Abhishek Gopal Bhargava

Call Directions Contact the organization

Abhishek Gopal Bhargava राजनीति समाजसेवा का सशक्त माध्यम है |
(2)

13 अक्टूबर, दिन मंगलवार को सनातन हिंदू धर्म एकता रथयात्रा लेकर गढ़ाकोटा,रहली एवं ढाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज...
08/10/2026

13 अक्टूबर, दिन मंगलवार को सनातन हिंदू धर्म एकता रथयात्रा लेकर गढ़ाकोटा,रहली एवं ढाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज का भव्य आगमन होने जा रहा है।

पूज्य महाराज जी सायं 5 बजे गढ़ाकोटा, 6 बजे रहली एवं रात्रि 7 बजे ढाना पधारेंगे।

महाराज जी के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का वातावरण है। कार्यक्रम को लेकर यातायात, सुरक्षा श्रद्धालुओं की सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पूज्य महाराज जी का पावन सान्निध्य हम सभी क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य और आध्यात्मिक ऊर्जा का अवसर है। उनके भव्य एवं मंगलमय आगमन की तैयारियाँ पूरी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ की जा रही हैं।
बागेश्वर धाम सरकार

07/10/2026

नासमझी का एक रूप यह भी है—
अपनी दृष्टि को अंतिम सत्य मानकर
दूसरों के जीवन पर निर्णय सुनाते रहना।

क्योंकि हम किसी के जीवन को
केवल बाहर से देखते हैं,
उसके भीतर चल रही पूरी कहानी को नहीं।

जो व्यक्ति लगातार दूसरों के बारे में सोचता रहता है,
धीरे-धीरे अपने जीवन से दूर होता जाता है।

समझदारी तब जन्म लेती है
जब दृष्टि बाहर से लौटकर
स्वयं पर ठहरती है।

क्योंकि अंततः—
दूसरे के जीवन का निर्णायक बनना हमारा विषय नहीं,
अपना जीवन ही हमारी वास्तविक जिम्मेदारी है।

बुंदेली बौछार के कर्ता धर्ता हमाए मित्र प्रिय सचिन के बुलावे पे २०२६ के बुंदेली समागम और जेन जी क्रिएटर संवाद कार्यक्रम ...
06/10/2026

बुंदेली बौछार के कर्ता धर्ता हमाए मित्र प्रिय सचिन के बुलावे पे २०२६ के बुंदेली समागम और जेन जी क्रिएटर संवाद कार्यक्रम में शामिल भए ।ए बार को बुंदेली समागम तो वास्तव में बेजा लाजवाब और अनूठो रहो । हमाई ढेर सारी शुभकामनाएँ है सचिन भज्जा और उनकी पूरी टीम खो ।

महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
05/10/2026

महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।

नवरात्रि के पावन पर्व पर रहली से मैहर माता शारदा धाम तक निरंतर 13 वर्षों से पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं से आज आत्मीय भें...
05/10/2026

नवरात्रि के पावन पर्व पर रहली से मैहर माता शारदा धाम तक निरंतर 13 वर्षों से पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं से आज आत्मीय भेंट हुई।

माता शारदा के प्रति श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत इस पावन पदयात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का निज निवास ‘गणनायक’ पर आत्मीय स्वागत किया तथा सभी के लिए चाय, पानी एवं नाश्ते की व्यवस्था की।

माँ शारदा सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय करें और सभी पर अपनी कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखें।

आज ग्राम काछीपिपरिया में आयोजित बुंदेली कालरत्न सम्मान 2026 कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
04/10/2026

आज ग्राम काछीपिपरिया में आयोजित बुंदेली कालरत्न सम्मान 2026 कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

आज गढ़ाकोटा नगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित ‘सेवा सेतु शिविर — सरकार आपके द्वार’ ...
04/10/2026

आज गढ़ाकोटा नगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित ‘सेवा सेतु शिविर — सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभार्थियों को संबोधित किया।

इस अवसर पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ के प्रमाण-पत्र वितरित किए। साथ ही, मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य है।
जन-जन की सेवा और हर जरूरतमंद के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर गढ़ाकोटा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मनोज तिवारी जी,पूर्व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री दिनेश लहरिया जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बसंत यादव जी,गढ़ाकोटा नगर मंडल अध्यक्ष श्री हरिनारायण पटेल जी,जिला सदस्य श्री संतोष पटेल जी,सीएमओ श्री धनंजय गुमास्ता जी,पार्षद श्री देवेंद्र यादव जी, श्री राजू यादव जी, श्री देवेंद्र जैन जी,श्री विशाल कुर्मी जी,सगीर कुरैशी जी, श्री इंद्रजीत चौहान जी,श्री नीलेश दुबे जी,एल्डरमेन श्री मानसिंह कोरी जी, श्री प्रीतम कोष्ठी जी, श्री मनीष जैन जी, श्री नितिन सेन जी सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी गण एवं गणमान्य जन उपस्थित रहें।

02/10/2026

सेवा ही संकल्प

#सेवा_संकल्प_अभियान

आज गढ़ाकोटा नगर के बस स्टैंड पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम ...
02/10/2026

आज गढ़ाकोटा नगर के बस स्टैंड पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में शामिल हुआ।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को आमजन तक पहुँचाने का सुंदर प्रयास किया गया।
Bharatiya Janata Party (BJP)Narendra Modi

आज गढ़ाकोटा नगर के नटराज ऑडिटोरियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित “आगन मिलन” कार्...
02/10/2026

आज गढ़ाकोटा नगर के नटराज ऑडिटोरियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित “आगन मिलन” कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

इस अवसर पर सागर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीमति रानी कुशवाहा जी,गढ़ाकोटा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मनोज तिवारी जी,जिला महामंत्री श्री मितेन्द्र चौहान जी,कोषाध्यक्ष श्री संजय दुबे जी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री भरत चौरसिया जी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति जैन जी,रहली जनपद पंचायत प्रतिनिधि श्री सुरेश कपस्या जी,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सविता भरत सिंह जी,जनपद सदस्य सुश्री अनिता पटेल जी,मंडल अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौधरी जी, श्री हरिनारायण पटेल जी, श्री मनीष सिंह जी सहित समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे।

Address

Gannayak
Garhakota
470229

Telephone

+9617477777

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Abhishek Gopal Bhargava posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Abhishek Gopal Bhargava:

Shortcuts

Share