Dashrath Manjhi Shikshan Sansthan

Dashrath Manjhi Shikshan Sansthan

Share

दशरथ मांझी शिक्षण संस्थान एक मानवता केंद्र �

बाबा दशरथ माँझी शिक्षण संस्थान सामाजिक कुरीतियों, रुढ़ीवादी, अंधविश्वासी, अशिक्षा् से ग्रसित दीनहीन, गरीब, लाचार, असहाय, बच्चों को शारीरीक, मानसिक, समाजिक, शैक्षणिक, क्षेत्र में शशक्त बनाने हेतू संकल्पित है। ताकि बच्चा अपना भविष्य का निर्माण वैज्ञानिक तरीका से खुद कर सके।

05/06/2026

शिक्षा ही मनुष्य और मानव को अलग करता है

Dashrath Manjhi Shikshan Sansthan #बिहार_शिक्षा_संकल्प_यात्रा #शिक्षा_ही_समाधान

01/06/2026

DMSS

01/06/2026

DMSS❤️❤️

#बिहार_शिक्षा_संकल्प_यात्रा #शिक्षा_ही_समाधान #गरीब_बच्चों_की_शिक्षा

Photos from Dashrath Manjhi Shikshan Sansthan's post 27/05/2026

बिहार में चल रही “शिक्षा संकल्प यात्रा” के दौरान आदरणीय अभिभावक श्री निमेश शुक्ला सर, Future Hundred Education Research Center से हमारे Dashrath Manjhi Shikshan Sansthan में पधारे। उनका आगमन हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक, गौरवपूर्ण और ऊर्जा से भर देने वाला क्षण रहा।
शिक्षा, समाज और देश के भविष्य को लेकर उनसे गहन एवं सकारात्मक चर्चा हुई। श्री शुक्ला सर पूरे बिहार के 38 जिलों में 201 दिनों की पदयात्रा के माध्यम से “बिहार शिक्षा संकल्प यात्रा” चला रहे हैं। उनका संकल्प है कि देश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, विशेषकर गरीब, वंचित और हाशिए पर खड़े बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उन्हें उच्च शिक्षा, आत्मनिर्भरता और उच्च पदों तक पहुँचाया जाए।
यह यात्रा केवल कदमों की यात्रा नहीं, बल्कि उम्मीद, जागरूकता और सामाजिक परिवर्तन का एक जनआंदोलन बन चुकी है। ऐसे समय में जब शिक्षा सबसे बड़ी आवश्यकता है, तब इस प्रकार का प्रयास समाज के लिए एक नई रोशनी और नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।
हम Dashrath Manjhi Shikshan Sansthan परिवार की ओर से उनके इस प्रेरणादायी मिशन के सफल एवं मंगलमय होने की हार्दिक शुभकामनाएँ करते हैं। साथ ही यह विश्वास दिलाते हैं कि शिक्षा के इस महान अभियान में हम सदैव एक सहयोगी, साथी और सहभागी के रूप में उनके साथ खड़े रहेंगे।
सहृदय धन्यवाद सर ❤️🙏🏼
शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। 📚✨















#गरीब_बच्चों_की_शिक्षा
#शिक्षा_ही_समाधान
#बिहार_शिक्षा_संकल्प_यात्रा






Shukla @शिक्षा संकल्प यात्रा "Shiksha Sankalp Yatra"

12/05/2026

पर्वत पुरुष दशरथ मांझी जी का परिवार गहलोर घाटी गया ❤️❤️❤️❤️🙏🏻

09/05/2026

यह रहस्यमय कुआँ सिर्फ पानी का स्रोत नहीं, बल्कि संघर्ष, धैर्य और सामूहिक मेहनत की एक जीवित कहानी है।
मैं अपनी लेखनी में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी जी के इस अनकहे और रहस्यमय कुएँ की कहानी को लेकर जल्द आ रहा हूँ।
कृपया दिल थाम कर रहिए, क्योंकि यह कहानी केवल अतीत के संघर्षों को उजागर नहीं करेगी, बल्कि आपके जीवन में भी नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और आगे बढ़ने की प्रेरणा भर देगी।
इस कुएँ से जुड़ी हर बात आपको यह एहसास कराएगी कि कठिन परिस्थितियों में भी इंसान अपने हौसले और संकल्प से असंभव को संभव बना सकता है।


#दशरथमांझी












#भारत_के_हीरो
#गहलौर_घाटी
#सच्ची_कहानी
#संघर्ष_की_मिसाल
#माउंटेन_मैन
#वायरल_करो


09/05/2026

पर्वत पुरुष दशरथ मांझी जी को जीवनी को मेरी लेखनी में जीवंत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ उनके पुत्र श्री भागीरथ मांझी जी के साथ वार्ता❤️❤️

06/05/2026

माता समिति से वार्ता करते हुए ❤️

05/05/2026

"मेरी सोच और मेरी पहचान,
दोनों ही तुम्हारी औकात से बाहर हैं।"
कहीं जलन की बू आ रही है

Photos from Dashrath Manjhi Shikshan Sansthan's post 01/05/2026

बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
“हजारों दीप जलाने से अच्छा है, अपने भीतर ज्ञान का एक दीप जलाना।”
— भगवान बुद्ध
आज के इस पावन अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन में सत्य, करुणा और शांति के मार्ग पर चलें। भगवान बुद्ध का संदेश केवल धर्म नहीं, बल्कि मानवता को सही दिशा देने वाला प्रकाश है।
आइए, हम अपने भीतर के अज्ञान, क्रोध और अहंकार को त्यागकर प्रेम, सहिष्णुता और सेवा की भावना को अपनाएं। यही बुद्ध पूर्णिमा का सच्चा संदेश है।
सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की मंगलमय शुभकामनाएं
पिंटू कुमार भारती
सचिव, दशरथ मांझी शिक्षण संस्थान, बोधगया
#बुद्धपूर्णिमा

Want your business to be the top-listed Government Service in Gaya?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Gaya
803120