Vvrun Sharma

Call Directions

Vvrun Sharma Vvrun sharma is a born RSS clad with rss flowing in his blood line and family history of legendary karyakarta's.

He has immense passion for Social charity with the aim of upliftment of downtrodden section of the society.

आज सुबह रविवार 6 सितंबर 2026 कई महीनो तक बल्कि शायद साल से भी ऊपर अपने स्थानीय पार्षद जी से विनय निवेदन और प्रार्थना करक...
06/09/2026

आज सुबह रविवार 6 सितंबर 2026 कई महीनो तक बल्कि शायद साल से भी ऊपर अपने स्थानीय पार्षद जी से विनय निवेदन और प्रार्थना करके लगातार निराशा हाथ लगने के बाद कौशांबी के जागृत समाज ने कौशांबी की आन बान शान कहे जाने वाले सेंट्रल पार्क के कूडे को खुद ही साफ करने का काम किया.जब मैंने पार्क के इस कूड़े को साफ करने की घोषणा की थी तब कुछ लोगों ने कटाक्ष भी किया पर ज्यादातर कौशांबी वासियों ने इसको सराहा क्योंकि कौशांबी की बदतर होती स्थिति किसी से भी छुपी नहीं है. 8.5 साल के कार्यकाल में कौशांबी का स्तर हर मामले में चाहे वह कूड़ा हो, चाहे एंक्रोचमेंट हो, चाहे जल भराव हो, चाहे अवैध गाड़ियों का आना-जाना हो, चाहे अवैध पार्किंग हो स्थानीय प्रतिनिधि और प्रशासन बिल्कुल आंखें मूंदकर कौशांबी को कौशांबी के हाल पर छोड़कर ही बैठे है. आज सुबह थोड़ा सा चिंतित भी था कि बाकी सब बंधु आएंगे कि नहीं आएंगे पर जैसे ही 7:30 बजे सुधीश जी, अशोक जी, मदन भैया,शिवम जी, संजय भटनागर जी,शर्मा जी, हमारी बिल्डिंग के गार्ड तोताराम जी, सरोज बहन जी, मंजू जी, इदरीश, डॉ किरण जी, पवन जी और अनेकों बंधु बिल्कुल तैयार और पूरे हौसले के साथ आए. लगभग दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जैसा की फोटोस में दिख रहा है 12 बोरियां कूड़े की भर दी गई. उसके बाद भी काफी कूड़ा भी बचा हुआ था उसे कूड़े का भी निस्तारण करके,निपटा के 50% से अधिक कूड़ा उठा दिया गया है और जमा हुआ पानी वाटर हार्वेस्टिंग पिट की तरफ चल जाए उसके लिए एक छोटी सी क्यारी सी बना दी है। बाकी कूड़ा भी जल्दी ही उठा देंगे *हम कौशांबी वाले* क्योंकि स्थानीय पार्षद और नगर निगम से हमे अब कोई भी उम्मीद शेष नही हैं.
https://www.instagram.com/reel/Dc71pZJhLPV/?stkn=MXBtZmt5NnAwZHN2bQ==

Address

Ghaziabad
201010

Telephone

+919899101908

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vvrun Sharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category