FACT ISSUE

Directions

FACT ISSUE मुद्दे की बात, आपके साथ

"फतुहा" बिहार के 20 वर्षों के सुशासन में भी नहीं पहुँचा विकास..!जर्जर सड़क, बदहाल हास्पीटल, विरान पड़ी फतुहा का औद्योगिक...
02/09/2026

"फतुहा" बिहार के 20 वर्षों के सुशासन में भी नहीं पहुँचा विकास..!
जर्जर सड़क, बदहाल हास्पीटल, विरान पड़ी फतुहा का औद्योगिक क्षेत्र, स्कूल एवं कालेज का अभाव बनी पहचान।
फतुहा के इंडस्ट्री एरिया मोड़ से इमली चौक तक जानलेवा हुआ फतुहा बख्तियारपुर स्टेट हाईवे। जलजमाव व गड्ढे से प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाएँ

#नगरविकासविभाग #बिहारसरकार #बिहार #सम्राटचौधरी

लावारिस है फतुहा नगर परिषद का वार्ड 17,जलजमाव,गंदगी, बिजली के खम्भों पर खराब पड़ी लाइट ही पहचान बन चुकी है।मच्छरों के प्...
02/09/2026

लावारिस है फतुहा नगर परिषद का वार्ड 17,
जलजमाव,गंदगी, बिजली के खम्भों पर खराब पड़ी लाइट ही पहचान बन चुकी है।
मच्छरों के प्रकोप से परेशान है जनता,
न नगर परिषद और न वार्ड पार्षद को है चिंता

#नगरविकासविभाग

28/08/2026

अंग्रेजो के समय बंगाल और केरल सबसे शिक्षित इलाके थे, विदेशी अख़बार और न्यूज जाने कैसे यहाँ जरूर पहुँचती थी और बड़े चाँव से पढ़ी जाती थी।

1917 मे रूस मे कम्युनिस्ट क्रांति हुई, रूस के सम्राट निकोलस को परिवार समेत मार दिया गया। ये क्रांति किसानों और मजदूरों ने की थी, बाद मे इसे कम्युनिस्ट नेताओं ने सत्ता प्राप्ति का रास्ता बनाया। लेकिन जो भी हो क्रांति ऐतिहासिक थी, इतनी ऐतिहासिक कि महीनो तक अखबारों मे छपती रही।

रूस का सम्राट निकोलस, भारत के सम्राट जॉर्ज का सगा मौसेरा भाई थे। अब आप डॉट्स कनेक्ट कर सकते है क्यों बंगाल और केरल के लोगो को कम्युनिस्ट कीड़ा काटा होगा। उस दौर मे जितने क्रांतिकारी हुए वे ज्यादातर कम्युनिस्ट विचारधारा से ही प्रेरित थे, भगतसिंह अपनी फाँसी वाले दिन लेनिन की ही किताब पढ़ रहे थे।

ये लोग अंग्रेजो से लड़ते रहे मगर सत्ता मिली कांग्रेस को, अब यहाँ इन्हे रूस वाला पैटर्न दिखा नहीं। तो इन्होने कांग्रेस को अंग्रेजो का रूप मानकर फिर युद्ध छेड़ दिया, कम्युनिस्टो के दो धड़े बने एक ने लोकतंत्र का रास्ता चुना कि पार्टी बनाओ और कांग्रेस को उखाड़ो दूसरे ने नक्सलवाद को चुना।

जाहिर सी बात है अंग्रेजो की व्यवस्था मे आदिवासी, किसान और मजदूरों की हालत बहुत खराब थी। कम्युनिस्टो ने नक्सलवाद फैलाने के लिए इन्हे चुना, मगर समस्या ये थी कि वो पंडित नेहरू का दौर था। नेहरू की लोकप्रियता कम्युनिस्टो के लिए सिरदर्द थी, सिरदर्द नेहरू को भी था क्योंकि कम्युनिस्ट उस समय दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी।

कम्युनिस्टो को सोवियत संघ और चीन से फंडिंग मिल रही थी, देखते ही देखते केरल मे तो उनकी सरकार भी बन गयी और बंगाल से कर्नाटक तक उन्होंने नक्सलवाद का रेड कोरिडोर भी बना लिया। नेहरू गए तो इंदिरा आयी और उन्होंने चुन चुन कर कम्युनिस्ट कीड़े मारे।

