02/10/2026
वार्ड के अंतर्गत एक स्थान पर पानी की निकासी की समस्या है कॉलोनी पूर्व में काटी गई और उस समय निकासी कॉलोनी के अन्दर की तरफ कर दी गई थी।
परन्तु मुख्य निकासी पर कभी किसी ने ध्यान नहीं दिया और जो सरकारी जगह थी उस पर कॉलोनी वासियों ने अपने घर खड़े कर दिए और ग्रामवासीयों और निवासियों ने कॉलोनी का पानी रोकना शुरू कर दिया।
आलम यह हुआ है कि अब स्तिथि बद से बत्तर हो चुकी है और कुछ छूट भैया नेता लीडर बनने की तैयारी कर रहे हैं जबकि वो नेता उन लोगों के साथ रहते हैं जिन्होंने निकासी को बंद किया हुआ है, वो उनसे कुछ नहीं कहेंगे हो सकता है उनसे बोलकर निकासी भी उन्होंने ही बंद कराई हो।
मैंने अपने कार्यकाल के शुरुआत में ही वहाँ की समस्याओं से नगर निगम को अवगत कराया था और काफी लेटर निगम को दिए।
जो पड़ोसी पानी रोक रहा है वह कॉलोनी की समस्याओं को नहीं समझ रहा है।
सभी कॉलोनी वासियों को समझना पड़ेगा कि यह मेरी सुविधा के लिए नहीं उन सभी की सुविधा के लिए है कि सरकारी जमीन को छोड़ दें जिससे कि नाला निर्माण किया जा सके।
और छुट भैया नेताओं से आग्रह है कि गन्दी राजनीति न करें सिर्फ गलत को गलत कहें यह न कहें कि पार्षद ने कुछ नहीं किया।
किसने क्या किया, क्या नहीं किया यह सबको मालूम है।
सुमन लता पाल
पार्षद वार्ड 50