22/03/2026
दोस्तों! आज 22 मार्च... बिहार दिवस! 🔥
भारत का वो राज्य जो सिर्फ राज्य नहीं... इतिहास का जन्मस्थान है!
बिहार! 2500 साल पहले यहीं से उठा मौर्य साम्राज्य का तूफान – चंद्रगुप्त-मौर्य और सम्राट अशोक!
जिसने पूरे एशिया को एक कर दिया! बिहार ने दुनिया को दो महान धर्म दिए – बौद्ध धर्म और जैन धर्म!
गौतम बुद्ध का ज्ञान बोधगया में, महावीर स्वामी का पावापुरी में!
आज भी करोड़ों लोग इनके रास्ते पर चलते हैं!
दुनिया की सबसे पहली यूनिवर्सिटी – नालंदा! यहीं बिहार में!
10,000 छात्र, 2000 टीचर... चीन, कोरिया, जापान से लोग आते थे!
हार्वर्ड से भी पुरानी और उसकी लाइब्रेरी दुनिया की सबसे बड़ी!
विक्रमशिला भी यहीं थी!
आर्यभट्ट – पटना के लाल!
जीरो का आविष्कार, पाई का मूल्य, सूर्य ग्रहण की गणना – सब इन्होंने दुनिया को दिया!
चाणक्य – नीति शास्त्र के राजा, जिसकी स्ट्रैटेजी आज भी बिजनेस और पॉलिटिक्स में चलती है! कुंवर सिंह ने 1857 में ब्रिटिश को ललकारा!
पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद – बिहार के!
जेपी नारायण – टोटल रेवोल्यूशन के हीरो, इमरजेंसी तोड़ी!
IAS टॉपर्स की फौज, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक!
सिलिकॉन वैली से लेकर बॉलीवुड तक बिहारी चमक रहे हैं!
रामधारी सिंह दिनकर (राष्ट्र कवि) बिहार के गौरव!
मधुबनी आर्ट, लिट्टी-चोखा, भोजपुरी-मैथिली की मिठास...
और अब नया बिहार उभर रहा है – नई इंडस्ट्री, युवा पावर, विकास की रफ्तार! दोस्तों...
बिहार सिर्फ राज्य नहीं, एनर्जी का स्रोत है!
इसकी मिट्टी ने भारत बनाया, दुनिया रोशन की!
हर बिहारी का योगदान अनमोल है!
आज बिहार दिवस पर हर बिहारी को सैल्यूट!
जय बिहार! जय हिंद! 🇮🇳🔥

14/11/2025
01/04/2025
04/03/2025
03/03/2025
02/03/2025