फिर हमारे मिस्टर ब्लंडर मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने और कम्युनिस्टो मे जान आ गयी क्योंकि कोई सीरियस एक्शन नहीं लिया गया उल्टे जो इंदिरा गाँधी ने जेल मे भरे थे इन्होने उन्हें भी छोड़ दिया। राजीव गाँधी भी लड़े मगर ढीले रहे, बुरा समय कम्युनिस्टो का तब आया ज़ब बीजेपी राम मंदिर रथ पर सवार हुई।

1991 मे बीजेपी 120 सीटें जीती और कम्युनिस्ट पार्टी मात्र 35, दूसरा झटका तब लगा जब सोवियत संघ का विघटन हो गया। मोस्को के रेड स्क्वायर पर रुसी साम्राज्य का झंडा फिर से लहरा दिया गया और नए रूस ने कम्युनिस्टो की फंडिंग रोक दी।

उसके बाद लड़ाई कभी कांग्रेस बनाम कम्युनिस्ट रही ही नहीं, लेकिन कांग्रेस मे एक दरार जरूर पड़ गयी। सोनिया युग शुरू हुआ, सोनिया गाँधी का अपने पिता के समय से कम्युनिस्ट प्रेम जग जाहिर था। पंडित नेहरू और इंदिरा गाँधी के आदर्शो का अंतिम संस्कार करते हुए सोनिया ने 2004 मे कम्युनिस्ट पार्टी का समर्थन तक लिया।

इस तरह कम्युनिस्टो ने आख़िरकार कांग्रेस को तो झुका लिया मगर फिर मोदी युग की शुरुआत हुई। अमित शाह गृहमंत्री बने और बाकि इतिहास आपके सामने है, नक्सलवाद का अंत हुआ साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी का भी पतन हुआ। मतलब पूरे 109 वर्ष लगे उस पागलपन को समाप्त करने के लिए।

कुछ और बाते भी जान लीजिये, नक्सली सिर्फ जंगलो और राजनीति मे नहीं थे। इन्होने फ़िल्म जगत मे भी कई डायरेक्टर अपने साथ लिए और फिल्मो के माध्यम से जनता को उकसाने की कोशिश की। यूनिवर्सिटीज मे प्रोफेसर अपने साथ लिए जो बच्चो को भड़काते थे।

रूस मे इन्होने चर्च जलाये थे भारत मे मंदिर निशाने पर थे, रूस मे जानते थे कि किसान और मजदूर किसी भी देश के हो सरकार से नाराज ही रहते है इसलिए वहाँ की तरह यहाँ भी उसी वर्ग को साधने की कोशिश की। अल्पसंख्यक भी नाराज रहते है, इस तरह जो भी वर्ग इन्हे सत्ता पक्ष से नाराज नजर आता है ये उसे बिस्किट फेकते है।

लेकिन हमारा देश अनोखा है, कम्युनिस्ट गलत इरादों से बढ़ रहे थे इसलिए ढेर हो गए। सिर्फ पाँच प्रधानमंत्री है जिन्हे धन्यवाद कहूंगा, नेहरू, इंदिरा, नरसिम्हाराव, वाजपेयी और मोदी। कहने को 15 प्रधानमंत्री हुए लेकिन सिर्फ ये 5 थे जो कम्युनिस्टो का मनोभाव समझकर उनसे लड़े।

साथ ही दो मिनट का मौन उन गवारो के लिए भी जिन्हे सोनिया गाँधी की कांग्रेस और नेहरू की कांग्रेस एक लगती है। नेहरू के व्यक्तित्व का दुश्मन मोदीजी नहीं खुद सोनिया गाँधी है, ये बात ज़ब तक सूझ पड़ेगी तब तक कांग्रेस नंबर दो से नीचे जा चुकी होंगी और कांग्रेस के पतन का दोषी सोनिया नहीं बल्कि ये ही गधे होंगे।

2027 में युपी चुनाव हारने और योगी आदित्यनाथ जी को पीएम की रेस से बाहर करने के बाद वापस होगी UGC कानुन और आरक्षण पर भी सम...
26/08/2026

