15/01/2024
नए कानूनों से बढ़ेगी न्याय की गति!
नए कानून प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के देश से गुलामी के हर प्रतीक को समाप्त करने के संकल्प की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं।
देश में पहले संगठित अपराध की कोई परिभाषा ही नहीं थी। अब इसकी व्याख्या से अपराध में शामिल नीचे से ऊपर तक के लोग कानून की जद में आएंगे।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी का पत्रिका अखबार में प्रकाशित साक्षात्कार
29/12/2023
आज गन्नौर विधानसभा के अगवानपुर और पांची जाटान गांव में पहुंची। जिसमें Arun Tyagi Chairman - Ganaur MC जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मौके पर ही लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बना कर दिए गए और गैस के कनेक्शन वितरित किए गए।
29/12/2023
महर्षि बाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या धाम
27/06/2023
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रोग्राम " *मेरा बूथ सबसे मजबूत* " कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को चिराग गार्डन, गन्नौर में ध्यानपूर्वक सुनते हुए माननीय सांसद रमेश कौशिक और विधायक निर्मल चौधरी जी।
*गौरवान्वित उपस्तिथि रही* : वरिष्ट नेता आजाद सिंह नेहरा, मंडल अध्यक्ष विकास त्यागी, नगरपालिका चेयरमैन अरुण त्यागी, वाइस चेयरमैन दिनेश अदलखा, पुरखास मंडल अध्यक्ष आनंद गौतम, राजपुर मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार, पुनीत त्यागी, निगरानी समिति चेयरमैन भूषण हसीजा, पार्षदगण और सभी सम्मानित कार्यकर्ता।
17/06/2023
गन्नौर में बनने वाले सरकारी Co-Edu कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू।।
माननीय मुख्यमंत्री और विधायक निर्मल चौधरी जी का आभार🙏
11/06/2023
आज दिनांक 11 जून 2023 को माननीय सांसद रमेश कौशिक और विधायक बहन निर्मल चौधरी जी के नेतृत्व में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बागबानी मंडी, गन्नौर के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों का 2600 करोड़ रुपयों की लागत से माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर जी ने किया शुभारंभ। हरियाणा कृषि मंत्री माननीय श्री जय प्रकाश दलाल जी और बाकी सभी दिग्गज नेताओं की गौरवान्वित उपस्थिति रही। विधायक निर्मल चौधरी ने गन्नौर को इतनी बड़ी सौगात देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात विधायक निर्मल चौधरी ने माननीय मुख्यमंत्री जी का अपने निवास स्थान आगमन पर हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया।
29/05/2023
*सांसद और विधायक आपके द्वार* कार्यक्रम के अंतर्गत आगे बढ़ते हुए विधायक निर्मल चौधरी ने माननीय सांसद श्री रमेश कौशिक के साथ मिल कर आज फिर किए 5 गांवों के दौरे गुमड़, अहीर माजरा, खुबडू, नया बांस और आहुलाना। माननीय सांसद श्री रमेश कौशिक ने गन्नौर हल्के में हुए विकास कार्य जैसे हाईवे, अंतराष्ट्रीय बागबानी मंडी, रेलवे कोच फैक्ट्री, 500 बेड का हॉस्पिटल बड़ी में बनने जा रहा व अन्य काफी विकास कार्यों से सबको अवगत कराया । गांवों में जा-जा कर लोगों के बीच बैठ कर सबकी समस्याएं सुनी। उपमंडल अधिकारी अनुपमा मलिक, बीडीपीओ पूनम चंदा, तहसीलदार मनोज और संबंधित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक निर्मल चौधरी ने दस्तावेजों के साथ हर गांव में हुए या हो रहे और होने वाले सभी विकास कार्यों से जनता को अवगत कराया। पीडब्ल्यूडी, बीडीपीओ, बिजली विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग से संबंधित करोड़ों के विकास कार्य हुए और चल रहे हैं-
•गांव गुमड में- 6 करोड़ 76 लाख 68 हजार
19 करोड़ की लागत से गन्नौर शाहपुर रोड वाया गुमड़ का एस्टीमेट भेज दिया गया है।
•गांव अहीर माजरा में- 3 करोड़ 67 लाख 24 हजार
•गांव खुबडू में- 4 करोड़ 59 लाख 18 हजार
•गांव नया बांस में- 6 करोड़ 10 लाख 90 हजार
•गांव आहुलाना में- 6 करोड़ 37 लाख 66 हजार
गन्नौर से वाया खेड़ी गुज्जर, अटायल होते हुए आहुलाना तक रोड का 10 करोड़ 73 लाख की लागत से एस्टीमेट भेज दिया गया है।
साथ ही पेंशन और बीपीएल कार्ड भी हर गांव में पहले से ज्यादा बने हैं।
गुमड़ सरपंच रविंद्र, अहीर माजरा सरपंच मोनू, खुबडू सरपंच प्रवीन, नया बांस सरपंच प्रदीप, आहुलाना सरपंच जीत, नगरपालिका चेयरमैन अरुण त्यागी, निगरानी समिति चेयरमैन भूषण हसीजा, जिला परिषद सदस्य निशांत छोक्कर, पुरखास मंडल अध्यक्ष संजय गौतम, भोपाल रापड़िया, नरेश कौशिक, राजेंद्र त्यागी, ब्लॉक समिति चेयरमैन सोनू, कप्तान सिंह, पार्षद विकास शर्मा, दीपक रापड़िया, महक फौगाट, राजेश पहल, प्रताप सिंह, वीरेंद्र पहल, सुरेंद्रपाल, सतीश धनखड़, मनीष नैन, वासुदेव, मन्नु, कृष्ण, सतीश व अन्य की मौजूदगी रही।
28/05/2023
भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा प्रजापति धर्मशाला, गन्नौर में आयोजित 10 वें स्थापना दिवस समारोह में विधायक निर्मल चौधरी ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। डिप्टी स्पीकर माननीय श्री रणबीर गंगवा जी मुख्य अतिथि रहे। वहां पहुंचने पर विधायक निर्मल चौधरी का पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। स्पोर्ट्स में मेडल जीत कर आए छात्र को विधायक जी ने शुभकामनाएं व आशीर्वाद दे कर हौसला बढ़ाया।
28/05/2023
गन्नौर विधानसभा के बूथ नंबर 84, 85 (वार्ड नं 5) पर विधायक निर्मल चौधरी ने मन की बात प्रसारण को सभी कार्यकर्ताओं के साथ लाइव सुना।