19/09/2026
हॉर्टमन इंटर कॉलेज हॉर्टमनपुर में फादर पी. विक्टर के मार्गदर्शन में व्यक्तिगत स्वच्छता पर कक्षा 8-B के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया विशेष क्रियाकलाप
मस्तिष्क को साफ रखें, दिल खुद ही साफ हो जाएगा- फादर पी० विक्टर
हॉर्टमन इंटर कॉलेज हॉर्टमनपुर में आज दिनांक 19/9/2026 को प्रार्थना सभा के उपरांत फादर जी द्वारा कक्षा 8 ब को प्रदत्त विषय व्यक्तिगत स्वच्छता पर कक्षा 8 ब के विद्यार्थियों द्वारा एक क्रियाकलाप प्रस्तुत किया गया। इस क्रियाकलाप में बताया गया कि हमें किस प्रकार से अपने शरीर, अपने आसपास स्वच्छता रखनी चाहिए।
छात्रों ने बताया कि 'स्वच्छ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है' इसलिए गांधी जी ने कहा था कि 'स्वच्छता स्वतंत्रता से भी अधिक महत्वपूर्ण है।' इसलिए बच्चों ने स्वस्थ व स्वच्छ रहने के लिए लोगों को स्वच्छता की महत्ता के बारे में बताया। व्यक्तिगत स्वच्छता बच्चों को न केवल साफ रहने में मदद करती है वरन संक्रामक रोगों के प्रसार को रोक देती है।
अंत में प्रबंधक फादर पी० विक्टर जी ने बताया कि हम सभी को व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़ी आदतें जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में मददगार हो सकती है। फादर जी ने बताया की स्वच्छता को निम्न प्रकार से समझा जा सकता है। डायरिया व बुखार से बचाव के लिए अपने आस-पास सफाई जरूरी है, त्वचा रोग पेट, पेट रोग इत्यादि के लिए दांत की सफाई जरूरी, शुद्ध बोलने के लिए मुख की सफाई इत्यादि स्वच्छता को सिखाना जरूरी है। हमें कान की सफाई करने के लिए लकड़ी का प्रयोग नहीं करना चाहिए परंतु डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए।
हर गांव, विद्यालय को स्वच्छ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी होती है, इस जिम्मेदारी से हमें दूर नहीं भागना चाहिए तथा स्वच्छ सांस लेने के लिए हमें वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल करनी चाहिए, जिससे हर मनुष्य को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल सके।