Ayushman Bharat - Farrukhabad

Ayushman Bharat - Farrukhabad

Share

This page is about sharing updates related to Ayushman Bharat - Pradhan Mantri Jan Arogya Yojna in Farrukhabad.

Photos from Ayushman Bharat - Farrukhabad's post 21/06/2025

आज अमृतपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया है वन ७० वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।
साथ ही मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा वे वंदना योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया

Photos from Ayushman Bharat - Farrukhabad's post 25/09/2024

भारत सरकार ने बुजुर्ग लाभार्थियों को सम्मान देते हुए 70 वर्ष से अधिक के समस्त व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की घोषणा की थी।
जिसके क्रम में कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
समस्त 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक स्वयं, जन सहायता केंद्र अथवा राजकीय अस्पतालों में कार्यरत प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र के माध्यम से केवाईसी करवाएं और योजना का लाभ प्राप्त करें।

25/09/2024
16/01/2024

बढ़पुर स्थित शिव हॉस्पिटल को आयुष्मान भारत के अंतर्गत सूचीबद्ध किया गया है। अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक डा0 ऋषिकांत जैन एवं डा0 अलका जैन से जनरल सर्जरी एवं स्त्री रोग हेतु नियमानुसार निशुल्क इलाज प्राप्त कर सकते हैं।
अतिशीघ्र आई डी व पासवर्ड प्राप्त होते ही योजनान्तर्गत लाभार्थियों को भर्ती कर लाभ दिया जायेगा।

19/09/2023

अब कोई भी आयुष्मान लाभार्थी बिना कॉमन सर्विस सेंटर अथवा आरोग्य मित्र के पास जाए स्वयं अपने आयुष्मान कार्ड की केवाईसी कर सकता है।
साथ ही ऐसे सभी पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक परिवार जिनमें 6 या अधिक सदस्यों के नाम राशन कार्ड में हैं उनके भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकते हैं, इसके लिए दिए गए तरीके से कार्ड बनाने हेतु केवाईसी की जा सकती है।
Beneficiary.nha.gov.in पर लाभार्थी आधार पर केवाईसी कर सकते हैं।

Adobe Acrobat - process flow pdf new.pdf View this file, and add comments too.

18/09/2023

कल दिनांक 17 सितंबर 2023 को प्रारंभ हुए आयुष्मान भव कार्यक्रम में 5 बिंदुओं पर कार्य किया जायेगा।
1. सेवा पखवाड़ा - स्वच्छता, सेवा, रक्त दान एवं अंगदान का संकल्प लिया जायेगा।
2. आयुष्मान आपके द्वार 3.0 - लाभार्थियों द्वारा स्वयं अपना कार्ड बनाने हेतु केवाईसी की जा सकती है, इसके अतिरिक्त जिन पत्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों के परिवार में 6 या अधिक सदस्य पंजीकृत हैं उनके कार्ड बनाए जा रहे हैं।
3. आयुष्मान मेला - प्रत्येक रविवार की भांति शनिवार को प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा।
4. आयुष्मान चौपाल - प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयुष्मान चौपाल का आयोजन कर समस्याओं को सुना जायेगा।
5. आयुष्मान ग्राम/शहरी वार्ड - जिन ग्रामों में स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं के अंतर्गत संतृप्त कर लिया गया है (आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, मातृत्व वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना) उस ग्राम/वार्ड को आयुष्मान ग्राम /शहरी वार्ड घोषित कर दिया जायेगा।

सभी नागरिकों से अपील है कि उक्त अभियान में प्रतिभाग कर स्वयं भी लाभ प्राप्त करें एवं अन्य नागरिकों को भी लाभ लेने हेतु प्रेरित करें।

12/05/2023

जनपद में परिवर्तन मिशन अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एंपैनल किया गया। अब लाभार्थी सर्जरी अथवा नेत्र रोग के लिए परिवर्तन मिशन अस्पताल में भी लाभ ले सकते हैं।
आईडी प्राप्त होते ही लाभार्थियों को भर्ती करने का कार्य प्रारंभ होगा।

03/05/2023

डॉ.आर. पी. मेमोरियल हॉस्पिटल को आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनरल मेडिसिन हेतु सूचीबद्ध किया गया है।
अब सामान्य चिकित्सा के उपचार हेतु लाभार्थी डॉ. आर. पी. मेमोरियल अस्पताल में भी भर्ती हो सकते हैं।
शीघ्र ही आई.डी. पासवर्ड प्राप्त होते ही लाभार्थियों को भर्ती किया जा सकेगा।

Photos from Ayushman Bharat - Farrukhabad's post 13/04/2023

जनपद के उच्चस्तरीय अस्पताल रेडिएंटो अस्पताल, बिर्रा बाग को जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स(अस्थि रोग), महिला एवं प्रसूति रोग, ई.एन.टी. विशेषताओं के साथ सूचीबद्ध किया गया है।
अब सभी लाभार्थी रेडियंटो जनपद के उच्चस्तरीय अस्पताल रेडिएंटो अस्पताल में भी उपचार के लिए जा सकते हैं।

23/09/2022

देशवासियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं।

31/05/2022

केंद्र सरकार के आठ साल

25/05/2022

उच्चाधिकारियों के सफल निर्देशन, विभागीय कर्मचारियों के अथक प्रयास और प्रधानमंत्री आरोग्य मित्रों एवं कॉमन सर्विस सेंटर के सहयोग से जनपद ने 2 लाख कार्ड बना लिए हैं।
सभी लाभार्थियों से अनुरोध है कि अतिशीघ्र अपने आयुष्मान कार्ड निकटस्थ आरोग्य मित्र अथवा कॉमन सर्विस सेंटर से बनवा लें।

Want your business to be the top-listed Government Service in Farrukhabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Pwd Colony
Farrukhabad
209601

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm