Vipul Goel

Vipul Goel

Share

Official Page of Vipul Goel | Cabinet Minister, Govt. of Haryana | Revenue & Disaster Management, Urban Local Bodies, and Civil Aviation। MLA, Faridabad 89

Cabinet Minister, Government of Haryana

03/06/2026

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ. अर्चना गुप्ता जी को प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव एवं समर्पित कार्यशैली से भाजपा हरियाणा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश में जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को नई दिशा एवं गति प्राप्त होगी।

BJP Haryana Bharatiya Janata Party (BJP) Narendra Modi Nayab Saini Dr. Archana Gupta

03/06/2026

दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग की दर्दनाक घटना में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

03/06/2026

किसानों, गरीबों और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत रहे वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री गोपीनाथ मुंडे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।

जनसेवा, संगठन निर्माण और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान हेतु उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी और स्मरणीय रहेगा।

03/06/2026

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन!
जनसेवा, विकास और प्रदेश की प्रगति के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। हरियाणा के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

03/06/2026

विश्व साइकिल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

साइकिल स्वस्थ जीवनशैली, बेहतर फिटनेस और आत्मनिर्भर परिवहन का प्रतीक है।
यह न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ और सक्रिय रखने में सहायक है, बल्कि प्रदूषण कम कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को भी मजबूती प्रदान करती है।
आइए, विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर नियमित साइकिल चलाने का संकल्प लें और स्वास्थ्य, पर्यावरण तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

02/06/2026

स्वच्छता से विकास, आधुनिकता से विश्वास यही है नए हरियाणा की पहचान!

स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक हरियाणा के निर्माण की दिशा में प्रदेश निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। बेहतर आधारभूत सुविधाएं, सुव्यवस्थित शहर और जनहितकारी विकास कार्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे हैं।

Narendra Modi Nayab Saini BJP Haryana Bharatiya Janata Party (BJP)

02/06/2026

निवेशकों को विश्वास, उद्योग को रफ्तार और युवाओं को नए अवसर यही है नया हरियाणा!

हरियाणा आज वैश्विक निवेश, आधुनिक उद्योग और नवाचार का नया केंद्र बनकर देश की विकास यात्रा को नई गति दे रहा है।
बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, पारदर्शी नीतियां, तेज़ प्रशासनिक व्यवस्था और उद्योगों के अनुकूल माहौल प्रदेश को निवेशकों की पहली पसंद बना रहे हैं।


Narendra Modi Nayab Saini BJP Haryana Bharatiya Janata Party (BJP)

Want your business to be the top-listed Government Service in Faridabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Faridabad