Marwari yuva manch Dhanbad Shakti Sakha

Marwari yuva manch Dhanbad Shakti Sakha

Share

Shakti sakha Dhanbad mym

24/04/2023

Sapath grahan program 2022-2023

15/08/2022

गूंज रहा है दुनिया में हिंदुस्तान का नारा,
चमक रहा है आसमान में तिरंगा हमारा।।🇮🇳🇮🇳
आज स्वतंत्रता दिवस आजादी के 75वे अमृत महोत्सव मे ।मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा और धनबाद शक्ति शाखा के संयुक्त तत्वाधान में मारवाड़ी युवा मंच भवन में ध्वजारोहण किया गया।
देश के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद।🇮🇳🇮🇳

07/08/2022
01/08/2022

मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा और धनबाद शक्ती शाखा के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय सावन की फुहार का आयोजन श्री शंभू राम धर्मशाला में दिनांक 30 और 31 जुलाई को किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रांतीय अध्यक्ष श्री नंद लाल जी अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पिंकी अग्रवाल जी के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री विवेक लीला जी , गोविंदपुर शाखा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल जी उन्नति शाखा अध्यक्ष स्नेहा अग्रवाल जी झरिया शाखा की अध्यक्ष निशा अग्रवाल जी धनबाद शाखा अध्यक्ष सुभाष लिख मान्य जी शक्ति शाखा अध्यक्ष ज्योति पटवारी जी भी उपस्थित थी
इस कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ शुरू हुई। इस कार्यक्रम में विभिन्न तरह के मनोरंजन के कार्यक्रम किए गए जैसे_ग्रुप डांस , म्यूजिक तंबोला, टेस्ट में बेस्ट, अंताक्षरी , चलते-चलते क्वीज , सावन क्वीन ,डांस कंपटीशन ,बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम , हाउ जी और भी बहुत सारे कार्यक्रम किए गये ।
इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण झूला रहा। सभी ने झूले का बहुत ही आनंद उठाया।
इस कार्यक्रम में शाखा के द्वारा तरह-तरह के 25 स्टॉल लगाए गए जिसमें बुटीक , लड्डू गोपाल की पोशाक कॉस्मेटिक ,जेंट्स टीशर्ट और खाने पीने की और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाई गई छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुए उनके मनोरंजन के लिए सावन मेला में जंपिंग झूला मोटू पतलू जैसे कई कार्यक्रम के आयोजन भी किए गए ।
इस कार्यक्रम में सभी कार्यक्रम विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में कन्या भ्रूण हस्ताक्षर का कार्यक्रम भी चलाया गया।
इस कार्यक्रम में शाखा की सभी सदस्यों ने सिंधारा के दिन पिंकी भाभी के साथ सभी ने सिधारा मनाया एक दूसरे को मेहंदी लगाई मुंह मीठा किया और एक दूसरे को गिफ्ट हैंपर देकर सिंधारा की शुभकामनाएं दी ।
इस कार्यक्रम में थनबाद शाखा और धनबाद शक्ती शाखा के सभी सदस्यों,संयोजक और अध्यक्ष, सचिव और सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण भूमिका रही।

03/07/2022

मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शक्ति शाखा के द्वारा आज धनबाद शाखा का कार्यक्रम उड़ान के समापन समारोह के दिन शक्ति शाखा की तरफ से नर सेवा नारायण सेवा के अंतर्गत जो भी लोग कृत्रिम पैर लगवाने आए थेऔर उनके परिजन मौजूद थे उन सबों के बीच खाद्य सामग्री वितरण की गई। इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष ज्योति पटवारी उपाध्यक्ष रिंकू लिख मान्य कोषाध्यक्ष पायल खेतान शालू अग्रवाल मेघा शर्मा नेहा केजरीवाल पूर्व अध्यक्ष किरण रिटोलिया , सुनीता जिंदलआदि मेंबरों का सहयोग रहा🙏🏻

02/07/2022

*मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा द्वारा कार्यक्रम डॉक्टर डे पर (ऑर्थो)डॉ विजय अग्रवाल जी को बुक ए मोमेंट और उपहार देकर सम्मानित किया गयाऔर साथ ही सीएडे के उपलक्ष पर सीए रोहित रिटोरिया जी को भी मोमेंटो और पेन डायरी, बुके देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष रिंकू लिख मान्य कोषाध्यक्ष पायल खेतान, शालू अग्रवाल ,सुनीता अग्रवाल ,सरिता अग्रवाल ,रजनी अग्रवाल आदि मेंबर की उपस्थिति रही*।🙏🏻🙏🏻🌹

30/06/2022

*युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति*
*नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति*
*मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शक्ति शाखा द्वारा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय प्रकल्प अमृत धारा के अंतर्गत स्थाई अमृतधारा जो कि धनबाद शक्ति शाखा की तरफ से यह सातवां अमृतधारा धनसार जगन्नाथ मंदिर में लगाया गया मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय सहायक मंत्री अजय तायल प्रकाश शर्मा सुभाष लिख मान्या और शाखा की सभी पूर्व अध्यक्ष और शाखा सदस्य द्वारा उद्घाटन समारोह किया गया इस कार्यक्रम की संयोजिका रिंकू लिख मनिया, रेनू गोयल है शाखा अध्यक्ष ज्योति पटवारी सचिव सीमा सांवरिया कोषाध्यक्ष पायलखेतान, किरण रिटोलिया सीमा सुल्तानिया शालू अग्रवाल ,रिंकू मोदी, सुनीता अग्रवाल ,अनीता डोकानिया ,उषा रिटोलिया रजनी अग्रवाल और मंदिर के सारे पुजारी उपस्थित थे*
*धन्यवाद*🙏🏻🙏🏻

22/06/2022

योग अपनाओ।
जिंदगी बेहतर बनाओ।
अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष में मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शक्ति शाखा की ओर से आज तीन दिवसीय विश्व योग दिवस मनाया गया । योग की शुरुआत 21 बार ॐ के उच्चारण के साथ शुरू हुई। जिसमें योग शिक्षक श्री तिलक जेड़िया ने कई योगासन का अभ्यास कराया इसमें बहुत सारे आसन ( चक्रासन, ताड़ासन , वृक्षासन , भुजंगासन , वक्रासन, पवनमुक्तासन आदि बहुत सारे आसन ) प्राणायाम , सूर्य नमस्कार के बारे में बताया ।
योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। योग से हम अपने शरीर को बड़ी बड़ी बीमारियों से भी बचा सकते हैं। हमें रोज योग करना चाहिए। योग करे निरोग रहे।
इस कार्यक्रम में शाखा की सभी सदस्यों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Photos from Marwari yuva manch Dhanbad Shakti Sakha's post 15/06/2022
Want your business to be the top-listed Government Service in Dhanbad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Dhanbad