2027 में युपी चुनाव हारने और योगी आदित्यनाथ जी को पीएम की रेस से बाहर करने के बाद वापस होगी UGC कानुन और आरक्षण पर भी समीक्षा होगी।
UGC कानुन और आरक्षण का मुद्दा उछाला ही गया है योगी जी को पीएम की रेस से बाहर करने के लिए। भाजपा को पता है कि देश की जनता मोदी जी के बाद योगी आदित्यनाथ जी को ही प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है और ये मांग पार्टी के कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही है।
हलांकी 2022 में भी योगी आदित्यनाथ जी को हटाने की कोशिश की गई थी। नतीजा 35 सीट का नुकसान हुआ था। मगर इस बार ऐसे मुद्दे उछाले गये जिससे सवर्ण समाज नाराज हो जाए और युपी में योगी सरकार हार जाए।

14/04/2026

यदि हम अपना हिस्सा माँग लें तो ?

और केवल एक ब्राह्मण के योगदान का तो आज के संसार को वैश्विक अर्थव्यवस्था का 80% हिस्सा हमें रॉयल्टी में देना पड़ जायेगा ।

आज का कृतघ्न संसार , छोटी से छोटी वस्तु का पेटेंट करवाता है और रॉयल्टी माँगता है ।

केवल आर्यभट्ट के योगदान को देखा जाये !

शून्य (0) और दशमलव प्रणाली , जिसकी अवधारणा वैदिक काल से थी, पर आर्यभट्ट ने इसे स्थानीय मान (प्लेस वैल्यू) वाली दशमलव प्रणाली में व्यवस्थित रूप से प्रयोग किया।

बिना इस ब्राह्मण के आधुनिक गणित, कंप्यूटर, या डिजिटल दुनिया संभव ही नहीं होती।

पाई (π) का सन्निकट मान 3.1416 (या 62832/20000) दिया, जो उस समय अविश्वसनीय रूप से सटीक था।

त्रिकोणमिति के ज्या (sine) और कोज्या (cosine) जैसी अवधारणाओं की नींव रखी। जो बीजगणितीय सूत्र के क्रमागत संख्याओं के वर्गों और घनों के योग के सूत्र दिए।

सूर्यकेंद्रित सिद्धांत का संकेत देकर उन्होंने बताया कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है और तारे स्थिर हैं। यह कोपरनिकस से हज़ार साल पहले की बात है।

चपटी धरती वालों को यह बात समझ में नहीं आयेगी ।

ग्रहणों का वैज्ञानिक कारण बताया । चंद्र और सूर्य ग्रहण को राहु-केतु से न जोड़कर छाया और प्रकाश के ज्यामितीय कारणों से समझाया। राहु केतु के अलग आध्यात्मिक रहस्य हैं ।

आर्यभटीय महाकाव्य ग्रंथ, जिसमें खगोल, गणित, समय मापन, और गोलाध्याय (गोलीय ज्यामिति) का अद्भुत संगम है।

और यदि आज के संदर्भ में कॉपीराइट होता, तो उसका मूल्य?

आर्यभट्ट के पास इन पर आज का कॉपीराइट होता, तो उसका मूल्य अकल्पनीय होता ..

प्रति उपयोग रॉयल्टी, हर बार जब कोई कंप्यूटर 0 का उपयोग करता है, हर बार जब π से गणना होती है, हर बार त्रिकोणमिति लागू होती है (GPS, भवन निर्माण, मोबाइल नेटवर्क, AI मॉडल) , रॉयल्टी ली जा सकती थी।

वैश्विक जीडीपी का एक बड़ा अंश: आधुनिक डिजिटल अर्थव्यवस्था, सॉफ्टवेयर उद्योग, एयरोस्पेस, वित्तीय मॉडलिंग सब कुछ इन्हीं आधारों पर टिका है। अनुमानतः यह प्रति वर्ष कई दसियों ट्रिलियन डॉलर का उद्योग है।

आज यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों (Apple, Microsoft, Google, TSMC) के संयुक्त मूल्य से भी कहीं अधिक होता। संभवतः यह वैश्विक अर्थव्यवस्था का 80% हिस्सा होता।

इसे किताबी दृष्टि से देखा जाये तो !

