Mohan Kaswan Dudhu

Call Directions

Mohan Kaswan Dudhu loktantrik Pary में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री और जनसेवक विधानसभा क्षेत्र-गुड़ामालानी

13/09/2026

जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं नेताजी!

Jalaram Pliwal

07/09/2026

“इस दुनिया में हर चीज़ से समझौता किया जा सकता है, लेकिन अपने आत्मसम्मान, स्वाभिमान और जमीर से नहीं!”
#आत्मसम्मान #स्वाभिमान
❤️

17/08/2026

"हम सब एकजुट है"
इस बयान का दंभ भरने वाली पार्टी के नेताओं की पब्लिक डोमेन में में हरकत देखिए।

बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा से सांसद अपनी नयी नवेली पार्टी के एक वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और दूसरे पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष को एक करने की कोशिश कर रहे हैं.....

"रस्म-ए-दुनिया है कि मिल-जुलकर चलो सब से मगर,
जो दिल के करीब न हो उस से हाथ मिलाना कैसा।।"

खींवसर विधानसभा में विकास कार्य स्वीकृत होने पर विधायक रेवंतराम को आर्थिक मजबूती की बधाई एवं शुभकामनाएं।खींवसर सहित समूच...
04/08/2026

खींवसर विधानसभा में विकास कार्य स्वीकृत होने पर विधायक रेवंतराम को आर्थिक मजबूती की बधाई एवं शुभकामनाएं।

खींवसर सहित समूचे राजस्थान की जनता जानती है कि आप हर विकास कार्य में अपना 40% कमीशन लेते हैं, 40% कमीशन के हिसाब से 11.99 करोड़ में से 4,79,60000 रूपये आपका कमीशन होगा।

हमें पता है कि आपको कमीशन का हिसाब मिलाने की फुर्सत नहीं होगी क्योंकि आप सरकारी जमीन कब्जाने, बिजली व पानी चोरी करने और किसानों का फर्ज़ी कृषि क्लेम तथा आदान अनुदान अपने और रिश्तेदारों के खाते में डालने इत्यादि कार्यों में व्यस्त होंगे,
इसलिए कमीशन का हिसाब मैनै लगाकर आपको दे दिया है अब राशि लेना आपकी इच्छा पर निर्भर है, चाहे आप कमीशन रूपी राशि बनियान में लेना, रोकड़ लेना, खाते में लेना, चेक लेना, 50% पहले लेना या फिर अपने बेटे को लेने भेजना ये सब आप पर निर्भर करेगा‌।

थूके का चाटना, पर नाम कमाना.....!इस कहावत को असलियत में चरितार्थ कर रहे हैं नागौर जिले की खींवसर विधानसभा से विधायक रेवं...
04/08/2026

थूके का चाटना, पर नाम कमाना.....!

इस कहावत को असलियत में चरितार्थ कर रहे हैं नागौर जिले की खींवसर विधानसभा से विधायक रेवंतराम डांगा..।

उनका और उनके रिश्तेदारों, समर्थकों और पार्टी का मानना हैं कि "बदनाम हुए तो क्या नाम नहीं होगा, बस चर्चा सरेआम होनी चाहिए।"

अच्छाई से न सही, बुराई से ही सही।
चर्चा हमारी भी महफिल में होनी चाहिए।।

रेवंतराम हनुमान जी बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इसलिए छोड़कर गये कि मुझे नाम और शोहरत कमानी है और इस पार्टी में नाम कमाने के लिए अच्छे कर्म करने होंगे और वो करना मेरे खून में भी नहीं है तो चलो बीजेपी की ओर वहां कर्म नहीं कांड करने पर प्रसिद्धी प्राप्त होती हैं, उसमें रेवंत काफी हद तक पहले भी माहिर था और यहां आकर सारे गुण सीख गया...।
"चाहे थू-थू हो, बस मशहूर होना चाहिए।"

नाम कमाने का ऐसा भूत सवार है,
चाहे कर्म हो या कांड सब स्वीकार है।

धन्य है खींवसर विधानसभा की जनता जिन्होंने ऐसे व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुना जो अच्छे कर्मो की वजह से नहीं बल्कि कांड करके हमेशा अखबार, टेलीविजन, न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरता है।

आज  #विनोद_जाखड़ ने साबित कर दिया कि रियल और रील बाजों में बहुत अंतर होता है और संघर्ष में अंतिम सफलता भी रियलिटी को ही ...
20/02/2026

आज #विनोद_जाखड़ ने साबित कर दिया कि रियल और रील बाजों में बहुत अंतर होता है और संघर्ष में अंतिम सफलता भी रियलिटी को ही मिलती हैं।

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में बहुत लंबी लाइन थी, उसमें अनेकानेक लोग तो काफी समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए थे कि बस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले ही है। कुछ स्वघोषित नेता विनोद को पछाड़ने और खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में सबसे शीर्ष पर दिखाने के लिए ट्विटर-ट्विटर तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड चलवा रहे थे।

वहीं विनोद जाखड़ अपनी मेहनत, संगठन के प्रति वफादारी और खुद के संघर्ष के ऊपर भरोसा करके उस सूची में बड़े धैर्य और आत्मविश्वास के साथ खुद को शामिल मान रहा था।

आज आलाकमान ने भी वही निर्णय किया कि राजा वही होगा जो हकदार और लायक होगा ना कि रीलबाज, दिखावटी, स्वयंभू।

के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर विनोद जाखड़ को बधाई एवं शुभकामनाएं!!
Vinod Jakhar
National Students' Union of India (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया)

महाराष्ट्र की राजनीति के एक युग का अंत  नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar जी का एक प्लेन हादसे में निधन हो ...
28/01/2026

महाराष्ट्र की राजनीति के एक युग का अंत

नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar जी का एक प्लेन हादसे में निधन हो जाना देश की राजनीति के लिए एक दुखद और गहरा आघात है।

अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति में एक जमीन से जुड़े नेता थे, महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक युग के रूप में स्थापित थे, जनता उन्हें अपना जननायक मानती थी, इसलिए महाराष्ट्र ही नहीं समूचे देश की राजनीति में रिजनल पार्टियां और लोकल लीडरशीप के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

भगवान अजित पवार जी की आत्मा को शांति प्रदान करें और पूरे पवार परिवार को इस आघात से उभरने की शक्ति दें।

नमन् 🙏

चुरू लोकसभा से लोकप्रिय सांसद आदरणीय बड़े भाई साहब श्री Rahul Kaswan जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं!!ईश्वर से आपके...
20/01/2026

चुरू लोकसभा से लोकप्रिय सांसद आदरणीय बड़े भाई साहब श्री Rahul Kaswan जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं!!

ईश्वर से आपके सुस्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामनाएं,

आप इसी तरह अपने पिताश्री आदरणीय श्री ramsingh kaswan जी पदचिन्हों पर चलकर अपनी आन-बान-शान और स्वाभिमान के साथ #चुरू_लोकसभा_परिवार सहित समूचे देश-प्रदेश के जवान-किसान की आवाज बनकर सेवा करते रहे, इसी आशा और अपेक्षा के साथ पुनः शुभकामनाएं! राम राम!!

Address

NH 68
Dhorimanna
344704

Telephone

9549569519

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mohan Kaswan Dudhu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share