Dhamtari Police

Call Directions Website Contact the organization

Dhamtari Police This is official facebook
handle of Dhamtari police. To connect to citizens, to inform about police

▪️धमतरी पुलिस  26 सितंबर 2026▪️उफनती महानदी के बीच करेलीबड़ी पुलिस ने साहस और तत्परता दिखाते हुए लोमस ऋषि आश्रम एवं गौशा...
26/09/2026

▪️धमतरी पुलिस
26 सितंबर 2026
▪️उफनती महानदी के बीच करेलीबड़ी पुलिस ने साहस और तत्परता दिखाते हुए लोमस ऋषि आश्रम एवं गौशाला में बाढ़ में फंसे 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
▪️रात करीब 10 बजे सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई। जवानों ने लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलकर और 200 मीटर गहरे बाढ़ के पानी को तैरकर पार किया तथा देर रात करीब 1 बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित सभी 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
▪️यह साहसिक रेस्क्यू पुलिस जवानों एवं स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सफल हुआ।
साहस • सेवा • संवेदनशीलता
जनसेवा ही पुलिस का प्रथम दायित्व।

#धमतरीपुलिस #साहसिकरेस्क्यू #महानदी #बाढ़रेस्क्यू #करेलीबड़ीपुलिस #जनसेवाहिपुलिसकाप्रथमदायित्व #सुरक्षित_जिंदगी








▪️धमतरी पुलिस  26 सितंबर 2026▪️एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभि...
26/09/2026

▪️धमतरी पुलिस
26 सितंबर 2026
▪️एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत सिहावा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में करीब 3 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी राकेश उर्फ बैराग्य मरकाम, उम्र 26 वर्ष को गरियाबंद से गिरफ्तार किया।
▪️मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा अपराध क्रमांक 92/2023 में प्रकरण दर्ज है तथा दिनांक 13 सितंबर 2023 को स्थाई वारंट जारी हुआ था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

#धमतरी_पुलिस #सिहावा_पुलिस #स्थाई_वारंटी #फरार_आरोपी #पॉक्सो_एक्ट #गिरफ्तारी #अपराध_पर_प्रहार








▪️ धमतरी पुलिस-*25 सितंबर 2026*▪️धमतरी पुलिस हर मौसम, हर पल आपकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। त्योहारों एवं सार्वजनिक आयोज...
25/09/2026

▪️ धमतरी पुलिस-
*25 सितंबर 2026*
▪️धमतरी पुलिस हर मौसम, हर पल आपकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद है। त्योहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को लेकर पुलिस टीम लगातार सतर्क है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

#धमतरीपुलिस #सुरक्षितधमतरी #जनसहयोग #हमसाथहैं #त्योहारसुरक्षा #पुलिसआपकेसाथ #सुरक्षासेवासंवेदना








▪️धमतरी पुलिस  25 सितंबर 2026▪️पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार ...
25/09/2026

▪️धमतरी पुलिस
25 सितंबर 2026
▪️पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे आरोपी विवेक नरसिंग दानी (33 वर्ष), निवासी सुंदरगंज वार्ड, धमतरी को गिरफ्तार किया।
▪️आरोपी के कब्जे से 3.08 ग्राम चिट्टा, 01 मोबाइल फोन एवं कुल 71,600/- रूपये का मशरूका जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 228/2026, धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।
▪️धमतरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। नागरिकों से अपील है कि नशीले पदार्थों की बिक्री या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

#धमतरीपुलिस #नशामुक्तधमतरी #नशामुक्तछत्तीसगढ़








▪️धमतरी पुलिस   25 सितंबर 2026▪️ कुरुद पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री करने वाले 0...
25/09/2026

▪️धमतरी पुलिस
25 सितंबर 2026
▪️ कुरुद पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
▪️ आरोपियों से 988 नशीले कैप्सूल,2,050 रूपये नगद एवं 03 मोबाइल सहित कुल 27,243/- रूपये की सामग्री जब्त।
▪️ जब्त कैप्सूल की ग्राहकों को 100 रू.प्रति नग की दर से बिक्री की जाती थी, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 98,800/- रूपये आंकी गई।
▪️ दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
▪️धमतरी पुलिस का नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। आमजन नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

