Rajesh Yadav Office

Directions

Rajesh Yadav Office Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rajesh Yadav Office, Political Party, Dinara.

🕯️ भावभीनी श्रद्धांजलि 🕯️पूर्व मंत्री जनाब अखलाक़ अहमद साहब की धर्मपत्नी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।ईश्व...
31/07/2026

🕯️ भावभीनी श्रद्धांजलि 🕯️

पूर्व मंत्री जनाब अखलाक़ अहमद साहब की धर्मपत्नी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर/अल्लाह से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

इस दुःख की घड़ी में हम सभी शोक-संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।

ॐ शांति | इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैहि राजिऊन

भावभीनी श्रद्धांजलि एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

— शशि शंकर कुमार उर्फ राजेश यादव
प्रदेश अध्यक्ष, युवा राजद
सह पूर्व प्रत्याशी, 210-दिनारा विधानसभा

#श्रद्धांजलि #शोक_संदेश #युवा_राजद

28/07/2026
डिहरा–दिनारा में रामप्रवेश सिंह जी के भाई के श्राद्ध कर्म तथा दिनारा सिपाही जी की पत्नी के श्राद्ध कर्म में सम्मिलित होक...
08/02/2026

डिहरा–दिनारा में रामप्रवेश सिंह जी के भाई के श्राद्ध कर्म तथा दिनारा सिपाही जी की पत्नी के श्राद्ध कर्म में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Tejashwi Yadav

युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं औरंगाबाद से सांसद माननीय अभय कुशवाहा जी का युवा प्रदेश कार्यालय में आगमन...
08/02/2026

युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं औरंगाबाद से सांसद माननीय अभय कुशवाहा जी का युवा प्रदेश कार्यालय में आगमन हुआ।
इस अवसर पर युवा राजद के साथियों के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

पटना मे राजद प्रदेश कार्यालय मे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी के अभिनंदन समारोह मे शामिल हुआ...
08/02/2026

पटना मे राजद प्रदेश कार्यालय मे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी के अभिनंदन समारोह मे शामिल हुआ।

Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

28/01/2026

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता श्री अजित पवार जी के बारामती में हुए विमान हादसे में आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाली है।

उनका जाना भारतीय राजनीति और महाराष्ट्र के सार्वजनिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे जमीन से जुड़े एक कद्दावर नेता थे।ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

भावभीनी श्रद्धांजलि।

तेजस्वी यादव जी को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके नेतृत...
27/01/2026

तेजस्वी यादव जी को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व में सामाजिक न्याय, युवा सशक्तिकरण और बिहार के उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई और अधिक मजबूत होगी।
— राजेश यादव
पूर्व प्रत्याशी, दिनारा विधानसभा
प्रदेश अध्यक्ष, युवा राजद (बिहार)
Tejashwi Yadav

18 Jan 2026 : दिनारा में राजद विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन बक्सर सांसद माननीय सुधाकर सिंह जी, विधान पार्षद अशोक कुमार पा...
21/01/2026

18 Jan 2026 : दिनारा में राजद विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन बक्सर सांसद माननीय सुधाकर सिंह जी, विधान पार्षद अशोक कुमार पाण्डेय जी और मेरे द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

यह कार्यालय समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के समाधान का एक सशक्त केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह जी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की और कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राजद को बढ़ा हुआ जनसमर्थन जनता के भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने राज्य में बढ़ती महंगाई, कानून-व्यवस्था की स्थिति, धान खरीद में विफलता और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य ढांचे की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई।

मैं दिनारा की जनता की समस्याओं को माननीय सुधाकर सिंह जी एवं माननीय अशोक कुमार पाण्डेय जी के सहयोग से समाधान करने की पूरी कोशिश करूंगा।

दिनारा की जनता की आवाज को मजबूती देने और हर जरूरतमंद तक संगठन की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए यह कार्यालय सदैव सक्रिय रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुकेश चौधरी जी ने की एवं संचालन सुभाष चौधरी जी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता, स्थानीय नेता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थबिहार कि बेटियों की रेट तय करने वालों पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की चुप्पी क्यों? - ...
05/01/2026

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
बिहार कि बेटियों की रेट तय करने वालों पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की चुप्पी क्यों? - राजेश यादव।
पटना 5 जनवरी 2026,
युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष, राजेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के प्रति गिरधारी लाल का 20-25 हजार में खरीदने जैसा घृणित बयान भारतीय जनता पार्टी का बिहार की बेटियों के प्रति घृणित सोच को दर्शाता है। भाजपा और संघ हमेशा से ही बेटियों के बारे में इसी तरह का विचार प्रदर्शित करता रहता है। अभी तक बिहार की बेटियों के बारे में जिस घृणित मानसिकता का परिचय दिया गया है, उस पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री तो छोड़िये भाजपा के नए-नए बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नितिन नबीन की ओर से स्पष्टीकरण नहीं आया है।
बिहार की बेटियों के अपमान पर बिहार भाजपा, जेडीयू के तमाम नेता मौन धारण कर लिए हैं। यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिहार के ही रहने वाले नए नवेले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन भी अपने ही राज्य की बेटियों की अस्मिता पर हो रहे हमले पर न सिर्फ चुप्पी साधे हुए हैं, बल्कि अनुशासनात्मक कार्रवाई तक से बच रहे हैं।
भाजपा हमेशा ही महिलाओं को अपमानित करती रही है। जिस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ‘‘50 करोड़ की गर्लफ्रेंड’’ जैसा बहुचर्चित बयान दे चुके हों वहाँ अगर किसी नेता द्वारा महिलाओं की कीमत 20-25 हजार लगा देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है तो उसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
बिहार युवा राजद न सिर्फ बिहार की बेटियों की कीमत लगाने और उनके खरीद-फरोख्त की बात करने वाले भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी की मांग करता है, बल्कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बिहार की बेटियों से सार्वजनिक माफी की भी मांग करता है।

(राजेश यादव)
प्रदेश अध्यक्ष
युवा राजद, बिहार।

Address

Dinara

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajesh Yadav Office posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share