25/09/2026
अगर आपको ITI में अभी तक सीट नहीं मिली है, या किसी चरण में आपका उच्चीकरण नहीं हुआ है, तो चतुर्थ चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है।
27 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक आपको SCVT UP के पोर्टल www.scvtup.in पर अपने Candidate Login से प्रवेश मिलेगा।
1. अगर आप अपना वर्तमान प्रवेश रद्द यानी नाम कटवाना चाहते हैं, तो पोर्टल पर “राजकीय संस्थानों में प्रवेश पृथक (नाम कटाने) हेतु” वाले विकल्प पर जाकर Login करें और कारण सहित अपनी सहमति दें।
2. जिन विद्यार्थियों ने किसी भी चरण में Float विकल्प पर सहमति दी थी, लेकिन उनका उच्चीकरण नहीं हुआ है, और सीटें रिक्त हैं, उन्हें Merit और विकल्प के क्रम में उच्चीकरण का अवसर दिया जाएगा।
3. उच्चीकरण हुआ है या नहीं, यह देखने के लिए दिए गए लिंक पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
अगर आपका उच्चीकरण हुआ है, तो वहाँ बुलावा पत्र दिखाई देगा, जिसे आप Print कर सकते हैं। इसकी सूचना मोबाइल पर भी दी जाएगी।
और
01 अक्टूबर से 03 अक्टूबर 2026 तक, अवकाश सहित, उच्चीकरण सूची के अनुसार आपका प्रवेश निर्धारित है।