भाजपा इंदिरापुरम मंडल

भाजपा इंदिरापुरम मंडल

Share

Its a BJP Indirapuram Mandal official page. Mandal President - Manjula Gupta

Photos from भाजपा इंदिरापुरम मंडल's post 03/02/2026

दिनांक 1 फरवरी 2026 दिन रविवार को महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल जी के निर्देशानुसार और मंडल प्रभारी श्री कामेश्वर त्यागी के मार्गदर्शन में इंदिरापुरम मंडल टीम ने इंदिरापुरम मंडल भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता श्री सतीश शर्मा के Apex D'rio सोसाइटी आवास पर आयोजित बजट सत्र का सीधा प्रसारण देखा

बजट सत्र देखने बाद Apex D'rio सोसायटी के निवासियों के लिए मतदाता पंजीकरण शिविर का (फॉर्म 6 और 8 भरवाकर) आयोजन किया गया। एक नई सोसायटी होने के कारण निवासियों में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने इस शिविर का भरपूर लाभ उठाया। हमें निवासियों से बड़ी संख्या में पंजीकरण प्रपत्र प्राप्त हुए

श्री देवाशीष दत्ता मंडल महामंत्री, श्री अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री आकाश वर्मा, श्री नवीन शर्मा, श्री अंकुर त्यागी, श्री शिवम त्यागी, मंडल मंत्री श्री इंद्रदेव सिंह, श्री के एल खंडूजा ने बजट सत्र देखने के बाद निवासियों की फॉर्म 6 भरवाने में सहायता की |

दोनों कार्यक्रम के लिए श्री सतीश शर्मा जी का आभार
सादर 🙏🙏

मंजुला गुप्ता मंडल अध्यक्ष
इंदिरापुरम गाजियाबाद🙏🏻🪷

Photos from भाजपा इंदिरापुरम मंडल's post 03/02/2026

*संगठन सूचना*

दिनांक 2 फरवरी 2026 दिन सोमवार रात्रि 7 बजे से 9.30 बजे तक इंदिरापुरम मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा के सहयोग से Apex D'rio सोसाइटी में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए एक शिविर लगाया और बहुत से निवासियों ने शिफ्टिंग और नए मतदाता कार्ड के लिए आवेदन किया
पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री नवनीत मित्तल, मंडल महामंत्री श्री देवाशीष दत्ता, श्री अजय गुप्ता, श्री शिवम त्यागी, श्री के एल खंडूजा द्वारा सक्रिय रूप से सहायता प्रदान की गई
सभी का आभार
मंजुला गुप्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा
इंदिरापुरम गाजियाबाद🙏🏻🪷

Photos from भाजपा इंदिरापुरम मंडल's post 27/01/2026

26 जनवरी 2026 दिन सोमवार को SIR फेज -2 कैंब्रिज स्कूल इंदिरापुरम में BLO के साथ Supervisor, AERO एवं SDM साहब के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मैपिंग कैसे करना है कोई कठिन कार्य नहीं है उस पर चर्चा की गई।”

Photos from भाजपा इंदिरापुरम मंडल's post 27/01/2026

दिनांक 26 जनवरी 2026 दिन सोमवार को इंदिरापुरम में मंडल टीम ने देश के 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। ज्ञान खंड 3 पार्क में, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष श्री राकेश राणा द्वारा आमंत्रित, फिर शक्ति खंड 1 पार्क में और उसके बाद मंडल कार्यालय में

इन समारोहों में श्री सलेक त्यागी पूर्व प्रदेश कार्यकर्ता सदास्य किसान मोर्चा, श्री देबाशीष दत्ता मंडल महामंत्री, श्री अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. जयश्री सिन्हा, श्री अंकुर त्यागी, श्रीमती कविता शर्मा, बूथ अध्यक्ष श्री प्रयाग दत्त, श्रीमती नीता राय, श्री सुशील कुमार सिन्हा, श्री पी एस मिश्रा भी उपस्थित रहे

