15/09/2026
अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कन्दैला गांव में 25 अगस्त को रामलगन मौर्य जी पर बम और गोली से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उनकी वृद्ध माता जी भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं और उपचार के दौरान उनका भी निधन हो गया। घटना अत्यंत दुखद और चिन्ताजनक हैं।
मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी ,सबसे गंभीर सवाल यह है कि घटना के बाद से फरार आरोपियों पर अचानक इनाम घोषित किए जाने के बाद रामलगन जी की माता जी की मृत्यु की जानकारी सामने आई। क्या मृत्यु की जानकारी कुछ समय तक छिपाकर रखी गई और पहले आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया? अगर ऐसा हुआ है तो इसकी वजह क्या थी? इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर संदेह पैदा किया है।
Government of UP से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और यदि किसी स्तर पर रामलगन मौर्य जी की माता जी की मृत्यु की सूचना छिपाई गई है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर भी कठोर कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।प्रकृति परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।