05/06/2026
आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण मानव जीवन, जैव विविधता तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का स्वरूप देने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने देशवासियों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आह्वान किया है। यह अभियान वृक्षारोपण के संकल्प के साथ-साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, मातृशक्ति के सम्मान और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
उसी कड़ी में अपने निवास स्थान पर अपने परिवार के साथियों के साथ पौधारोपण किया।
आइए, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लें तथा आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर इस जनआंदोलन को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाएं।
धन्यवाद
आपकी बेटी बहन
सीमा अश्वनी त्रिखा
पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार।।
Amit Shah Nitin Nabin Manohar Lal Nayab Saini Dr. Archana Gupta BJP Haryana Vinod Tawde Phanindranath Sharma
05/06/2026
रामसर साइट्स के क्षेत्र में भारत ने ऐतिहासिक शतक पूरा किया!
उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार (सुरहा ताल) को भारत की 100वीं रामसर साइट का दर्जा मिलना देश और प्रदेश दोनों के लिए गर्व का विषय है।
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत ने Wetlands के संरक्षण, पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन को सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। प्रवासी और स्थानीय पक्षियों से समृद्ध यह Wetland जैव विविधता का अनमोल खजाना है।
05/06/2026
3007 पदों के परिणाम घोषित कर हरियाणा में युवाओं के सफलता के नए द्वार खुले
05/06/2026
हरियाणा के किसान राष्ट्रीय बाजारों में रखेंगे कदम आय बढ़ेगी और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा।
05/06/2026
When we talk about protecting the environment, we often think of policies, conferences, and large-scale conservation projects.
But some of India's most powerful environmental movements began with ordinary women making extraordinary choices.
This World Environment Day, we're celebrating the women who chose action over apathy.
In Uttarakhand, Bhagirathi Devi and the women of Manar village brought a dying forest back to life. In Jharkhand, Chami Murmu turned barren land into thriving green cover by helping plant over 28 lakh trees. In Himachal Pradesh, Kinkri Devi challenged powerful mining interests to protect forests, water sources, and farmlands. Near Jamshedpur, Kandoni Soren and her team continue to guard forests from illegal logging. Around Jim Corbett, Paryavaran Sakhis are protecting ecosystems through responsible waste management.
Their stories are different, but their message is the same: meaningful environmental change begins at the grassroots.
These women didn't wait for perfect conditions, big funding, or national recognition. They started with what they had—determination, courage, and a deep understanding of the land they call home.
Because protecting the environment isn't only about saving trees.
It's about securing water for future generations.
It's about preserving biodiversity.
It's about protecting livelihoods.
And it's about ensuring that communities and nature thrive together.
As climate change, pollution, and ecological degradation continue to challenge us, perhaps the answers we're looking for already exist in villages, forests, and communities across India.
Today, let's celebrate these forest mothers and countless other women whose work often goes unseen but whose impact is impossible to ignore.
05/06/2026
नमस्कार साथियों भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश की पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बहन श्रीमती सुनीता डांगी जी को महिला विकास बोर्ड की चेयरमैन का नए दायित्व मिलने पर ओर पदभार संभालने के सुअवसर पर मौके पर पहुंचकर बहन सुनीत डांगी जी को शुभकामनाएं प्रेषित की।
मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री Phanindranath Sharma जी प्रदेश प्रभारी Satish Poonia जी प्रदेश महामंत्री श्री सुरेंद्र जी एवं संगठन के पदाधिकारी तमाम जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।
धन्यवाद
सीमा अश्वनी त्रिखा
पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार।।
05/06/2026
संपूर्ण क्रांति के प्रणेता, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को संपूर्ण क्रांति दिवस पर कोटिशः नमन।
उनके विचार, संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण आज भी हमें न्यायपूर्ण, समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।