Enigmatic Ngo

Enigmatic Ngo

Share

Social services and non government organisation for needy people's

04/12/2025

शिक्षा और रोजगार योजना! इरोटिका एजुकेशन एंड लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा चलाये गए इस अभियान मे हम बारहवीं पास फ्रेशर कैंडिडेट को केवल दिल्ली एनसीआर मे रेलवे मे ऑन जॉब ट्रेनिंग ६ महीने की साथ रहना खाना। उसके बाद स्थायी नौकरी ट्रेनिंग के दौरान सैलरी ९ हजार प्रति माह मिलेगी।

यह सुविधा केवल दिल्ली एनसीआर के लिए हैँ, ज़ब अन्य राज्यों हेतु होगी तो हम स्वयं अपडेट कर देंगे! इसलिए कृपया अन्य राज्यों के विषय मे पूछ कर अपना और हमारा कीमती समय व्यर्थ ना करें!

जो कैंडिडेट्स एकदम मुफ्त मे इस शिक्षा और रोजगार योजना मे आवेदन करना चाहते हैँ उन्हें रहने और खाने की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी!

रहने और खाने की सुविधा केवल उन उम्मीदवारों के लिए हैँ जो पेड सब्सक्रिप्शन मे आवेदन करेंगे! (सब्सक्रिप्शन शुल्क 5000 रूपए )

रेलवे के साथ काम करने का और अपना करियर बनाने का सुनहरा मौका हैँ!

इसमें केवल लडके ही आवेदन कर सकते हैँ लड़किया नहीं!

इस प्रोजेक्ट के लिए प्रथम प्रधानता हम एन जी ओ वालो को देंगे!

मेरी सभी से विनम्र प्रार्थना हैँ कि पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद ही हमसे संपर्क करें!

अन्य जानकारी हेतु हमें इनबॉक्स मे मैसेज कीजिये अथवा हमें नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कीजिये!

7400319391@highlights

13/11/2025

सभी को सादर प्रणाम 🙏!!
फ्रेशर युवाओं हेतु सभी प्राइवेट बैंक्स मे बिजनेस डेवलपमेंट रिप्रेजेन्टेटिव की भर्तियां शुरू हो गयी है! सम्पूर्ण भारत के सभी राज्यों मे!
नौकरी पर पद स्थायी और बैंक रोल पर होगा!
इस नौकरी मे आवेदन करने के लिए आपके पास एक्ससीलेंट इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल्स, मैनेजमेंट की एकदम अच्छी नॉलेज और एडवांस्ड एक्सेल की अच्छी जानकारी होनी चाहिए!
इसके अतिरिक्त उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष तक ही मान्य है!
शिक्षा ग्रेजुएशन कम से कम होनी चाहिए!
सैलरी 3.5 लाख प्रति वर्ष CTC से 7 लाख प्रति वर्ष CTC होगा!
इसमें 1 वर्ष ऑन जॉब ट्रेनिंग होगी!
यदि कोई कैंडिडेट्स ऐसे हैँ जिन्होंने ग्रेजुएशन तो किया है किन्तु इंग्लिश और एडवांस्ड कम्यूटर मे कमजोर हैँ, तो वो लोग हमारे पास 30 दिनों की स्मार्ट स्किल्स ट्रेनिंग के लिए आवेदन कर सकते है जिसमे मात्र 30 दिनों मे ही आपको परफेक्ट इंग्लिश, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और एडवांस्ड एक्सेल सिखाया जायेगा और आपको एप्रूव्ड सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा! जिसमे कोर्स की पूरी फीस का पैकेज आपको मात्र 9999/- मे उपलब्ध कराया जायेगा!
बिना उपयुक्त स्किल्स के आपको एक स्मार्ट और अच्छा करियर प्राप्त करने मे अपार कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है! उपयुक्त जानकारी और स्किल्स का ना होना आपके साथ होने वाले अनेक स्कैम का कारण भी बन सकता है!
इसके अतिरिक्त जो कैंडिडेट्स 30 वर्ष से अधिक आयु के हैँ और वाइट कॉलर जॉब करियर अपोर्चनिटी चाहते हैँ उनके लिए नॉएडा सेक्टर 60 मे स्थित MNC BPO मे वेकेंसी है जहाँ आपको सैलरी 18000 CTC से 50,000 CTC तक मिल सकता है! किसी भी तरह की कंसल्टेशन या निःशुल्क सलाह हेतु हमें इनबॉक्स के माध्यम से संपर्क करें!

