Nagar Nigam Gaya

Nagar Nigam Gaya

Share

Official page of Gaya Municipal Corporation

30/05/2026
28/05/2026

गयाजी अब सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर उभरता नया आकर्षण बन रहा है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary के नेतृत्व में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर, आधुनिक मगध टाउनशिप और विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना परियोजनाओं के माध्यम से गयाजी को पर्यटन के ग्लोबल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

आस्था, संस्कृति और आधुनिक विकास का अद्भुत संगम — यही है नया गयाजी।






Nitish Mishra || Nagar Nigam Gaya || District Administration, GAYA

Photos from Nagar Nigam Gaya's post 28/05/2026

गया नगर निगम, गयाजी।
दिनांक:- 28 मई 2026

बकरीद पर्व को लेकर गया नगर निगम, गयाजी की रही विशेष साफ-सफाई व्यवस्था

नगर आयुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर लिया जायजा

वार्डों में चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर का कराया गया छिड़काव

गयाजी। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को गया नगर निगम, गयाजी पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा।

इसी क्रम में गया नगर निगम, गयाजी के नगर आयुक्त श्री अभिषेक पलासिया द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों का भ्रमण कर साफ-सफाई एवं सैनिटेशन व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

गया नगर निगम, गयाजी द्वारा बकरीद पर्व के अवसर पर सभी वार्डों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वार्डों में चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सफाईकर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई।

निरीक्षण के दौरान डाला, हॉपर, ट्रैक्टर-डाला, पानी टैंकर, गड्ढा एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। पूर्व से की गई तैयारियां संतोषजनक पाई गईं। कुर्बानी उपरांत उत्पन्न अपशिष्ट के त्वरित निष्पादन हेतु गया नगर निगम, गयाजी द्वारा विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि शहर में कहीं भी गंदगी की स्थिति उत्पन्न न हो।

नगर आयुक्त ने निगम कर्मियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गया नगर निगम, गयाजी का प्रयास है कि शहरवासियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे लोग शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद पर्व मना सकें।

वहीं गया नगर निगम, गयाजी की टीम लगातार विभिन्न वार्डों में निगरानी एवं साफ-सफाई कार्य में जुटी रही। Urban Development & Housing Dept, Govt. of BiharInformation & Public Relations Department, Government of BiharSwachh Bharat Mission - UrbanDistrict Administration, GAYA

Photos from Nagar Nigam Gaya's post 28/05/2026

गया नगर निगम, गयाजी
दिनांक : 28 मई 2026

बकरीद पर्व के अवसर पर गया नगर निगम, गयाजी द्वारा शहर के सभी वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया, ताकि स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पर्व के दौरान एवं कुर्बानी उपरांत साफ-सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु सभी वार्डों में हॉपर, ट्रैक्टर-दल्ला, गड्ढा सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे कचरे का त्वरित निष्पादन कर शहर की स्वच्छता बनाए रखी जा सके। Urban Development & Housing Dept, Govt. of BiharInformation & Public Relations Department, Government of BiharSwachh Bharat Mission - UrbanDistrict Administration, GAYA

#गयानगरनिगमगयाजी | | #बकरीद | | #स्वच्छगयाजी |

Photos from Nagar Nigam Gaya's post 27/05/2026

गया नगर निगम, गयाजी।
दिनांक : 27 मई 2026

भीषण गर्मी एवं लू से बचाव को लेकर गया नगर निगम, गयाजी द्वारा सफाईकर्मियों एवं चालकों के बीच ORS पाउडर का वितरण किया गया। यह वितरण निगम की ओर से स्वच्छता पदाधिकारी श्री शुभम कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. एम. ई. हक़ द्वारा उपस्थित कर्मियों को ORS के महत्व, गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने तथा लू से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने नियमित रूप से ORS एवं पर्याप्त पानी के सेवन की सलाह दी।

नगर निगम अपने कर्मियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर लगातार सजग एवं प्रतिबद्ध है। Urban Development & Housing Dept, Govt. of BiharInformation & Public Relations Department, Government of BiharSwachh Bharat Mission - UrbanDistrict Administration, GAYA

#नगरनिगमगयाजी #स्वच्छगयाजी #लूसेबचाव #सफाईकर्मी

27/05/2026

💧 भीषण गर्मी में आमजन को राहत || नगर निगम, गयाजी

Nagar Nigam Gaya द्वारा भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर अस्थायी पनशाला (पेयजल केंद्र) स्थापित किए गए हैं।

🚰 इन केंद्रों के माध्यम से राहगीरों, मजदूरों, यात्रियों एवं आम नागरिकों को नि:शुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।





Nitish Mishra || District Administration, GAYA

27/05/2026

गया नगर निगम, गयाजी
दिनांक : 27.05.2026

बकरीद पर्व को देखते हुए जलापूर्ति समय में किया गया परिवर्तन

गया नगर निगम, गयाजी द्वारा शहर में प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक जलापूर्ति की जाती है।

बकरीद पर्व के अवसर पर आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिनांक 28.05.2026 को जलापूर्ति प्रातः 4:00 बजे से 6:00 बजे तक की जाएगी।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समयानुसार आवश्यक जल का संग्रह कर लें।

Photos from Nagar Nigam Gaya's post 26/05/2026

मानसून पूर्व नाला सफाई अभियान युद्धस्तर पर जारी

गया नगर निगम, गयाजी द्वारा मानसून पूर्व शहर के सभी वार्डों में विशेष नाला सफाई अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। जलजमाव की समस्या से राहत दिलाने एवं बेहतर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़े एवं छोटे नालों की सफाई, सिल्ट हटाने तथा कचरा निष्पादन का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।

नगर निगम की टीमें प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में अभियान चलाकर नालों की नियमित सफाई में जुटी हुई हैं, ताकि वर्षा के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे। Urban Development & Housing Dept, Govt. of BiharInformation & Public Relations Department, Government of BiharSwachh Bharat Mission - UrbanDistrict Administration, GAYA

#नगरनिगमगयाजी | | #नालासफाई | | #स्वच्छगयाजी | | #मानसूनतैयारी |

Photos from Nagar Nigam Gaya's post 26/05/2026
Want your business to be the top-listed Government Service in Gaya?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Durga Bari
Gaya
823001

Opening Hours

Monday 9:30am - 6am
Tuesday 9:30am - 6am
Wednesday 9:30am - 6am
Thursday 9:30am - 6am
Friday 9:30am - 6am
Saturday 9:30am - 6am