#धमतरीपुलिस #नशामुक्तधमतरी #नशेकेखिलाफजंग #सुरक्षितधमतरी








25/09/2026

सतर्क रहें सुरक्षित रहें।
धमतरी पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।

▪️धमतरी पुलिस   24 सितंबर 2026▪️ धमतरी पुलिस द्वारा जिलेभर में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर वरिष्ठ नागरिकों सहित आमजन को ...
24/09/2026

▪️धमतरी पुलिस
24 सितंबर 2026
▪️ धमतरी पुलिस द्वारा जिलेभर में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर वरिष्ठ नागरिकों सहित आमजन को साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, OTP, UPI, ATM एवं सोशल मीडिया फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई।
▪️ गांवों, बाजारों, स्कूलों एवं चौक-चौराहों पर चौपाल लगाकर अनजान कॉल से सतर्क रहने, OTP/UPI PIN साझा नहीं करने एवं संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की समझाइश दी गई।
▪️ साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने से संपर्क करें।

#धमतरीपुलिस #साइबरजागरूकता #साइबरसुरक्षा #सतर्करहेंसुरक्षितरहें








▪️धमतरी पुलिस   24 सितंबर 2026▪️ गणेश विसर्जन झांकी एवं आगामी त्योहारों को लेकर धमतरी पुलिस ने गुंडा, निगरानी एवं माफी ब...
24/09/2026

▪️धमतरी पुलिस
24 सितंबर 2026
▪️ गणेश विसर्जन झांकी एवं आगामी त्योहारों को लेकर धमतरी पुलिस ने गुंडा, निगरानी एवं माफी बदमाशों की सघन चेकिंग की।
▪️ थाने में बुलाकर परेड कराई गई तथा नशे एवं अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। अशांति फैलाने पर कड़ी वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई।
▪️ अड्डेबाजी, चाकूबाजी, लड़ाई-झगड़े एवं अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग एवं चेकिंग बढ़ाई जाएगी।

#धमतरीपुलिस #सुरक्षितधमतरी #गणेशविसर्जन #त्योहारसुरक्षा #अपराधमुक्तधमतरी #नशामुक्तधमतरी








▪️धमतरी पुलिस   23 सितंबर 2026▪️एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ अभियान क...
23/09/2026

▪️धमतरी पुलिस
23 सितंबर 2026
▪️एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रुद्री पुलिस ने अपराध क्रमांक 62/2026 में फरार आरोपी हितेश सिंह, पिता गणेश बहादुर सिंह, निवासी बैकुंठपुर, जिला कोरिया को 22/09/2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
▪️आरोपी पर एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसने, गोली मारने की धमकी देने तथा लैपटॉप, वनप्लस पैड एवं 08 मोबाइल ले जाने का आरोप है। प्रकरण में पूर्व में दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

#धमतरीपुलिस #रुद्रीपुलिस #आरोपीगिरफ्तार #पुलिसकार्रवाई #फरारआरोपी #अपराधपरसख्ती








▪️धमतरी पुलिस 23 सितंबर 2026▪️ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री...
23/09/2026

▪️धमतरी पुलिस
23 सितंबर 2026
▪️ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार पांडेय द्वारा आज सुबह इंडोर स्टेडियम, आमातालाब रोड में *“सायबर सुरक्षित सुप्रभात”* कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सायबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, एटीएम फ्रॉड एवं ओटीपी से जुड़ी धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी गई।
▪️वरिष्ठ नागरिकों को अनजान कॉल/लिंक से सावधान रहने, ओटीपी-पिन साझा नहीं करने तथा सायबर ठगी होने पर तत्काल सायबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।

#धमतरीपुलिस #सायबरसुरक्षितसुप्रभात #सतर्करहेंसुरक्षितरहें








Address

Dhamtari

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dhamtari Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dhamtari Police:

Shortcuts

Share