20/06/2025

फेसबुक पर उपस्थित सभी स्वजनों को सादर प्रणाम 🙏!!!
शिक्षा तथा रोजगार की दिशा मे अपना कदम बढ़ाते हुए हमने फ्री ऑनलाइन क्लास तथा ट्रेनिंग के बाद बड़ी कंपनियों में स्थाई नौकरी का अभियान शुरू किया है! जिसमें युवाओं को फ्री ट्रेनिंग 1 महीने की दी जाएगी जिसमें उन्हें इंग्लिश लर्निंग, कम्यूटर तथा व्यापार तथा उद्योगों की स्किल्स सिखाई जाएगी. ट्रेनिंग के बाद अप्रूव्ड सर्टिफ़िकेट दिया जाएगा तथा बड़ी कंपनियों में स्थायी नौकरी पर लगवाया जाएगा. मेल फीमेल कोई भी आवेदन दे सकते हैं. सभी को उनकी योग्यता के अनुसार ही नौकरी दिलवाई जाएगी.

09/02/2025

भारत में वास करने वाले सनातन धर्म के सभी वासियों के लिए एक खुशखबरी है! गुंडागर्दी, अपमान, ठगी, अर्थिक तंगी, तथा मानवाधिकार समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए अक्टूबर माह 2025 को सीक्रेट संगठन लॉन्च हो रहा है! जहाँ न्याय भी तुरंत होगा और सुनवाई भी तुरंत होगी! शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा, मानवाधिकार, महिला सुरक्षा इत्यादि की सम्पूर्ण सुविधाएं उस संगठन के सदस्यों तथा पदाधिकारियों द्वारा शीघ्रता से उपलब्ध करायी जायेगी! तबतक पीड़ित लोग हमें डायरेक्ट संदेश द्वारा अपनी समस्याओं को भेज सकते हैं ताकि हम संज्ञान में लेकर उसपर प्रारंभिक समय में ही कार्यवाई कर सकें.

10/12/2024

Greetings for all!!
Enigmatic echo and research Foundation going to becomes world's powerful organization where the all business tycoons, politicians, Gvt departments officers and employees, security powers peoples and many more people's will add in this organization, where the all members will get super help and supports from Enigmatic Group. Like funding support, business support, powerful security support and many more. It's will be start from October 2025.
Thanks and Regards
Enigmatic team. HighLight Neeraj Sharma Enterpreneur EEAL HR Solutions and Jobs Placement @

