D.A.V Public School,Sindri

D.A.V Public School,Sindri

Share

D.A.V. Public School, Sindri is an English Medium, Co-Educational, Senior Secondary Institution affiliated to CBSE Board

Photos from D.A.V Public School,Sindri's post 13/05/2026

12 years of schooling: Done. ✅
Memories: For a lifetime.

Congratulations to all who appeared and cleared their std XII with flying colours.
DAV Sindri wishes you all a very bright future ahead.

All the best everyone for all your coming endeavours..

Photos from D.A.V Public School,Sindri's post 10/05/2026

डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में मदर्स डे के अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह, उमंग और रचनात्मक गतिविधियों से सराबोर रहा। मदर्स डे कार्यक्रम का शुभारंभ
प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी और अभिभावकों के स्वागत के साथ हुआ। इसके उपरांत मदर्स डे का परिचय प्रस्तुत किया गया तथा प्राचार्य महोदय ने स्वागत भाषण देते हुए माताओं के त्याग, स्नेह एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माँ बच्चों की प्रथम गुरु होती हैं और उनका योगदान जीवनभर प्रेरणा प्रदान करता है।
कार्यक्रम में बालवाटिका के नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत संदेश ने सभी अभिभावकों का मन मोह लिया। कक्षा I ‘अ’ के विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी कविता प्रस्तुति दी, जबकि कक्षा I ‘ब’ के बच्चों ने “तुझमें रब दिखता है” गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। भीमांशी (कक्षा द्वितीय ‘ब’) द्वारा मातृ सम्मान पर दिया गया भाषण अत्यंत प्रभावशाली रहा।

विशेष बात यह रही कि अभिभावक माताओं ने भी विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई, जिससे पूरे कार्यक्रम का वातावरण और अधिक आनंदमय एवं भावनात्मक बन गया।

नर्सरी के बच्चों के लिए पहचान खेल तथा एलकेजी के विद्यार्थियों और माताओं के लिए पेपर गेम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अन्वी रानी (कक्षा द्वितीय ‘ब’) द्वारा “मेरी माँ, मम्मा” शीर्षक पर प्रस्तुत एकल नृत्य ने सभी को भावविभोर कर दिया। यूकेजी के बच्चों और माताओं द्वारा “सेव द बैलून” गतिविधि तथा कक्षा द्वितीय अ एवं ब के विद्यार्थियों द्वारा “नन्हा नन्हा तू ही अरदास माँ” समूह नृत्य को खूब सराहा गया।
कृषाणु (कक्षा प्रथम ‘ब’) द्वारा कविता एवं भाषण प्रस्तुति तथा एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों द्वारा “तेरी उंगली पकड़ के चला” गीत पर नृत्य कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। निधु द्वारा कविता प्रस्तुति के बाद म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता एवं रैंप वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिक्षिका तमाली सहिस की गीत ने सब को भावविभोर कर दिया.

मदर्स डे कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुकेश कुमार तिवारी, राहुल कुमार वर्मा,शुभम कुमार,रुनू,रिया भट्टाचार्जी,कहकशां सबरीन, गिन्नी कुमारी, नेहा बिस्वास,सरिता कुमारी,रूपा कुमारी, तमाली साहिश और उर्मिला यादव का विशेष सहयोग रहा।

अंत में प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यालय में आयोजित ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Photos from D.A.V Public School,Sindri's post 09/05/2026

Today our school celebrated Rabindranath Tagore jayanti by offering floral tribute by the principal,teachers and students.He is the first non-European to win the Nobel Prize in Literature (1913) for his poetry collection Gitanjali and he gave the country its National anthem.
On this occasion,an inter house volleyball competition was organised in the school by Amit kumar,Shivani singh,B.k dwiwedi and Prajesh chaubey.

Photos from D.A.V Public School,Sindri's post 09/05/2026

World Red cross day celebration
Date of event- 8th may , 2026
Organized by Tamali Sahis and Onkar Mitra
Theme- Keeping Humanity Alive

D.A.V PUBLIC SCHOOL sindri, celebrated world Red cross day on 8th may 2026.On this day the students- Harsh*t from 4 B, Shivangi Singh from 6A and Sristi Rani of Class IX A delevered English Speech and Yashashwi from VI A delivered Hindi speech.The students of class V B presented first aid box and its usage. The students of V and VI made human chain.
The main purpose of this programme is to promote humanitarian values among the students.

