जिला निर्वाचन पदाधिकारी, धनबाद

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, धनबाद

Share

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, धनबाद

Photos from जिला निर्वाचन पदाधिकारी, धनबाद 's post 06/02/2026

नगर निकाय चुनाव को लेकर सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। प्रेक्षकों ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव, मतदान प्रतिशत बढ़ाने, पेड न्यूज़ व सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। 15 फरवरी से पूर्व शस्त्र सत्यापन व जमा नहीं करने वालों का लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई। सुरक्षा व्यवस्था व प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया।
Election Commission of India
Chief Electoral Officer, Jharkhand
IPRD Dhanbad
D C Dhanbad

Photos from जिला निर्वाचन पदाधिकारी, धनबाद 's post 27/01/2026

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण कराने को जिला प्रशासन तैयार

नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने पत्रकार वार्ता में बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। 13 कोषांगों का गठन कर नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 23 फरवरी 2026 को मतदान तथा 27 फरवरी को मतगणना होगी। धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद में कुल 9.71 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। स्ट्रांग रूम से मतदान केंद्र तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और इस चुनाव में नोटा का विकल्प नहीं होगा।


Chief Electoral Officer, Jharkhand
Dhanbad Police
IPRD Dhanbad

22/01/2026

अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। उन्होंने निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
Ceo Jharkhand
Election Commission of India
IPRD Dhanbad
D C Dhanbad

Photos from जिला निर्वाचन पदाधिकारी, धनबाद 's post 22/01/2026

समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखने तथा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करने का आह्वान किया।
Ceo Jharkhand
Election Commission of India
DC Dhanbad
IPRD Dhanbad

16/12/2025

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने शहरी क्षेत्र के मतदाताओं से विगत एसआईआर के मतदाता सूची से मैपिंग के कार्य में सहयोग करने की अपील की।
Ceo Jharkhand
Chief Electoral Officer, Jharkhand
DC Dhanbad
Election Commission of India

16/12/2025

झारखंड के मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना!

पिछली SIR मतदाता सूची में अपना नाम आसानी से खोजने के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया जानें।




Photos from D C Dhanbad's post 01/11/2025
Photos from जिला निर्वाचन पदाधिकारी, धनबाद 's post 15/10/2025

धनबाद विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ आज न्यू टाउन हॉल में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के तहत “कैटेगरी-सी” एवं “कैटेगरी-डी” की मैपिंग के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।एसडीओ ने सभी एईआरओ को क्लस्टर बनाकर बीएलओ और पर्यवेक्षकों के साथ कैंप आयोजित कर 18 अक्टूबर तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
Election Commission of India
Chief Electoral Officer, Jharkhand
D C Dhanbad
Dhanbad Police

13/10/2025

घाटशिला के मतदाता विधानसभा उप चुनाव में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें–के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Election Commission of India Chief Electoral Officer, Jharkhand

11/10/2025

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने 45– घाटशिला (अ.ज.जा) उप चुनाव हेतु मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक में राजनीतिक दलों से आदर्श आचार संहिता संबंधित जानकारियों के अनुपालन हेतु अनुरोध किया।

Election Commission of India
Ceo Jharkhand
DC Dhanbad
IPRD Dhanbad

Want your business to be the top-listed Government Service in Dhanbad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Dhanbad