बहुजन समाज पार्टी मिशन 2022
Mission 2022
12/07/2022
बहुजन मिशन मूवमेंट को आगे बढ़ाने वाले क्रांतिकारी योद्धा
आपको और आपके परिवार को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद।
14/02/2022
आज उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान है, आप सभी सम्मानित मतदाता भाइयों-बहनों से अपील है कि पिछले 10 सालों से जो प्रदेश में भय का वातावरण है, इसे अब खत्म करने का समय आ गया है। आपका एक वोट हर वर्ग की सुरक्षा और विकास तय करेगा ll
यूपी के उज्जवल भविष्य के लिए चुनाव चिन्ह हाथी के सामने वाला बटन दबाकर बहन जी के हाथों को मजबूत करें। बी.एस.पी को मौका जरूर दें ll
13/02/2022
#बीएसपी_अध्यक्ष_बहन_कु_मायावती_जी_का_आज_का_ट्वीट
1. कर्ज में डूबी घुटन का जीवन जीने को मजबूर किसानों द्वारा आत्महत्या की खबरें विचलित करती हैं, किन्तु अब बेरोजगार युवाओं द्वारा भी आत्महत्या करने की विवशता ने राष्ट्रीय चिन्ता, बेचैनी व आक्रोश को और बढ़ा दिया है। फिर भी विकास व इण्डिया शाइनिंग आदि जैसा भाजपा का दावा कितना उचित?
2. साथ ही, भाजपा द्वारा संसद में भी बेरोजगारी की ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्या से इंकार करना इनकी यह गलत व अहंकारी सोच नहीं है तो और क्या है? कौन युवा बेरोजगारी का ताना व अपमान सहना चाहता है? भाजपा के लोग अपनी संकीर्ण सोच व मानसिकता को त्यागें तभी देश का कुछ भला संभव।
04/02/2022
आज बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन सुश्री मायावती जी ने जनपद अमरोहा में जनसभा को सम्बोधित किया ll
03/02/2022
आज बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन सुश्री मायावती जी ने जनपद गाजियाबाद में जनसभा को सम्बोधित किया ll
03/02/2022
क्यूँ नहीं देगा BSP को वोट ।
अपना मतलब निकल गया तो बसपा बुरी लगने लगी ।
अरे बसपा ने सोती कौम को जगाया है । वो बसपा ही है जिसकी वजह से हमारे लोग छाती चौड़ी करना सीखें हैं दूसरों के सामने ।
अनगिनत चौक, सड़कें, ग्राम, और पार्क बनाकर उन्होंने बाबा साहब का नाम घर-२ पहुँचाया है । और बाकि लोगों को भी बाबा साहब का नाम लेने के लिए मजबूर किया है । उन्हीं की देन है कि दूसरी पार्टियां आज हमारे समाज को ध्यान में रखकर अपना मेनिफेस्टो यानि घोषणा पत्र तैयार करती हैं, कोई भी पार्टी हमारी अनदेखी नहीं कर सकती ।
आज बसपा की ही देन है लाखों- करोड़ों युवक-युवतियां B. tech,
M. Tech, MBA और बी फार्म, BCA, BBA जैसे प्रोफेशनल और महंगे कोर्स free में कर पाए हैं ।
बहन जी ने सारे कॉलेजों को साफ नोटिस जारी किया था, के SC/ST के बच्चों से कोई फ़ीस नहीं लेनी है, वरना मान्यता रद्द कर दी जाएगी ।
और भी बहुत सारे काम मैं यहाँ गिना सकता हूँ ।
कल हम और हमारा समाज बेकार हालत में था, तो पार्टी ने मजबूती दी ।
आज पार्टी कमजोर स्तिथि में है तो हमारा फर्ज है कि हम पार्टी को मजबूती दें ।
समझे मान्यवर ।।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
दौलतपुरा निकट भाटिया मोड़ गाजि
Ghaziabad
201010