सभी का आभार
मंजुला गुप्ता मंडल अध्यक्ष
इंदिरापुरम भाजपा 🙏🪷

Photos from भाजपा इंदिरापुरम मंडल's post 18/01/2026

*संगठन सूचना*

दिनांक 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को एसआईआर के विशेष शिविर के अंतर्गत इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, कैंब्रिज स्कूल का दौरा किया। बीएलओ से मुलाकात कर मतदाताओं को हो रही समस्याओं पर चर्चा की और बीएलओ की हाजिरी ली।
मंडल महामंत्री श्री देवाशीष दत्ता, पार्षद श्री हरीश काराकोटी, श्री अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री आकाश वर्मा, मंडल मंत्री श्रीमती गायत्री पांडे, श्री राहुल पंडित, श्री राजीव कांत, श्री पारेश्वर जुयाल, श्री दिनेश जुयाल, श्री मनोहर पायल उपस्थित रहे
सम्मान
मंजुला गुप्ता मण्डल अध्यक्ष
इंदिरापुरम भाजपा

Photos from भाजपा इंदिरापुरम मंडल's post 18/01/2026

*संगठन सूचना*
आज दिनांक 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को बूथ संख्या 627 पर हमारी बैठक हुई जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री मानसिंह गोस्वामी प्रवासी के रूप में उपस्थित थे जिन्होंने बूथ के मतदाताओं को संबोधित किया और चुनावी प्रक्रिया में प्रत्येक नाम को शामिल करने के गुरुत्व को बताया |
मंडल महामंत्री श्री देवाशीष दत्ता, उपाध्यक्ष श्री आकाश वर्मा, मंडल मंत्री तथा बूथ प्रवासी श्रीमती गायत्री पांडे, बूथ अध्यक्ष श्री प्रयाग दत्त, बीएलए-2 श्री राहुल पंडित, श्री अजय गुप्ता और बूथ के कई निवासी उपस्थित रहे
सभी का आभार

मंजुला गुप्ता मंडल अध्यक्ष
इंदिरापुरम भाजपा 🙏🏻🪷

Photos from भाजपा इंदिरापुरम मंडल's post 16/01/2026

हमारे महानगर अध्यक्ष माननीय मयंक गोयल जी ने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी माननीय आदित्य योगी नाथ जी से भेंट कर उनको रामलला का चित्र भेंट किया।
ग़ाज़ियाबाद
में एतेहासिक विकास कार्यों के लिए अभिनंदन किया ।।
ग़ाज़ियाबाद आने का निमंत्रण दिया ।
मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद देने और मार्गदर्शन करने के लिए आभार अभिनंदन ।।
संगठन के कार्य को करने में अपना सर्वस्व लगायेंगे ।।

23/12/2025

*संगठन सूचना*

महानगर अध्यक्ष *आदरणीय मयंक गोयल जी* के निर्देशानुसार *मंडल प्रभारी श्री कामेश्वर त्यागी जी एवं मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजुला गुप्ता* जी के नेतृत्व में आज इंदिरापुरम मंडल की चल रही एसआईआर स्थिति की समीक्षा हेतु एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक मंडल कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें *क्षेत्रीय महामंत्री (क्षेत्रिय उत्तर प्रदेश) श्री हरीश ठाकुर* जी मुख्य अतिथि थे तथा *साहिबाबाद एसआईआर प्रभारी श्री देवेन्द्र गिरी* जी बैठक में उपस्थित थे। बैठक में मंडल पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक अपेक्षित थे और उनमें से अनेक उपस्थित थे। बैठक का संचालन, मंडल महामंत्री श्री देवाशीष दत्ता ने किया और उसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रत्येक पदाधिकारी और शक्ति केंद्र संयोजक से रिपोर्ट ली।

समापन से पहले, शिप्रा कृष्णा विस्टा से वरिष्ठ सदस्य श्री जैन और बूथ अध्यक्ष श्री सुशील कुमार सिन्हा को मुख्य अतिथि द्वारा एसआईआर और नए मतदाता प्रपत्र भरने में उनके योगदान और निरंतर कार्य के लिए पटका पहनवाकर सम्मानित किया गया।