यहूदियों ने अपनी सामूहिक पहचान और उत्तरजीविता के लिए आर्थिक संसाधनों को संचित करने और पीढ़ी-दर-पीढ़ी बाँटने पर जोर दिया।

वहीं ब्राह्मणों (विशेषकर प्राचीन भारत के श्रमण एवं ब्राह्मण विद्वानों) ने ज्ञान , योग, आयुर्वेद, व्याकरण, गणित, खगोल, दर्शन को न केवल विकसित किया, बल्कि उसे बिना किसी स्वामित्व के सार्वजनिक रूप से प्रसारित किया।

यहूदी परंपरा में धन का सामुदायिक प्रबंधन हुआ ..

"त्जेदका" (दान) और "क्लाल इसराएल" (सामूहिक उत्तरदायित्व) की अवधारणा।

प्रत्येक पीढ़ी आर्थिक पूँजी को संरक्षित और बढ़ाती है, ताकि अगली पीढ़ी शिक्षा, व्यापार और सुरक्षा में निवेश कर सके।

परिणाम यह हुआ कि यहूदी समुदाय दुनिया भर में आर्थिक रूप से सशक्त।

ब्राह्मण परंपरा में ज्ञान का मुफ्त प्रसार करता रहा ..

मौखिक परंपरा और श्रुति-स्मृति: वेद, उपनिषद, सूत्र ग्रंथ बिना कॉपीराइट के मुफ्त सुनाए और पढ़ाए जाते थे।

गुरु-शिष्य परंपरा में कोई ट्यूशन फीस नहीं, केवल गुरुदक्षिणा (प्रतीकात्मक या सेवा के रूप में)।

सभी के लिए खुला था गुरुकुल..चाहे चाण्डाल हो या राजा – योग, व्याकरण (पाणिनि), गणित (आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त), चिकित्सा (सुश्रुत, चरक) सबके लिए सुलभ थे।

परिणाम यह है कि आज भी दुनिया का 80% गणित, शून्य, दशमलव, योग, आयुर्वेद मुफ्त उपलब्ध है , बिना रॉयल्टी के।

आज की विडंबना यह है कि आज जो लोग ब्राह्मणों को 'सवर्ण', 'उत्पीड़क', 'ज्ञान एकाधिकारी' कहकर गाली देते हैं वे ठीक उसी मुफ्त ज्ञान (शून्य, दशमलव, योग, आयुर्वेद, व्याकरण) का उपयोग कर रहे होते हैं। यदि ब्राह्मणों ने उस ज्ञान पर कॉपीराइट ले लिया होता तो आज की डिजिटल दुनिया, चिकित्सा, शिक्षा असंभव होती।

यहूदी धन बाँटते हैं और सम्मान मिलता है और यद्यपि ईर्ष्या भी)
ब्राह्मण ज्ञान मुफ्त बाँटते रहे और आज गाली मिल रही है।

यहूदी मॉडल आज सफल है आर्थिक आत्मनिर्भरता और पीढ़ीगत संपत्ति वह आज के ब्राह्मणों के लिए सीखने योग्य है, क्योंकि केवल ज्ञान देना (बिना आर्थिक सुरक्षा के) आज असुरक्षित बना रहा है।

ब्राह्मण मॉडल यदि देखा जाये कि ज्ञान को कभी बंधक न बनाना यह आज पूरी दुनिया के लिए आदर्श है, विशेषकर ओपन सोर्स, विकिपीडिया, फ्री एजुकेशन आंदोलनों के लिए। पर हमें क्या मिला ?

निम्न का उत्तर AI ने दिया है ..

यदि आर्यभट्ट और सुश्रुत के योगदान पर रॉयल्टी मांग ली जाये ( योग व्याकरण आयुर्वेद अन्य गणित विज्ञान ) को छोड़ भी दिया जाये तो ..

