29/05/2026
परिवार सहित मुख्यमंत्री नायब सैनी जी से मिले अमित सैनी रोहतकिया 🙏🙏
Mahesh Saini
Mob. No. 9536595900
29/05/2026
परिवार सहित मुख्यमंत्री नायब सैनी जी से मिले अमित सैनी रोहतकिया 🙏🙏
सब्जी की दुकान चलाने वाले 4 बेटियों के पिता संजय सैनी की 10 रूपये मांगने के ऊपर हत्या
: करनाल, हरियाणा
20/05/2026
सैनी समाज की बेटी #नेहा_सैनी का राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा भीलवाड़ा में मैनेजर के पद पर नियुक्ति होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🎉💐👏💕
20/05/2026
नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दानतपुर में राष्ट्रीय सैनी सभा द्वारा आयोजित “सैनी जागृति अभियान मिशन-2027” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जनपद सहारनपुर के कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री मा. श्री साहब सिंह सैनी ने पहुंचकर समाज को एकजुट रहने और शिक्षा, संगठन तथा राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर एड. अनुज प्रधान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को नशामुक्ति, आपसी एकता, शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक संगठन के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए युवाओं को जागरूक होकर शिक्षा और सामाजिक कार्यों में आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में संगठन के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए, ताकि समाज को अधिक संगठित और मजबूत बनाया जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पहुंचे सभी सम्मानित परिवारजनों,युवाओं एवं समाज के गणमान्य लोगों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार। आप सभी के सहयोग, समर्थन और उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायक बनाया। समाज की एकता और जागरूकता के लिए आपका यह योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
16/05/2026
आज दिनांक 15 मई को जिला कार्यकारिणी के एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन मिलन प्वाइंट रेस्टोरेंट पर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मान्य मंत्री श्री जसवंत सिंह सैनी जी रहे । मीटिंग की अध्यक्षता राष्ट्रीय सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश कुमार सैनी जी द्वारा की गई एवं संचालन प्रवीण सैनी द्वारा किया गया ।
सभा में मंत्री जी के साथ प्रमोद सैनी अट्टा जी भी उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री जी ने समाज और संगठन का मार्गदर्शन करते हुए सभी को समझाया की आने वाला समय संगठित रहने का है और अपनी राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का है आज समाज संगठित है और शिक्षित है ।
प्रमोद अट्टा जी ने सभी को निर्देशित किया की समाज में कहीं कोई भी किसी भी प्रकार का अत्याचार या दुर्घटना हो तो संगठन स्तर पर तुरंत कार्रवाई करें और आवश्यकता पड़ने पर मंत्री जी से सहयोग ले ।
सभा में मुख्यतः मंत्री जसवंत सैनी जी उत्तर प्रदेश सरकार , प्रमोद सैनी अट्टा जी राष्ट्रीय सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश कुमार सैनी जी जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद सैनी जी जिला महासचिव सुनील सैनी जी जनेश्वर सैनी जी रामनिवास सैनी जी सुभाष सैनीकृपाल सैनी जी रामकुमार सैनी जी अमर सिंह जी सुरेश सैनी जी श्यामलाल सैनी एडवोकेट सचिन सैनी एडवोकेट जी मुख्य रूप से शामिल रहे।
13/05/2026
🌸 राष्ट्रीय सैनी सभा की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🌸
अंबाला की नई मेयर बनने पर अक्षिता सैनी जी को बहुत-बहुत बधाई।
आपकी यह शानदार जीत समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
हम ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हैं।
इसी प्रकार आप जनता की सेवा करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।
💐 राष्ट्रीय सैनी सभा 💐
07/05/2026
वीरेंद्र सिंह सैनी जी को एसपी बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
01/05/2026
खाकी पहनकर बढ़ाया मान
गाँव हसनपुर लुहारी से
1.वर्षा सैनी D% राजेश सैनी
2.प्रेरणा सैनी D% मुकेश सैनी
3.दीपांशु सैनी S% सुनील सैनी
आदि ने उत्तर प्रदेश पुलिस की ट्रेनिंग को सफलता पूर्वक पूर्ण कर खाकी पहनकर अपने गाँव हसनपुर लुहारी को गोरावन्तित किया है। ये सिर्फ खाकी ही नहीं सभी ग्रामवासियो का आशीर्वाद ऒर सम्मान है। आशा है की आप सभी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे ऒर अपने गाँव का नाम रोशन करेंगे।।
आपकी मेहनत ऒर अर्थक प्रयास के लिए हार्दिक शुभकामनायें।।
28/04/2026
“आज विधानसभा बेहट के ग्राम रसूलपुर में राष्ट्रीय सैनी सभा द्वारा आयोजित ‘सैनी जागृति अभियान” बैठक में सम्मिलित होकर समाज के बीच संवाद करने का अवसर मिला।
इस अवसर पर जनपद सहारनपुर के सैनी समाज के कद्दावर नेता माननीय श्री साहब सिंह सैनी जी (पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और हम सभी को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई, जिससे समाजहित में कार्यों को और गति मिलेगी तथा संगठन की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
समाज को जागरूक और एकत्रित करने की यह मुहिम निश्चित ही एक नई सोच और नई ऊर्जा का संचार कर रही है।
हमारा संगठित प्रयास ही हमें सम्मान, अधिकार और प्रगति की ओर आगे बढ़ाता है।
आइए, हम सब मिलकर एक मजबूत, शिक्षित और जागरूक समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करें।”
#सैनी_समाज #जागरूकता_अभियान #एकता_में_शक्ति #प्रेरणादायक_नेतृत्व #सहारनपुर
24/04/2026
मुजफ्फरनगर के रामलीला टिल्ला निवासी #वंश_सैनी ने किया 10th क्लास में जिला टॉप, 96.86% अंक प्राप्त किये।
23/04/2026
राष्ट्रीय सैनी सभा उत्तर प्रदेश के महासचिव श्री प्रवीण सैनी जी की सुपुत्री के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति को सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस गरिमामयी अवसर पर राष्ट्रीय सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश सैनी जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री जय भगवान सैनी जी (दिल्ली), श्री विक्रम सिंह सैनी वर्तमान विधायक खतौली श्री जनेश्वर सैनी शामली पूरन सिंह सैनी शामली, निवर्तमान विधायक श्री तेजेंद्र सिंह जी (शामली), डॉ. पवन सैनी जी (जिलाध्यक्ष नोएडा), महेश सैनी जी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देहरादून), डॉ. अनिल सैनी जी, परमेश सैनी जी (पूर्व चेयरमैन शाहपुर), डॉ. नीरज जी, मैनपाल सैनी जी (जिला पंचायत सदस्य थाना भवन), अर्पण सैनी जी (अर्पण पब्लिक स्कूल थाना भवन), अरविंद सैनी जी (जिलाध्यक्ष शामली), श्री आर.के. सैनी जी (प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश), श्री राजेश सैनी जी (प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड), श्री बाबूराम सैनी जी (शामली), श्री सचिन सैनी जी (जिलाध्यक्ष गाजियाबाद), श्री श्याम सिंह सैनी जी (बड़ौत) एवं श्री दामोदर सैनी जी (उपाध्यक्ष भाजपा शामली) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह स्नेह, सम्मान एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बना।