15/09/2024

सभी ब्राह्मण देवों तथा सनातन धर्म के महान व्यक्तियों को मेरा सादर प्रणाम 🙏!
आज का मेरा यह लेख अत्यंत महत्वपूर्ण है सभी सनातन धर्म के लोगों के लिए कृपया अंत तक अवश्य पढ़े! तथा यदि किसी को किसी प्रकार का कोई प्रश्न पूछना हो तो कमेन्ट बॉक्स में अपना प्रश्न अवश्य रखें!
मित्रों! आज के युग मे ब्राह्मणों की संख्या सबसे कम है और जितने ब्राह्मण वर्तमान समय में हैं उसमें अधिकतर लोग परम ज्ञान से पृथक हैं. जिसे थोड़ा बहुत शास्त्रों का ग्यान है वह ब्राह्मण अभिमानी प्रवृति होकर अन्य ब्राह्मण का ही व्यंग्य कर रहा है! पुस्तक में श्लोक सहित हिन्दी व्याख्यान है उसे पठन करके अन्य को सुनाना एक पृथक बात है किन्तु उसी ग्यान को अत्यंत सरलता तथा सुगमता द्वारा लोगों को समझाना महत्पूर्ण है! संसार के कुछ लोग यदि आज सनातन धर्म की शक्तियों और चमत्कारों को पाखंड बोल रहे हैं तो यह हम ब्राह्मण समाज की ही त्रुटि है! इसका उदाहरण तथा कारण मैं आपको बताता हूँ!
1. जब भी कोई व्यक्ती दुःखी होकर अपने दुःख के निवारण हेतु अपने गृह अथवा कार्यस्थल पर कोई अनुष्ठान का आयोजन करता है तो वह अनुष्ठान अपना सम्पूर्ण प्रभाव नहीं दिखा पाता जिस कारण व्यक्ती का भरोसा पूजा पाठ तथा अनुष्ठान से उठ जाता है. अब इसके कारण के विषय मे जानते हैं!
यदि मात्र कुछ श्लोकों तथा मंत्रों को सीखकर कोई ब्राह्मण किसी का अनुष्ठान संपन्न करता है तो वह सम्पूर्ण प्रभाव नहीं दिखा सकेगा. सम्पूर्ण प्रभाव हेतू पुरोहित को प्रतिदिन की नियमावली के अनुसार नित संध्या करनी परम आवश्यक है!
नित संध्या केवल गुरु के सान्निध्य से ही सम्भव है! ऐसा मैं क्यों बोल रहा हूँ आइए जानते हैं!
1. नित्य संध्या में ब्रह्म मुहूर्त शय्या त्याग सर्वप्रथम आवश्यक है.
2. उठते ही अपने करतल तथा शंख इत्यादि के दर्शन करने चाहिए.
3. पृथ्वी पर अपने पैर रखने से पूर्व पृथ्वी क्षमा मंत्र का उच्चारण करना चाहिए.
4. हाथ मुह धोकर प्रातः स्मरणीय श्लोकों का पाठ तथा पंचदेवों को प्रातः प्रणाम करना चाहिए.
5. इसके बाद अजपा गायत्री संकल्प लेना चाहिए. ताकि 24 घंटे के प्रत्येक क्षण अजपा गायत्री का जाप प्रत्येक स्थिति में श्वास द्वारा चलता रहे.
6. इसके पाश्चात् शास्त्रों की विधि द्वारा अभिमंत्रित जल से स्नान करना चाहिए.
7. स्नान के पाश्चात् द्वार पूजन तथा आसन शोधन करके उसपर आरूढ़ होकर आचमन, प्राणयाम तथा भूतशुद्धि करें. ऐसा करने पर देह अंदर तथा बाहर दोनों जगह से पूर्ण पवित्र और निर्मल हो जाता है.
8. इसके बाद सर्व न्यास करें और प्रत्येक देवी देवता, ग्रह, नक्षत्रों, मातृका वर्ण, दिक्पाल, लोकपाल तथा पीठ देवताओं को राशियों को त्रिदेव को अपने शरीर के सभी अंगों में न्यास विधि विनियोग तथा मन्त्रों द्वारा स्थापित करें.
9. इस प्रकार सम्पूर्ण शरीर दिव्य तथा पवित्र हो जाता है. और पूजन योग्य हो जाता है. अब पंचदेवों का पूजन शास्त्रोक्त विधि द्वारा करें.
इस प्रकार नित्य संध्या करने वाला ब्राह्मण अत्यंत दिव्य और निर्मल हो जाता है. सर्वप्रथम ऐसे ब्राह्मण को वाक सिद्धि मिल जाती है जिस कारण उसके द्वारा उच्चारण किए जाने वाले समस्त मंत्र अपना सम्पूर्ण प्रभाव दिखाने लग जाते हैं. इसके अतिरिक्त ऐसे ब्राह्मणों के संपर्क में आते ही अन्य लोगों को अलौकिक सुख की अनुभूति होने लगती है. ऐसा ब्राह्मण द्वितीय संख्या में वेदों की असीमित शक्तियों को प्राप्त कर लेता है ( वेदों से शक्ति कैसे प्राप्त करें यह ब्रह्म शक्ति क्यों कहलाती है इसके विषय मे मैं अलग से एक सम्पूर्ण पोस्ट बनाऊँगा अभी तो मैं मूल आधार ही दे रहा हूँ) जिस कारण वह प्रकृति, पुरुष, अहंकार, महत्ततत्व, रस गंध इत्यादि के विषय मे सम्पूर्ण ग्यान प्राप्त कर लेता है. और एक असाधारण तथा दिव्य पुरुष ब्रह्म में परिवर्तित हो जाता है.
ऐसे ब्राह्मण के मंत्रों द्वारा आह्वान करने से ही सभी देवी देवता उसी क्षण आ जाते हैं. इस प्रकार का ब्राह्मण यदि किसी के घर मे कोई पूजन हवन अथवा अनुष्ठान कराएगा तो वह निश्चय ही यजमानों के प्रत्येक दुःखों और कृत्यों को समाप्त कर देगा.
और सबसे बड़ा दुर्भाग्य तो यह है कि अधिकांश लोगों के पास एक सिद्ध तथा श्रेष्ठ गुरु हैं ही नहीं.
यदि आपके कोई प्रश्न हों तो आप कमेन्ट बॉक्स के माध्यम से अपना प्रश्न अवश्य पूछे.