06/05/2026

डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी में गूंजे सुर—अंतरसदनीय गायन प्रतियोगिता का शानदार आयोजन

सिंदरी: डीएवी पब्लिक स्कूल, सिंदरी में आज अंतरसदनीय गायन प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज़ और उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

सीनियर विंग में विवेकानंद सदन की रुद्रानी डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दयानंद हाउस की संपूर्णा डे ने द्वितीय स्थान तथा सीनू सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जूनियर विंग में भी प्रतिभाओं की चमक देखने को मिली। विवेकानंद हाउस की एंजेलिना लियु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दयानंद हाउस की सृष्टि कुमारी द्वितीय और रामानुजन हाउस की रिया कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

इस प्रतियोगिता का सफल संचालन संगीत शिक्षक शुभम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। निर्णायक मंडल में जूनियर विंग से उर्मिला कुमारी यादव एवं तमाली सहिश तथा सीनियर विंग से ब्रिज किशोर द्विवेदी एवं अभिजीत दत्ता शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हुआ।

Photos from D.A.V Public School,Sindri's post 03/05/2026

डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, रांगामाटी में इंटर-हाउस गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने कौशल, अनुशासन एवं टीम वर्क का उत्कृष्ट परिचय दिया।

प्रतियोगिता में दयानन्द हाउस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 51 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विवेकानंद हाउस 18 अंकों के साथ उपविजेता (रनर-अप) रहा।

दयानन्द हाउस (विजेता टीम):
कृति कुमारी, सादिया आसमी, पायल कुमारी, अंकिता कुमारी, संजना कुमारी, अदिति कुमारी, ऋद्धि सिंह, आरोही

विवेकानंद हाउस (उपविजेता टीम):
राशि राज, अवंतिका, पूर्वी, अवनी, रितिका, अंशीका, अनन्या, युक्ता, सारना, अंकिता, मनीषा

मुकाबले के दौरान छात्राओं की ऊर्जा, फुर्ती, रणनीति एवं खेल भावना दर्शनीय रही। दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे प्रतियोगिता का माहौल और भी रोमांचक बन गया।

विद्यालय के प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी ने विजेता एवं उपविजेता टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताएं छात्राओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। खेल जीवन में संघर्ष और सफलता दोनों का सही संतुलन सिखाते हैं।

इस अवसर पर खेल शिक्षक अमित कुमार एवं शिवानी सिंह के साथ सहयोगी शिक्षक अनूप कुमार मंडल और बृज किशोर द्विवेदी, कालीचरण बनर्जी, इंद्रजीत महतो, अभिजीत दत्ता सहित सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया, जिससे छात्राओं में भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।

Photos from D.A.V Public School,Sindri's post 01/05/2026

"The power of the working class is the hope of the nation."

our school celebrated labour day by honouring our staff members who work relentlessly to make our working place, a beautiful and a clean place to be.
They were presented gifts as a token of love and respect by the school management.
Our Principal, Divyendu Tripathi, addressed the meeting and said that they are the backbone of our school.
Prominent among the honored and present employees were Kali Nath Hansda, Jagat Hansda, Suraj Muni Devi, Chameli Devi, Durga Devi, Fulchand, Pankaj Mahato, Sangeeta Devi, Shankar Kumar Rai, Rajendra Mandal, Shri Ram Singh, Shankar Hadi, Suresh Kumar Ram, Amrendra Singh, Prem Kumar Hadi, Mintu Kumar Mandal, Bhim Das, Sadhana Sinha, Kamlesh Mahato, and Uttam Banerjee.

Respect every work.
Respect everyone!

Photos from D.A.V Public School,Sindri's post 29/04/2026

An Inter-House Mathematics Quiz Competition was successfully organized today at DAV Public School, Sindri. Students from all four houses participated enthusiastically and showcased their knowledge and skills.
The event was organized under the guidance of Mathematics teacher Sandeep kumar, P. C. Nag,Ramesh Saw and Akshay kumar pandey.
On this occasion, the Principal, DivyenduTripathi, appreciated the efforts of all participants, congratulated them, and wished them a bright future.
The program concluded on an enthusiastic and inspiring note, with students displaying remarkable interest and talent in Mathematics.