सभी का आभार

सादर

इंदिरापुरम मंडल भाजपा 🙏🏻🪷

Photos from भाजपा इंदिरापुरम मंडल's post 22/12/2025

*संगठन सूचना*
कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री सुनील शर्मा जी और महानगर अध्यक्ष आदरणीय मयंक गोयल जी के निर्देशानुसार, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजुला गुप्ता जी के नेतृत्व में शक्ति खंड 1 मंडल कार्यालय पर और इंदिरापुरम के विभिन्न स्थानों पर 20.12.25 शनिवार और 21.12.25 रविवार * को *नए मतदाता पंजीकरण अभियान* का आयोजन किया गया।
जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक नए मतदाता कार्ड के लिए आवेदन किया। कई मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और बीएलए ने पहल में अग्रणी भूमिका लिया और लोगों को फॉर्म 6 भरने में मदद की, उनकी समस्याओं और महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने के लिए मार्गदर्शन किया।
*इंदिरापुरम मंडल की आधिकारिक कार्यालय 391 ग्राउंड फ्लोर, शक्ति खंड 1 दीपांशु रेस्टोरेंट के पीछे* प्रतिदिन शिविर का आयोजन किया जा रहा है

इंदिरापुरम मंडल भाजपा

21/11/2025

आज शिप्रा सनसिटी मंदिर प्रांगण बेसमेंट में मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजुला गुप्ता जी के अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं की *विशेष गहन पुनरीक्षण* प्रक्रिया विषय पर इंदिरापुरम मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य वक्ता रहे श्री हरीश ठाकुर, महामन्त्री पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र भाजपा। मंच पर साहिबाबाद विधान सभा के SIR संयोजक श्री देवेन्द्र गिरि, सह संयोजक श्री संदीप चौधरी, इंदिरापुरम मंडल प्रभारी श्री कामेश्वर त्यागी, इंदिरापुरम मंडल SIR प्रवासी श्री नवनीत मित्तल उपस्थित थे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री श्री देवाशीष दत्ता ने किया । पार्षद श्री संजय सिंह, श्री हरीश काराकोटी, श्री धीरज अग्रवाल श्री राधेश्याम त्यागी, श्रीमती प्रीति जैन, डॉक्टर अनिल तोमर, श्री अनुज त्यागी, श्री अजय गुप्ता , श्री अभिनव जैन और कई मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बीएलए और आरडब्ल्यूए पदाधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्य वक्ता ने उपस्थित सभी कार्यकर्ता से अपने-अपने बूथ के बारे में जानकारी लिया और SIR प्रक्रिया के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी। बैठक शुरू होने से पहले मन्दिर के पंडितों ने सनातन रीति से सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और तत्पश्चात मण्डल अध्यक्ष तथा सभी पार्षदों ने अतिथि का स्वागत किया l

बहुत ही कम समय में सुंदर व्यवस्था के लिए स्थानीय पार्षद श्री संजय सिंह जी का और बैठक पर पहुंचकर सफल बनाने के लिए सभी का आभार 🙏

सादर

भाजपा इंदिरापुरम मण्डल 🙏🏻🪷

Photos from भाजपा इंदिरापुरम मंडल's post 14/11/2025

इंदिरापुरम मंडल कार्यालय पर मंजुला गुप्ता मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में एवं माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सुनील शर्मा जी के साहिबाबाद कार्यालय में बिहार में एनडीए की शानदार जीत की खुशी में मिठाई बाटी गई और पटाखे बजाए गये इस शुभ अवसर पर इंदिरापुरम के बहुत से कार्यकर्ता सम्मिलित हुए

Photos from भाजपा इंदिरापुरम मंडल's post 13/11/2025

📌 “जनजातीय गौरव दिवस” एवं भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती समारोह में गाजियाबाद हिंदी भवन में इंदिरापुरम मंडल कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुई।

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा जी के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम को स्मरण करते हुए जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास का उत्सव मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर मा० उपमुख्यमंत्री श्री Brajesh Pathak जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Want your business to be the top-listed Government Service in Ghaziabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Ghaziabad