31/10/2026
आज लखनऊ में भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर हज़रतगंज पार्क पर माननीय मुख्यमंत्री जी, दोनों मा0 उपमुख्यमंत्री जी मा0 मंत्रीगण आदि वरिष्ठजनों के द्वारा उन्हें पुष्प अर्पित किए !
स्वतंत्रता के पश्चात देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं💐💐