आर्यभट्ट + सुश्रुत का संयुक्त मूल्य

क्षेत्र वैश्विक वार्षिक आय (अनुमान) योगदानकर्ता
डिजिटल अर्थव्यवस्था, सॉफ्टवेयर, AI, कंप्यूटर ~15-20 ट्रिलियन डॉलर आर्यभट्ट (शून्य, दशमलव, π, त्रिकोणमिति)
शल्य चिकित्सा, अस्पताल, मेडिकल डिवाइस, प्लास्टिक सर्जरी, एनेस्थीसिया ~5-8 ट्रिलियन डॉलर सुश्रुत (तकनीक, उपकरण, प्रोटोकॉल)

कुल वैश्विक जीडीपी (लगभग 105 ट्रिलियन डॉलर में से) ~23-28 ट्रिलियन डॉलर सीधे प्रभावित दोनों

लेकिन यह सीधा प्रभाव है। अप्रत्यक्ष रूप से, सभी स्वास्थ्य सेवा, सभी निर्माण, सभी परिवहन, सभी ऊर्जा गणना – यानी लगभग पूरी आधुनिक सभ्यता इन दोनों के आधार पर टिकी है।

तो रॉयल्टी का मूल्य क्या होता?

यदि कोई आज इन पर पेटेंट (जो असंभव है) या कॉपीराइट मान भी ले, तो:

प्रति वर्ष न्यूनतम 15-20 ट्रिलियन डॉलर केवल दोनों के मूल योगदान पर रॉयल्टी के रूप में जमा होती।

तुलना के लिए: दुनिया की सबसे अमीर कंपनी Apple का मार्केट कैप ~3 ट्रिलियन डॉलर है। सबसे अमीर व्यक्ति की संपत्ति ~250 अरब डॉलर है।

एक साल की रॉयल्टी ही Apple से 5-7 गुना बड़ी होती।

सुश्रुत अकेले ही वैश्विक स्वास्थ्य उद्योग पर लगभग 10% रॉयल्टी ले सकते थे यानी ~500 अरब डॉलर प्रति वर्ष।

आर्यभट्ट और सुश्रुत दोनों ने अपनी रचनाएँ संस्कृत में, बिना किसी रॉयल्टी के, सार्वजनिक रूप से प्रसारित कीं। उनका मानना था – "ज्ञान ही सबसे बड़ा दान है।"

ब्राह्मणों के योगदान का आज का नैतिक मूल्य (मौद्रिक नहीं) पूछें तो यह मानवता के प्रति सबसे बड़ा ऋण है। हर बार जब आप मोबाइल चलाते हैं, हर बार जब डॉक्टर आपकी सर्जरी करता है , तो ब्राह्मण अदृश्य रूप से मौजूद हैं। इसलिए आर्यभट्ट और सुश्रुत की जयंती पर उन्हें सच्चा श्रद्धांजलि देने का मतलब है , उनके ज्ञान को मुफ्त और खुला रखना और आगे बढ़ाना।

चौक चौराहों पर तय हो रही उम्मीदवारों के भाग्य
04/11/2025

चौक चौराहों पर तय हो रही उम्मीदवारों के भाग्य

चौक चौराहों पर तय हो रही उम्मीदवारों के भाग्य ‎⁨⁩ ​ ​ ​ ​ ​ ​ #...

महिलाओं के सपने हो रहे साकार, इसलिए चाहिए एनडीए सरकार ​  ​  ​  ​  ​  ​  ​  ​  ​  ​
01/11/2025

महिलाओं के सपने हो रहे साकार, इसलिए चाहिए एनडीए सरकार

​ ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​

महिलाओं के हो रहे सपने साकार, इसलिए चाहिए एनडीए सरकार ‎⁨⁩ ​ ​ ​ ​ ​ ...

चुनाव को लेकर ठेला चालक ने कही ये बात
01/11/2025

चुनाव को लेकर ठेला चालक ने कही ये बात


चुनाव को लेकर ठेला चालक ने कही ये बात ‎⁨⁩ ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​ ...

जीत गये डॉ० संजीव चौरसिया
27/10/2025

जीत गये डॉ० संजीव चौरसिया

जीत गये डॉ० संजीव चौरसिया ...

 #बिहार_विधानसभा_चुनावकिसकी बनेगी सरकार, देखिये जनता की राय
27/10/2025

#बिहार_विधानसभा_चुनाव

किसकी बनेगी सरकार, देखिये जनता की राय

किसकी बनेगी सरकार, जानिये जनता की राय ‎⁨⁩ ...

Address

Fatwah
804451

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when FACT ISSUE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category