01/08/2024

Bulk Hiring +++

*Go Magenta - US BASED TELECOM BLENDED PROCESS (80% CHAT & 20% VOICE)*

~ Good communication skills in verbal and written English language.
~ Graduated/Undergrad with 06 months of BPO Experience can apply.
~ (Salary Package - 40K-45K CTC per month, 5 days working).
~ Joining Date - *06th August, 2024*
~ Virtual interviews for outstation candidates/ Walk-in interviews

Guys we are hiring for Go magenta process on urgent basis,
Send your CV via email at below mentioned email id
[email protected]

26/07/2024

मेरी तड़प सिर्फ साथ रहने की ही नहीं थी, बल्कि जिस्म की आग को बुझाने की भी थी।

जी हाँ, मैं उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। जानते हैं क्यों? क्योंकि देश के पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी, अभिनेता, और साहित्यकार इसे जीवन जीने का आधुनिक और बढ़िया तरीका मानते हैं। मेरी माँ इस अवैध रिश्ते का विरोध करती थी, क्योंकि लड़का दूसरे धर्म का था। लेकिन मुझे माँ की बातें पुरानी और बेकार लगती थीं। आखिरकार, देश के पढ़े-लिखे लोग कहते हैं कि जाति और धर्म जैसी चीज़ें निरर्थक हैं।

विवाह के लिए जाति धर्म नहीं, दिल मिलना जरूरी होता है। उसका दिल मिल गया था, इसलिए मैं उसी के साथ रहने लगी थी। पिछले दिनों माँ ने पुलिस केस किया था। पुलिस ने जब लड़के को पकड़ा, तो मैं उसके बचाव में खड़ी हो गयी। मैंने कहा कि मेरी माँ ही अत्याचारी है, वही मुझे मारती-पीटती रहती है। इसी कारण मैं माँ को छोड़कर अपने बाबू-सोना के साथ रहती हूँ। पुलिस क्या करती? छोड़ना पड़ा।

अब बात यह है कि एक दिन लड़के का मन भर गया। नकली समान चार दिन नहीं टिकता, तो नकली प्यार कितना टिकेगा? मन भर गया तो प्रेम मारपीट में बदल गया। बेल्ट से, लगभग रोज ही। एक दिन उसने मुझे बहुत मारा। हाथ-पैर बांधकर मारा, पूरे शरीर पर दाग हो गए तो दागों पर नमक छिड़ककर मारा, मिर्च पाउडर छिड़क-छिड़ककर मारा। यही वह प्रेम था जिसके लिए मैंने माँ को छोड़ा था।

