मतदाता जागरूकता गया बिहार 2020

मतदाता जागरूकता गया बिहार 2020

Share

This page is dedicated to Educate, Inform and communicate voters of Gaya and people in general.

27/10/2020


#सशक्त_मतदाता_जागरुक_मतदाता
कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को जिले के मतदाताओं को मतदान करने हेतु सभी मान्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि मतदान को एक उत्सव के रूप में लेते हुए इसे धूमधाम से मनाने का प्रयास किया जाए। 5 वर्ष में आने वाला है यह त्यौहार हमारे संवैधानिक अधिकार का प्रतीक है, जिसे हमें हर हाल में मनाना चाहिए। अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करने हेतु हमें पूरी तरह तैयार रहना चाहिए।
जिला प्रशासन गया द्वारा इस राष्ट्रीय त्योहार को उत्साह एवं उमंग के बीच मनाने हेतु तैयारी की गई है ताकि हमारे मतदाता इस उत्सव में शरीक हो सके।
कल 28 अक्टूबर को मतदान करने के पश्चात हमारे मतदाता सेल्फी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। यह सेल्फी प्रतियोगिता दो ग्रुप में होगी। पहला 18 से 25 वर्ष के महिला पुरुष मतदाताओ एवं दूसरा 25 वर्ष से ऊपर के मतदाता दोनों वर्गों में सर्वोत्तम 5 सेल्फी प्रतियोगियों को उपहार दिए जाएंगे।
सेल्फी प्रतियोगिता के तहत अपना फोटो हमारे व्हाट्सएप एवं ईमेल आईडी पर शेयर कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर 7277 163400 एवं ईमेल [email protected], [email protected] है।

Photos from मतदाता जागरूकता गया बिहार 2020's post 27/10/2020


#सशक्त_मतदाता_जागरुक_मतदाता
Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar
District Administration, GAYA
27 अक्टूबर 2020, बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 के अवसर पर कल दिनांक 28 अक्टूबर 2020 को मतदान हेतु गया जिले के मतदाताओं को अपना मतदान करने हेतु याद दिलाने के क्रम में आज कैंडल मार्च के द्वारा उन्हें अपने संवैधानिक अधिकार का पालन करते हुए मतदान में भाग लेने की अपील की गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप गतिविधि के जरिए गांधी मैदान स्टेडियम से कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, जो विभिन्न मार्गो यथा एपीआर मॉल, समाहरणालय गया, जीबी रोड होते हुए टावर चौक जाकर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समस्त मतदाताओं को कैंडल मार्च के माध्यम से कहा कि राष्ट्रीय उत्सव जिसकी हमें प्रतीक्षा थी, कल आयोजित किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय उत्सव यानी मतदान में समस्त जिला के मतदाता गण मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जिले के समस्त वर्गों के मतदाताओं को अपना संवैधानिक अधिकार प्राप्त करने का यह सुनहरा अवसर है, कृपया इससे वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मोमबत्ती जलकर अंधकार को दूर करते हुए प्रकाश देता है उसी प्रकार हम अपने मताधिकार का उपयोग करके लोकतंत्र को और अधिक प्रकशित करते हुए इसकी नींव को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं से अपील किया है कि आप अपने घर से बाहर निकल कर कल मतदान करने के बाद ही जलपान करें।
उन्होंने दिव्यांग जनों, वृद्ध मतदाताओं, पुरुष मतदाताओं सहित अन्य सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का निवेदन किया।
इस मतदाता जागरूकता अभियान में मानपुर एवं चंदौती क्षेत्र की जीविका दीदी सहित शहरी क्षेत्र के महिलाओं ने विशेष रूप से भाग लिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उपस्थित महिलाओं को अपने अन्य सगे संबंधी के साथ मतदान करने से संबंधित शपथ दिलाया गया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाएं उपस्थित थी ताकि शहरी क्षेत्र की महिलाएं अपने घर से बाहर निकल कर कल मतदान करने हेतु प्रेरित हो सके।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं द्वारा मतदान संबंधी स्लोगन को बोलते हुए शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान करने हेतु संदेश दिया साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को भी कल प्रातः काल से ही अपने घर से निकल कर अपने मित्रों, सगे संबंधियों के साथ मतदान में हिस्सा लेने का संदेश देने हेतु जिला प्रशासन गया द्वारा प्रयास किया गया है।
इस कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री सौरभ सुमन यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री शंभू नाथ झा, मीडिया प्रतिनिधि, पदाधिकारी गण, आम नागरिक द्वारा सहयोग दिया गया।

26/10/2020

VVPAT ANIMATION

#सशक्त_मतदाता_जागरुक_मतदाता
Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar
District Administration, GAYA

26/10/2020

PwD Mobile app

#सशक्त_मतदाता_जागरुक_मतदाता
Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar
District Administration, GAYA

26/10/2020

भारत निर्वाचन आयोग ने देश के विभिन्न हिस्सों से चुनाव की ऐसी मनोरंजक कहानियों को तैयार किया है जो मतदाताओं की जागरुकता व चुनाव प्रक्रिया की जानकारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आइये ऐसी ही एक कहानी को सुनते है..
Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar
District Administration, GAYA

26/10/2020

वाह इलेक्शन वाह

#सशक्त_मतदाता_जागरुक_मतदाता
Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar
District Administration, GAYA

Photos from मतदाता जागरूकता गया बिहार 2020's post 26/10/2020

मतदान केंद्र पर बरती जानी वाली सावधानियाँ

#सशक्त_मतदाता_जागरुक_मतदाता
Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar
District Administration, GAYA

26/10/2020

Chalo Karen Matdaan

#सशक्त_मतदाता_जागरुक_मतदाता
Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar
District Administration, GAYA

25/10/2020

बाल विकास परियोजना कार्यालय इमामगंज द्वारा बिभिन्न पंचायतो में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत डोर टू डोर रैली का आयोजन किया गया

#सशक्त_मतदाता_जागरुक_मतदाता

Photos from मतदाता जागरूकता गया बिहार 2020's post 25/10/2020

बाल विकास परियोजना कार्यालय फतेहपुर द्वारा स्वीप के तहत डोर टू डोर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया

#सशक्त_मतदाता_जागरुक_मतदाता
Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar
District Administration, GAYA

25/10/2020

बाल विकास परियोजना कार्यालय बाराचट्टी द्वारा स्वीप के तहत डोर टू डोर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया

#सशक्त_मतदाता_जागरुक_मतदाता
Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar
District Administration, GAYA

25/10/2020

बाल विकास परियोजना कार्यालय आमस द्वारा स्वीप के तहत डोर टू डोर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया

#सशक्त_मतदाता_जागरुक_मतदाता
Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar
District Administration, GAYA

Want your business to be the top-listed Government Service in Gaya?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Gaya