झामुमो महानगर समिति धनबाद

झामुमो महानगर समिति धनबाद

Share

झामुमो महानगर समिति धनबाद

Photos from झामुमो महानगर समिति धनबाद's post 18/08/2025

*धैया मौजा में स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रतिमा एवं पार्क की स्थापना की मांग*

आज झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर समिति के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के माननीय मद्यनिषेध सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद महतो जी से सौजन्य मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री महोदय को अवगत कराया कि धैया रानीबांध स्थित मौजा संख्या 06, खाता संख्या 196, प्लॉट संख्या 1544, रकबा 2.16 डी॰ भूमि, जिसे धनबाद अंचल अधिकारी द्वारा पूर्व में गैरबाद खाता की जमीन के रूप में प्रमाणित किया गया है, ऐतिहासिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह वही पावन भूमि है, जहाँ से बाबा दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन जी ने नेमरा से निकलकर धनबाद की धरती पर आंदोलन की शुरुआत की और यहीं से झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की नींव रखी गई। इस ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि इस भूमि पर बाबा दिशोम गुरु जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए तथा उनके नाम से एक पार्क का निर्माण कराया जाए।

यह कदम न केवल बाबा दिशोम गुरु जी के संघर्षों और बलिदानों को याद करने का कार्य करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। यह धनबाद महानगर की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर मंत्री महोदय से मुलाकात करने वाले झामुमो महानगर समिति के पदाधिकारियों में मंटू कुमार चौहान (महानगर अध्यक्ष)
रामू मंडल (महानगर सचिव)
मिहिर दत्ता (महानगर उपाध्यक्ष)
टिंकू सरकार (कोषाध्यक्ष)
सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

08/06/2025
29/05/2025

केंद्रीय कमेटी झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा डॉ. नीलम मिश्रा जी को मीडिया पैनल लिस्ट में शामिल किए जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर कमेटी की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जाती हैं

डॉ. नीलम मिश्रा जी का यह चयन संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, प्रतिबद्धता और विचारधारा के प्रति निष्ठा को दर्शाता है। मीडिया पैनल में उनकी उपस्थिति निश्चित रूप से पार्टी के विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

धनबाद महानगर कमेटी इस सम्मानजनक जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय कमेटी का आभार प्रकट करती है और विश्वास जताती है कि डॉ. नीलम मिश्रा जी अपने उत्तरदायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी।

एक बार पुनः डॉ. नीलम मिश्रा जी को बहुत-बहुत बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं।


झारखंड मुक्ति मोर्चा
धनबाद महानगर कमेटी

10/05/2025

प्रेस बयान :
===========

भाजपा आदिवासी नायकों के नाम पर कर रही ओछी राजनीति..

आदिवासी नायकों के नाम पर भाजपा की ओछी राजनीति का झामुमो कड़ी निंदा करती है। भाजपा एक ओर आदिवासी नायकों के सम्मान का ढोंग करती है, जबकि दूसरी ओर झारखंड की संस्कृति, इतिहास और आदिवासी अस्मिता को लगातार अपमानित करती रही है। भाजपा को झारखंड के गौरवशाली आदिवासी नायकों के बलिदान और उनकी विरासत पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा ने अपने शासनकाल में जल, जंगल, जमीन को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने की साजिश रची और आदिवासियों की मूलभूत समस्याओं को नजरअंदाज किया। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, तिलका मांझी, वीर बुधु भगत जैसे आदिवासी नायकों ने औपनिवेशिक शोषण और सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया था। लेकिन भाजपा ने अपने कार्यकाल में इनके आदर्शों को कुचलने का प्रयास किया। 2017 के भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक कानून के जरिए आदिवासियों की जमीन छीनने की कोशिश की गई, जिसे झामुमो और आदिवासी समाज के विरोध के चलते विफल कर दिया गया। भाजपा ने बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने जैसे प्रतीकात्मक कदम उठाए, लेकिन जमीनी स्तर पर आदिवासियों के हक में ठोस नीतियां बनाने में वह पूरी तरह विफल रही। 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में आदिवासी बहुल सीटों पर भाजपा की करारी हार इस बात का प्रमाण है कि झारखंड की जनता उनके झूठे वादों को समझ चुकी है। हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में झामुमो ने आदिवासियों के हितों को प्राथमिकता दी है। हम भाजपा के पाखंड को बेनकाब करते रहेंगे और आदिवासियों के हक, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

झारखंड की जनता से अपील है कि भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे को पहचानें और एकजुट होकर अपने गौरवशाली इतिहास की रक्षा करें।

जय झारखंड !
धन्यवाद !!

