11/10/2026
लोकतंत्र की आवाज़ दबाने की कोशिश, आखिर कब तक?
हमारे जिला #कांग्रेस फतेहाबाद के कर्मठ नेता, प्रभावशाली मंच संचालक एवं किसान नेता श्री कल्याण सिंह जी के घर के बाहर भी पुलिस की नाकाबंदी किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है।
आखिर क्या लोकतंत्र में अपनी आवाज़ उठाना, सरकार से सवाल पूछना और जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ना कोई अपराध है? जो आवाज़ किसानों, आम जनता और लोकतंत्र के हक में उठती है, क्या उसे रोकने के लिए घरों के बाहर पुलिस बैठाना ही सरकार का जवाब है?
याद रखिए, आवाज़ों को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है, लेकिन जनता के हौसले और बदलाव की चाह को कैद नहीं किया जा सकता।