07/10/2026
7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' एवं विकसित भारत संकल्प सभा: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन, तुकोजीराव पवार स्टेडियम से निकलेगी भव्य “सेवा ज्योति यात्रा”
'विकसित भारत @2047' का लिया जाएगा सामूहिक संकल्प, सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधियों रहेंगे मौजूद; सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी सेवा ज्योति
सुबह 9 बजे से होगा कार्यक्रम, 10 बजे प्रधानमंत्री श्री मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन, 11 बजे रवाना होगी सेवा ज्योति यात्रा
देवास में बुधवार 7 अक्टूबर को भोपाल चौराहा स्थित तुकोजीराव पवार स्टेडियम में 'सेवा ज्योति यात्रा' एवं 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया जाएगा। समारोह को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) से संबोधित करेंगे तथा सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 'विकसित भारत @2047' का सामूहिक संकल्प भी लिया जाएगा। कार्यक्रम में देवास-शाजापुर लोकसभा सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, राज्यसभा सांसद डॉ. कविता पाटीदार, देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर, हाटपिपलिया विधायक श्री मनोज चौधरी, बागली विधायक श्री मुरली भंवरा, डॉ. रायसिंह सेंधव और श्री धनंजय शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
समारोह की शुरुआत प्रातः 09 बजे कार्यकर्ताओं व नागरिकों के आगमन और देशभक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ होगी। इसके पश्चात 10 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विशेष वर्चुअल उद्बोधन प्रसारित किया जाएगा। प्रातः 10:55 बजे प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर 'विकसित भारत @2047' का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। 11 बजे तुकोजीराव पवार स्टेडियम से जिला स्तरीय सेवा ज्योति यात्रा का प्रस्थान होगा, यात्रा का लाल गेट के राजा परिसर में इसका औपचारिक समापन होगा।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान
#सेवा_की_कहानी
#देवास