Faridabad Police Department

Call Directions Website Contact the organization

Faridabad Police Department Official page of Faridabad Police Commissionerate Official page of Faridabad Police Commissionerate. Please do not report crime here.
(422)

Not monitored 24/7. For filing of complaints and other citizen services please go to http://harsamay.gov.in. We look forward for public reviews, comments and suggestions in order to prevent crime.

अलग-अलग मामलों में 5 आरोपित गिरफ्तार🔹 चाकू से हमला: चाऊमीन की दुकान के बाहर युवक पर हमला करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्...
08/10/2026

अलग-अलग मामलों में 5 आरोपित गिरफ्तार

🔹 चाकू से हमला: चाऊमीन की दुकान के बाहर युवक पर हमला करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू व स्कूटी बरामद।

🔹 गोली मारकर जानलेवा हमला: प्रॉपर्टी विवाद में छोटे भाई पर फायरिंग करने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ व बरामदगी के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर।

👮‍♂️ अपराधियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी।

2 अलग-अलग मामलों में 3 आरोपित गिरफ्तार।🔹 अवैध हथियार: 1 आरोपी गिरफ्तार, 1 देसी कट्टा बरामद।🔹 नशा तस्करी: 2 आरोपी गिरफ्ता...
08/10/2026

2 अलग-अलग मामलों में 3 आरोपित गिरफ्तार।

🔹 अवैध हथियार: 1 आरोपी गिरफ्तार, 1 देसी कट्टा बरामद।
🔹 नशा तस्करी: 2 आरोपी गिरफ्तार, 1.659 किलोग्राम गांजा बरामद।

अवैध हथियार और नशे के कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

👮‍♂️ फरीदाबाद पुलिस का अपराध एवं नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी।

🚨  साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक दिन में साइबर ठगी के 2 अलग-अलग मामलों में 2 खाताधारकों को गिरफ्तार किया।🔹 अडानी गैस ...
08/10/2026

🚨 साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक दिन में साइबर ठगी के 2 अलग-अलग मामलों में 2 खाताधारकों को गिरफ्तार किया।

🔹 अडानी गैस बिल के नाम पर ठगी: ₹82,356 की साइबर ठगी के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार।
🔹 Telegram टास्क के नाम पर ठगी: ₹76,950 की साइबर ठगी के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार।

दोनों मामलों में आरोपियों के बैंक खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए किया गया था।

⚠️ सावधान रहें—अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।

08/10/2026

लक्ष्मण हत्याकांड में वांछित दो आरोपित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अपराध शाखा ऊंचा गांव व सेक्टर-65 की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के पैर में लगी गोली, एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद

घटनाक्रम में 8 आरोपित गिरफ्तार

सीकरी चौकी पुलिस ने ऑफिस में रखे बैग से ₹7.80 लाख चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।🔹 आरोपी ऑफिस में पिछले 5-6 महीने...
07/10/2026

सीकरी चौकी पुलिस ने ऑफिस में रखे बैग से ₹7.80 लाख चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

🔹 आरोपी ऑफिस में पिछले 5-6 महीने से काम कर रहा था।
🔹 मौका पाकर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गया था।
🔹 तकनीकी सहायता से आरोपी को कोसी से गिरफ्तार किया गया।
🔹 चोरी की रकम की बरामदगी के लिए आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

👮‍♂️ अपराधियों तक पहुंचने और चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई जारी।

07/10/2026

🚨 फरीदाबाद पुलिस की एक दिन में बड़ी कार्रवाई

06 अक्टूबर को अलग-अलग मामलों में 9 आरोपित गिरफ्तार, 2 चोरी की मोटरसाइकिल, 2 देसी कट्टे, 510 ग्राम गांजा, 6.30 ग्राम M**A और ₹22,940 नकद बरामद।

🔹 सट्टा खाई: 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹22,940 बरामद।
🔹 वाहन चोरी: 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद।
🔹 अवैध हथियार: 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद।
🔹 नशा तस्करी: 2 आरोपी गिरफ्तार, 510 ग्राम गांजा व 6.30 ग्राम M**A बरामद।

👮‍♂️ अपराध, अवैध हथियार, नशा और सट्टे के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी।

🚨 फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई🔹 मामला 1 : NIT-1 V2 कॉम्प्लेक्स के सामने युवक पर फायरिंग व मारपीट के मामले में अपराध शाखा स...
07/10/2026

🚨 फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई

🔹 मामला 1 : NIT-1 V2 कॉम्प्लेक्स के सामने युवक पर फायरिंग व मारपीट के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 ने 2 आरोपितों गर्व भाटिया व हिमांक भाटिया उर्फ हन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

🔹 मामला 2: सोहना रोड स्थित होटल संचालक पर चाकू से हमला व मारपीट के मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी ने 2 आरोपितों इस्लाम व निसार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

👮‍♂️ अपराध के विरुद्ध फरीदाबाद पुलिस की लगातार कार्रवाई।

07/10/2026

दोस्त को पहाड से धक्का देकर की थी हत्या, अपराध शाखा AVTS की टीम ने आरोपित को किया काबू

अडानी गैस बिल के नाम पर APK फाइल भेजकर 5,12,344 रुपये की ठगीअंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना सें...
07/10/2026

अडानी गैस बिल के नाम पर APK फाइल भेजकर 5,12,344 रुपये की ठगी

अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना सेंट्रल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी में प्रयुक्त मोबाइल, सिम व क्रेडिट कार्ड बरामद

Address

SEC-21 C, FARIDABAD
Faridabad
121002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Faridabad Police Department posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Faridabad Police Department:

Shortcuts

Share