Marwari Yuva Manch Ballabgarh

Marwari Yuva Manch Ballabgarh

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Marwari Yuva Manch Ballabgarh, Faridabad.

27/12/2025

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने विमल खंडेलवाल

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद जिला कार्यालय अटल कमल, सेक्टर 15 में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल द्वारा विमल खंडेलवाल को भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि पार्टी ने यह जिम्मेदारी विमल खंडेलवाल को उनके लंबे सामाजिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और समाजसेवा के कार्यों को देखते हुए सौंपी है। वे समाज, प्रशासन और पार्टी के साथ निरंतर जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।
नियुक्ति के पश्चात विमल खंडेलवाल ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयास करेंगे।
विमल खंडेलवाल ने माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक सतीश फागण, विधायक धनेश अदलखा, फरीदाबाद प्रभारी नरेंद्र वत्स, पूर्व विधायिका सीमा त्रिखा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक पूर्व सचिव अजय गौड सहित समस्त भाजपा पदाधिकारियों का दिल से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ के माध्यम से सभी सामाजिक संगठनों को एक साथ जोड़कर समाजहित में संगठित रूप से कार्य किया जाएगा। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं सीएसआर फंड के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को संगठन से जोड़कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री प्रवीण गर्ग, महामंत्री शोभित अरोड़ा, भाजपा नेता अशोक कुकरेजा, मधुसूदन माटोलिया, कार्यालय सह सचिव सचिन गुप्ता सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Want your business to be the top-listed Government Service in Faridabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Faridabad
121006