जब घाव पर मिर्च पाउडर पड़ता तो मैं चीख पड़ती थी। बताइये, कितनी बुरी बात है? कोई बेचारा प्रेम दिखा रहा है और मैं चीख रही हूँ। उसे गुस्सा नहीं आएगा? उसे गुस्सा आया। उसने मेरे होठों पर फेवीक्विक लगा दिया। होठ चिपक गए। अब चीखो, आवाजें नहीं निकलेंगी। वाह! मोहब्बत जिन्दाबाद...

खैर, मैं अस्पताल में हूँ और मेरे जख्मों पर मरहम वही बूढ़ी माँ लगा रही है, जिसे मैंने पुलिस के सामने बुरा बताया था। क्या करे, माँ है न। लड़का जेल में है। जानते हैं, पुलिस ने जब लड़के को पकड़ा तब वह क्या कर रहा था? वह शराब की तस्करी कर रहा था। 93 हजार की अवैध शराब के साथ पकड़ा गया हीरो।

इस पूरी कहानी में मेन विलेन कौन है जानते हैं? क्या वह लड़का? नहीं जी, वह तो प्यादा है। वह वही कर रहा था जो उसे सिखाया गया था। अब जेल में सड़ेगा कुछ दिन, फिर निकलकर कहीं मजूरी करेगा। बुरी वह लड़की भी नहीं। सिनेमा के नशे में डूबी उस मूर्ख को कभी लगा ही नहीं कि वह जाल में फँस गयी है। उसे विलेन क्या कहेंगे? विलेन हैं वे धूर्त, जो खुद को बुद्धिजीवी बताते हुए लिव-इन रिलेशनशिप को जायज ठहराते हैं, जो इसके लिए माहौल बनाते हैं। विलेन हैं वे नीच। ऐसी घटनाओं की बार-बार, हजार बार चर्चा होनी चाहिये, ताकि यह देश की अंतिम लड़की तक पहुँचे। ऐसी घटनाओं की कोई खबर दिखे तो उसे हजार जगह शेयर कीजिये। यही एकमात्र उपाय है, यही एकमात्र विकल्प है।

