Employment, Counseling & Livelihood Forum

Employment, Counseling & Livelihood Forum

Share

Sub Regional Employment Exchange cm Model Career Center Gaya. Visit for Career guidance, job opportunities, counseling and much more information.

06/05/2025

बिहार सरकार
श्रम संसाधन विभाग
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया

*अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया* के सौजन्य से इंडिगो और विस्तारा आदि एयरलाइंस के लिए लोडर, हेल्पर तथा ड्राइवर उपलब्ध कराने वाली एजाइल एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी गया के नियोजनालय में 8 मई को जॉब कैंप लगाएगी।
यह जॉब कैंप ड्राइवर, लोडर तथा हेल्पर सह सफाई कर्मचारी के 50 पदों के लिए आयोजित होगा। लोडर, हेल्पर सह सफाई कर्मचारी के 25 पदों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को 17 हज़ार वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। हैदराबाद इनका कार्यस्थल होगा। जबकि *ड्राइवर के 25 पदों के लिए 10वीं पास एवं लाइट मोटर व्हीकल व हैवी मोटर व्हीकल वाले लाइसेंस होल्डर आवेदन कर सकेंगे।* ड्राइवर के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 22,775 हजार सैलरी एवं अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इनका भी कार्यस्थल हैदराबाद होगा।
सहायक निदेशक(नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया की रजिया इदरीसी ने इस संबंध मे बताया कि 8 मई को यह जॉब लगाया जाएगा। जॉब कैंप का स्थल अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंडुई, गया (सरकारी ITI के बगल मे) होगा। पहली बार इस कंपनी के द्वारा गया में रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में इस जॉब कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कहा है। सहायक निदेशक ने बताया कि अवर प्रादेशिक नियोजनालय की ओर से समय-समय पर ऐसे जॉब कैंप आयोजित किए जाते हैं जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।

नोट: ड्राइवर पद के लिए अभ्यर्थियों के पास लाइट मोटर व्हीकल LMV/हैवी मोटर व्हीकल HMV का लाइसेंस होना अनिवार्य है।

01/04/2025

B.Ed पास अभ्यर्थी कृपा ध्यान दे।

कल दिनांक 2 अप्रैल को नियोजनालय में शिक्षको के पद के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया है, अतः वैसे अभ्यर्थी जो नीचे दिए गए पात्रता को पूरा करते है वो इस रोजगार शिविर में भाग के सकते है।
ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल,केंदुई, गया के द्वारा अवर प्रादेशिक नियोजनालय को कुल 04 शिक्षकों की रिक्तियां अधिसूचित की गई है जिसकी विवरणी निम्न है:-
1. English Teacher (8th-10th)
Qualification - BA/MA+B.ed
Salary - 9300-15000/-
2. Sanskrit Teacher (5th-7th)
Qualification - BA/MA+B.ed
Salary - 9300-15000/-
3. Social Science Teacher(5th-7th)
Qualification -BA/MA+B.ed
Salary - 8000-11000/-
4. Computer Teacher(5th-8th)
Qualification - BCA/MCA/.B.Tech
Salary - 8000-11000/-

*आयोजन स्थल: अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केन्दुई, गया*
*समय: पूर्वाहन 11:00 बजे*

यह रोजगार कार्यशाला पूर्णत: नि:शुल्क है।

15/01/2025

दिनांक 17 जनवरी 2025 को गुरुवा के पंचायत भवन में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन होने जा रहा है जिसमें महिंद्रा ऐंड महिंद्रा कंपनी के द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

18/09/2024

अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया में दिनांक 23 sep 2024 को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। माइक्रोफाइनेंस की क्षेत्र में रुचि रखने वाले अभ्यर्थी इस रोजगार शिविर में भाग ले सकते है।

03/09/2024

सोमवार, 06 सितंबर 2024 को गया-बोधगया रोड, केंदुई स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय(सरकारी आईटीआई के बगल में) गया में पूर्वाहन 10:00 बजे से एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को NCS पर निबंधित होना अनिवार्य है इस रोजगार शिविर की सारी प्रक्रियाएं पूर्णता निशुल्क है।

01/07/2024

Dear NCS user,
National Career Service - India has announced🎉 new features for their registered jobseekers that is Free 📒Employability Assessment Test🏢. The benefits of this test is to find the right applicant, Help in deciding career direction, saving time and money💰, Improve Job performance, Taking Right✅ decision and many more💡💡




The employability assessment test is FREE on the NCS Portal.

Register www.ncs.gov.in portal today.

15/05/2024

Take a quick peek at the Psychometric "Interest Profiler Test" and Career Guidance Session held at Shirpur Education Society, Shirpur, District Dhule

10/04/2024

वैसे अभ्यर्थी जो L&T Construction कंपनी में काम करना चाहते हैं वह दिनांक 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक दिए गए क्यू आर कोड को स्कैन करके ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं।
QR Code को स्कैन करने के बाद NCS के ID और पासवर्ड के द्वारा अप्लाई करें, 3 महीने के प्रशिक्षण के दौरान निः शुल्क भोजन, आवासीय हॉस्टल एवं टूल्स इक्विपमेंट की सुविधा दी जाएगी।

04/03/2024

दिनांक 6 मार्च 2024, बुधवार 10 बजे से अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई गया में जय भारत मारुति कंपनी में काम करने हेतु ऑपरेटर पद के लिए रिक्तियां निकाली गई है, ऑपरेटर पद पर काम करने के लिए आईटीआई (सभी ट्रेड) पास अभ्यर्थी एवं 12th पास अभ्यर्थी आवेदन दे सकते हैं।

24/02/2024

*बिहार कौशल विकास मिशन, संकल्प योजना के तहत , अवर प्रादेशिक नियोजनालय केंदुई गया के अन्तर्गत एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है ।*

यह रोजगार मेला *28 फरवरी 2024 को संयुक्त श्रम भवन अवर प्रादेशिक नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर गया* में आयोजित होगा।

इस रोजगार मेले में शामिल होने वाले कंपनियों का लिस्ट रिलीज किया जा रहा है। ऐसे अभ्यर्थी जो नौकरी या अपने स्वरोजगार के लिए इच्छुक है इस मेले में शामिल हो सकते हैं।

अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने-अपने रिज्यूम के 10 कॉपी के साथ इस रोजगार मेले में शामिल हो। *रोजगार मेले का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा*।

इस रोजगार मेले में *1.2 Lakh To 5 Lakh* पर ईयर का पैकेज की कंपनियां के द्वारा चिन्हित किया गया है। अर्थात वैसे अभिव्यक्ति जिन्हें जॉब चाहिए पुरुष या महिला के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

*इस सुनहरे अवसर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।*

09/02/2024

अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया को उत्कर्ष स्मॉल बैंक फाइनेंस लिमिटेड के द्वारा 100 वैकेंसी अधिसूचित की गई है जिसके लिए दिनांक 13 फरवरी 2024 को उत्कर्ष स्मॉल बैंक फाइनेंस की तरफ से एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Photos from Employment, Counseling & Livelihood Forum's post 26/01/2024

आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रम संसाधन विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर गया के माध्यम से एनसीएस पोर्टल पर निबंधित छात्रों को टूलकिट प्रदान किया गया।

Want your business to be the top-listed Government Service in Gaya?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Gaya