28/08/2026
🎥🎥प्रवेश सूचना: रिक्त सीटों हेतु स्पॉट राउंड (सत्र 2026–2027)
निदेशालय तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, हिमाचल प्रदेश, सुन्दरनगर के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) धर्मशाला में NCVT के अंतर्गत विभिन्न व्यवसायों में रिक्त रही सीटों को भरने के लिए स्पॉट राउंड का आयोजन किया जा रहा है।
महत्वपूर्ण तिथियां व समय:
* स्पॉट राउंड की तिथियां: 29.08.2026 से 31.08.2026 तक
* आवेदन पत्र जमा करने का समय: प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
* स्थान: राजकीय आईटीआई धर्मशाला में(व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है)
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:
* पंजीकरण (Registration): स्पॉट राउंड में भाग लेने के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे पोर्टल पर नया पंजीकरण करवा सकते हैं।
* आवश्यक दस्तावेज: पूर्व में पंजीकृत अथवा नए पंजीकृत अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आवश्यक श्रेणी/आरक्षण प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा वैध फोटो पहचान पत्र सहित संस्थान में निर्धारित समय पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों।
* दैनिक मेरिट सूची: प्रतिदिन प्रातः 12:30 बजे तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर उसी दिन मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश दिया जाएगा। पूर्व दिवस की मेरिट सूची अगले दिन मान्य नहीं होगी।
* शुल्क भुगतान: सीट आवंटित होने की स्थिति में अभ्यर्थी को तुरंत निर्धारित शुल्क व फंड संस्थान में जमा करवाना अनिवार्य होगा।
रिक्त सीटों के ट्रेड-वार विवरण एवं अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान में व्यक्तिगत रूप से संपर्क करें या संस्थान के दूरभाष/हेल्पलाइन नंबर 01892 223182 पर संपर्क कर सकते हैं।
हस्ताक्षर / आदेशानुसार
प्रधानाचार्य
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, धर्मशाला (हि.प्र.)