धनबाद: SNMMCH अस्पताल की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोधएंकर 08/05/2025

धनबाद SNMMCH में चल रहे कई वर्षों का विवाद ग्रामीणो के लिए रास्ता एवं मेडिकल स्टोर के सामने बॉउंड्री को लेकर चल रहे विवादों को आखिरकार झामुमो केंद्रीय सदस्य सह मीडिया पैनेलिस्ट डॉ नीलम मिश्रा , केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो,महानगर अध्यक्ष मन्टू कुमार चौहान के नेतृत्व में समस्या का समाधान किया गया और ग्रामीणों के लिए रास्ता छोड़ा गया साथ मे सचिव रामुमंडल, उपाध्यक्ष बंटी सिंह, मिहिर दत्ता, राजू प्रामाणिक, कोषाध्यक्ष टिंकू सरकार , संगठन सचिव राजेश तुरी, झरिया नगर सचिव दिलीप महतो, सद्दाम हुसैन, सुदीप दत्ता, संग अन्य उपस्थित थे

धनबाद: SNMMCH अस्पताल की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोधएंकर THE DHANBAD TIMES NEWS DO SUBSCRIBE THIS CHANNEL FOR LATEST UPDATE

Photos from Vinod Kumar Pandey's post 03/02/2025
Photos from झामुमो महानगर समिति धनबाद's post 03/02/2025

झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर समिति धनबाद का कार्यालय विधिवत उद्घाटन हुआ।

Photos from झामुमो महानगर समिति धनबाद's post 21/12/2024

#झामुमो_धनबाद_महानगर_समिति_के_नेतृत्व_में_अमित_शाह_का_पुतला_दहन
आज दिनांक 21-12-24 को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर समिति के नेतृत्व में जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर बिगत दिन पूर्व संसद भवन में गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम में मुख्यरूप से केंद्रीय सदस्य रमेश टुडू, जग्गू महतो, महानगर अध्यक्ष मंटु कुमार चौहान, उपाध्यक्ष मिहिर दत्ता, वकील दास, संयुक्त सचिव राजेश तुरी,कोषाध्यक्ष टिंकी सरकार, सोशन चौधरी, चन्दन सिंह राहुल हलदर, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सद्दाम हुसैन,महादेव हसदा, ईश्वर मरांडी, झा को म यु के जोनल अध्यक्ष हराधन रजवार, झाo कोo मo युo मलयचंद्र महतो, झाo कोo मo युo चंडीचरण देव, पिरटांड से राधेश्याम मोदक, महावीर मुर्मू, बलियापुर प्रखंड उपाध्यक्ष निर्मल रजवार, राजेंद्र हेमब्रम, तिरलोचन महतो, निसार खान, झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मल्लिक, नगर सचिव राधेश्याम बाल्मीकि, जाहिद शेख, मो सकिल, इजराफिल अंसारी,मो हाफ़िज़, सिकंदर, बिक्की, चिंटू, वार्ड अध्यक्ष सुनिल पासवान, इम्तियाज़ अंसारी योगेंद्र हाड़ी, सोमनाथ दास, प्रेम्बचन दास, गोबिंद दास, जीवन दास, अजित, सप्पू महतो, अनिल चौरसिया संग अन्य उपस्थित थे.

Photos from झामुमो महानगर समिति धनबाद's post 19/12/2024

आज दिनांक 19-12-24 को पोटका के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री संजीव सरदार जी विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री रविंद्र नाथ महतो जी के पिता जी के ब्रम्हभोज में जाते समय कुछ पल के लिए रानीबाँध धैया हनुमान मंदिर धनबाद के पास रुके साथ ही झारखण्ड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर समिति के पदाधिकारियों ढ़ोल नागाड़े के साथ माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किए मुख्यरूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य श्री जग्गू महतो जी, महानगर अध्यक्ष मंटु कुमार चौहान, उपाध्यक्ष मिहिर दत्ता,वकील दास,कोषाध्यक्ष टिंकू सरकार, संयुक्त सचिव राजेश तुरी, मिडिया प्रभारी मिलन महतो, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, सप्पू महतो, सोशन चौधरी, प्रकाश जी, चन्दन सिंह, गोबिंद दास, जीवन दास, दिलीप ठाकुर, विकाश चौरसिया, अनिल कुमार, नंदू रजक, संजय रजक, संतोष कुमार, मोo सितारे, भोला हलदर, ऋषव मित्रा, आशिफ़ खान, राजा कुरैसी, अमरेंद्र कुमार, जेo डीo, रोहित कुमार, आलोक सिंह, पवन यादव संग अन्य उपस्थित थे.

Want your business to be the top-listed Government Service in Dhanbad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Dhanbad