18/07/2024

सभी मित्रों को सादर प्रणाम 🙏!!
आजकल सोशल मीडिया पर आपको अम्बानी परिवार के बेटे अनंत अम्बानी की शादी पर होने वाली अभद्र पोस्ट और टिप्पणियां भर भर के देखने को मिल जायेगी जिसमें कुछ महामूर्ख ये घोषणा कर रहे हैं कि उनके पैसे लूटकर मुकेश अंबानी अपने पुत्र का आलीशान विवाह कर रहे हैं. और अत्याधिक मात्रा मे भारत के लोग ऐसे धूर्त का समर्थन भी कर रहे हैं. पहली बात तो यह है कि ऐसी पोस्ट और टिप्पणी करने वाला व्यक्ती स्वयं ही यह बता रहा है कि वह कितना बड़ा ईर्ष्यालु है कितना बड़ा स्वार्थी और संस्कारहीन व्यक्ती है. इसके अलावा वह यह भी बता रहा है कि उसके पास ना तो कोई काम है और न ही कोई विशेष हुनर. सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए वह आठवीं फेल व्यक्ती आम जनता की भावनाओं का फायदा उठाकर उन्हें भ्रमित कर रहा है. वह इसमे भी स्वयं का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. अब दूसरी बात यह है कि अनंत अम्बानी के दादा और पिता ने अपनी मेहनत अपने दिमाग और अपने निवेश से अपना रिलायंस इंडस्ट्रीज व्यापार खड़ा किया. उन्होंने व्यापार मे रिस्क लिया दिन रात एक करके मेहनत की और लंबी तपस्या के बाद उन्होंने सफलता की मंजिल को प्राप्त किया. अपने परिश्रम के बल पर उन्होंने भारत के बड़े अमीरों में अपनी पहचान अपना नाम बनाया. उनका कमाया हुआ पैसा है तो अगर वो उसका भोग न करें तो फायदा क्या है अखिर. अनेकों मुर्ख बोल रहे हैं कि रिचार्ज के दाम बढ़ा दिए रिलायंस ने! अरे मूर्खों एयरटेल और वोडाफोन ने भी बढाएं हैं उनके घर कौन सी शादी है? यही वो रिलायंस है जिसकी बदौलत आज तुम्हें unlimited कॉलिंग तथा इन्टरनेट मिला है. वरना 299 रुपये में तो केवल 1 जीबी डाटा पूरे महीने के लिए मिला करता था. यही वो मुर्ख हैं जो पहले बीएसएनएल को गाली देते थे अब यही मुर्ख बीएसएनएल को अच्छा बोल रहे हैं. मैं तो कहता हूँ कि मोबिलिटी सर्विसेस फिर से पहले की तरह हो जाए तो सबसे अच्छा रहेगा. जब से कॉलिंग और इन्टरनेट सस्ता हुआ है पाँचवी और आठवीं फेल मुर्ख यूट्यूबर बन रहे हैं सोशल मीडिया पर ब्लॉगर बन रहे हैं. जिन्हें खुद का परिवार नियोजन नहीं पता वो नेताओं को देश चलाना सिखा रहे हैं. एडिट करके फोटो और वीडियो पोस्ट करके सीधे साधे लोगों की भावनाओं से खेलकर उन्हें भड़का रहे हैं. सस्ते कॉलिंग और इन्टरनेट के कारण आज युवा पीढ़ी निरंतर बेरोजगार और आलसी होती जा रही है. सबको बस आराम से लेटकर फोन चलाना ही अच्छा लग रहा है. खुद का सर्वनाश अपना क़ीमती समय फोन में लगाकर कर रहे हैं और कामयाब लोगों को भोग करते हुए देख कर ईर्ष्या कर रहे हैं. आँख कान सब बंद करके बैठे हैं खुद को चालाक समझ रहे हैं. 80 प्रतिशत से भी अधिक लोग बेवजह कर्ज मे फँसे हुए हैं. काम धंधा करने के लिए स्किल्स है नहीं नौकरी मिल नहीं सकती ठेला लगाने मे शर्म आती है. अब ऐसे मे दूसरों को देखकर जलना तो बनता है. इसके अतिरिक्त नक्ल करने की आदत पड़ गयी है सोशल मीडिया पर अगर किसी को वायरल होकर कमाते देख लिया तो बस निकल पड़े उसकी नकल करने लड़के खुद का भेष लड़कियों वाला बनाकर मुजरा कर रहे हैं और तो न जाने क्या क्या ही कर रहे हैं. अब भी समय है सुधर जाओ वरना तबाही तय है तुम्हारी. सबके ऊपर भरोसा कर लेना किन्तु फोटो और वीडियो पर या फिर सोशल मीडिया पर कभी भरोसा मत करना. मेरी पोस्ट और लेख यदि थोड़ी भी आपको उचित लगी हो तो इसे अन्य लोगों के साथ शेयर जरूर करना. मुझे वायरल होने मे कोई रुचि नहीं है इसलिए आप यह लेख कॉपी करके अपने पेज अथवा आईडी पर पोस्ट कर देना. मेरा उद्देश्य तो सही संदेश सभी लोगों तक पहुंचाने का है ताकि लोग भ्रमजाल से बाहर आ सकें.
धन्यवाद. Neeraj Sharma Enterpreneur Brahaman Vevahik EEAL HR Solutions and Jobs Placement

Want your business to be the top-listed Government Service in Faridabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Faridabad