पर पहले क्रू की उड़ान उड़ान चार साल में होगी.'

08/09/2024

आगामी त्यौहारों के सीज़न में रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु पूर्वघोषित त्यौहार विशेष रेलगाड़ियों के साथ-साथ निम्नलिखित अतिरिक्त त्यौहार विशेष रेलगाड़ियों का संचालन भी निम्न विवरण के अनुसार किया जाएगाः-

08/09/2024

We are proud of you 💪💪💪

08/09/2024

भारत को एक और GOLD 🇮🇳🏅🏆

गांव भदाना से भारत के लाडले धर्मबीर नैन ने इतिहास रच दिया है,धरमबीर ने अपने पांचवें प्रयास में 34.92 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्ड मेडल जीता ।

क्लब थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने धर्मबीर 📸

धर्मबीर ने पैरालंपिक क्लब थ्रो के फाइनल में अपने पहले चार थ्रो फाउल किए थे। इसके बाद अपने पांचवे थ्रो में उन्होंने 34.92 मीटर की दूरी तय कर ना सिर्फ पहला स्थान हासिल किया, बल्कि एशियाई रिकॉर्ड भी तोड़ने में कामयाब रहे।

बहुत बहुत शुभकामनाएं.🏅🏅🏅🏅

Want your business to be the top-listed Government Service in Deoria?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Gauri Bazar
Deoria
274202