Photos from D.A.V Public School,Sindri's post 26/04/2026

*Inter-House Kabaddi Competition*

An Inter-House Kabaddi Competition was organized in our school on 25th April 2026 with great enthusiasm and active participation from all the houses.
The matches were full of excitement and showcased the strength, teamwork, and skills of the players. The final match was played between Ramanujan House and Vivekananda House, which turned out to be thrilling and closely contested.
Ramanujan House emerged as the winner by defeating Vivekananda House with a score of 42–36. All the players performed exceptionally well and displayed true sportsmanship.
The students enjoyed the matches and cheered enthusiastically for their teams. The role of judges was efficiently performed by Mr. Amit Kumar, Mr. Anup Kumar Mandal, and Ms. Shivani Singh, ensuring fair and smooth conduct of the matches.
The Principal, Mr. Divyendu Tripathi, congratulated the winning team, Ramanujan House, and appreciated the efforts of the runner-up team, Vivekananda House. He highlighted the importance of sports in building discipline, teamwork, and a healthy lifestyle among students.

Overall, the event was a grand success and created memorable moments for everyone.

Photos from D.A.V Public School,Sindri's post 25/04/2026

National Panchayati Raj Day Celebration

Title - Report on National Panchayati Raj Day Celebration

Date of Event - April 24, 2026
Organised by Rupa Kumari Singh and A.K Mohan

D.A.V. Public School, Sindri, celebrated National Panchayati Raj Day on April 24, 2026, to commemorate the 73rd Constitutional Amendment Act of 1992, which granted constitutional status to panchayats .The event aimed to educate students about the significance of local self-government, decentralized power and the 'Gram Swaraj' philosophy .

Photos from D.A.V Public School,Sindri's post 22/04/2026

*विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी , धनबाद में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन*
*हमें पर्यावरण के थ्री आर को समझाना आवश्यक है. प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी*

आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी , धनबाद में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह, ऊर्जा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने “Three R Factor” (Reduce, Reuse, Recycle) की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है और छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने और अपने दैनिक जीवन में इन सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों एवं शिक्षकों ने मिलकर पौधे लगाए और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, कविता पाठ एवं अंतःसदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

अभिभावकों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु बच्चों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रीतम किसकु (षष्ठी ब), खुशी हेमब्रम (चतुर्थ अ), सिया मोदक (चतुर्थ ब), वैष्णवी कुमारी (चतुर्थ ब), पावी गुप्ता (पंचम अ) एवं रुहानिका सिंह (षष्ठी अ) ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
कविता पाठ प्रतियोगिता में ज्योति कुमारी, पायल कुमारी, अनन्य शर्मा, वैष्णवी कुमारी एवं ब्यूटी कुमारी ने पृथ्वी दिवस पर सुंदर कविताएं प्रस्तुत कीं। वहीं प्रिया, आकांक्षा, अदिति, अनुराग, अमन एवं अथर्व ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विशेष आकर्षण के रूप में कक्षा 3B की कृतिका लायक ने “धरती माता” के रूप में मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने सभी को भाव-विभोर कर दिया। इसके साथ ही छोटे बच्चों (कक्षा पहली एवं दूसरी) ने भी आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों द्वारा समूह गीत की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।
श्रेयस पांडेय,अभिनव घोष,बालकृष्ण कुमार,इमरान हाशमी,ज्योति कुमारी,आरोही सिंह,आयुष राज,पीहू कुमारी,सार्थक राज,अंशिका कुमारी,सुप्रिया बिड,सान्निध्य अपर्णा,आनंद गोपाल द्विवेदी,पूर्वी कुमारी,अभिकल्प सिंह एवं हर्षित राज सिंह ने वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अभिभावकों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इस सफल आयोजन का संयोजन मुकेश कुमार तिवारी, राहुल कुमार वर्मा, अनूप कुमार मंडल एवं कालीचरण बनर्जी द्वारा किया गया, जिनके कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम अत्यंत प्रभावशाली एवं सफल रहा।

अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता विकसित करते हैं और उन्हें एक आदर्श नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

Want your business to be the top-listed Government Service in Dhanbad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Rangamati Sindri
Dhanbad
828116