Dhanbad Division

Directions Website

Dhanbad Division Welcome to the Official Dhanbad Division page of East Central Railway, under the Ministry of Railways.

दिनांक 26.09.26 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अवसर पर धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेल परिसरों में व्यापक स्...
27/09/2026

दिनांक 26.09.26 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अवसर पर धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेल परिसरों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। धनबाद स्थित ‘पम्पू तालाब’ की तथा स्टेशनों के गार्डन एरिया की विशेष साफ-सफाई की गई । साथ ही, यात्रियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्टेशनों पर स्थापित वॉटर बूथ एवं वाटर टैप की गहन साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन किया गया।

आज दिनांक 25.09.26 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अवसर पर धनबाद मंडल में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश...
25/09/2026

आज दिनांक 25.09.26 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अवसर पर धनबाद मंडल में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया | इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय, धनबाद एवं धनबाद रेलवे स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को ‘स्वच्छता और स्वास्थ्य’ के परस्पर संबंध के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया | इसके साथ ही धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया | सफाई अभियान के दौरान यात्रियों को रेलवे परिसरों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग देने तथा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः बंद करने के लिए जागरूक किया गया |

आज दिनांक 24.09.26 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अवसर पर धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के...
24/09/2026

आज दिनांक 24.09.26 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अवसर पर धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया | इस दौरान यात्रियों के बीच जूट बैग का वितरण करते हुए रेल अधिकारियों ने प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बंद कर जूट एवं कपड़े के थैलों को अपनाने की अपील की | अभियान के तहत प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीनों का निरीक्षण भी किया गया | यात्रियों को मशीनों के उपयोग की जानकारी दी गई, ताकि खाली प्लास्टिक बोतलों का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके और स्टेशनों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने में सहयोग मिले |


आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा सिग्नल एंड टेलिकॉम विभाग के अधिकारी एव...
24/09/2026

आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा सिग्नल एंड टेलिकॉम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया | इन रेलकर्मियों द्वारा सोनारडीह एवं बरवाडीह में महत्वपूर्ण कमीशनिंग कार्यों में तकनीकी दक्षता एवं समयबद्ध लक्ष्य के साथ कार्यों को सफलतापूर्वक एवं सुरक्षित रूप से पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई | इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |

आज दिनांक 23.09.26 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अवसर पर धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में ठोस अप...
23/09/2026

आज दिनांक 23.09.26 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अवसर पर धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रति जागरूकता हेतु डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया | साथ ही, सतत विकास एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टेशनों एवं कार्यालय भवनों पर स्थापित सोलर पैनलों की विशेष सफाई की गई | अभियान के तहत स्कूली छात्रों का कोचिंग डिपो, धनबाद का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें ऑटोमैटिक कोच वाशिंग प्लांट की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कराया गया |


आज मंडल रेल प्रबंधक, धनबाद श्री अखिलेश मिश्र द्वारा धनबाद-पाथरडीह रेलखंड का निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के क्रम में प्र...
23/09/2026

आज मंडल रेल प्रबंधक, धनबाद श्री अखिलेश मिश्र द्वारा धनबाद-पाथरडीह रेलखंड का निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के क्रम में प्रधानखांटा-पाथरडीह दोहरीकरण रेल लाइन में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा पाथरडीह रेलवे स्टेशन एवं पाथरडीह वैगन डिपो का भी निरीक्षण किया गया | उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए | इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अवसर पर आज मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों एवं स्टेशन परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान...
22/09/2026

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अवसर पर आज मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों एवं स्टेशन परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।साथ ही ट्रेनों के कोच, शौचालयों की गहन सफाई एवं पेंट्री कारों में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरा डस्टबिन में डालने एवं स्वच्छ रेल परिसर बनाए रखने की अपील की गई।


आज दिनांक 21.09.26 को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अवसर पर धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं यात्री परिसरों में विशेष स...
21/09/2026

आज दिनांक 21.09.26 को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अवसर पर धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं यात्री परिसरों में विशेष सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया | अभियान के दौरान स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रैक एवं प्रतीक्षालयों की गहन साफ-सफाई की गई तथा कबाड़ एवं कचरे का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया | इस दौरान स्टेशन परिसरों में प्रयुक्त आधुनिक सफाई मशीनों, जैसे स्क्रबर ड्रायर, हाई-प्रेशर जेट एवं वैक्यूम क्लीनर की कार्यप्रणाली का अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया | साथ ही अभियान के दौरान यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरा नहीं फैलाने तथा निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करनेकी अपील की गई |


आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय,धनबाद में संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया | इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल र...
21/09/2026

आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय,धनबाद में संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया | इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा मंडल के 64 कर्मचारियों को जून 2026 एवं जुलाई 2026 माह में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य हेतु संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया |

21/09/2026

रेल परिसर और ट्रेनों में स्वच्छता, हर यात्री की साझा जिम्मेदारी है।


Address

Dhanbad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dhanbad Division posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share