18/04/2015
छात्रों के साथ हो रहे "आर्थिक शोषण" व "महिला सुरक्षा" के मुद्दे पर आवाज़ बुलंद करें।
==================================
1) प्रवेश परीक्षा हेतु खुला टेंडर निकाला जाये।
2) चुनाव कराने हेतु खुला टेंडर निकाला जाये और नियम विरुद्ध नाश्ते के पैसों को जो दिखाया गया है उसे चुनाव
अधिकारी से वसूला जाये।
3) छात्र संघ का जो रुपये 5 /- सरकारी शुल्क है वही लिया जाये व छात्रों को भ्रमित कर अतिरिक्त रुपये 10 /- "छात्र
संघ शुल्क" की वसूली बंद हो।
4) जो छात्रों से रुपये 5 /- "यूनियन शुल्क" लिया गया है उसे छात्र संघ के खाते में डाला जाये।
5) वे शुल्क जो छात्रों से लिए जाते रहे हैं किन्तु उसका लाभ छात्रों को नहीं दिया जाता वे शुल्क न लिए जायें।
6) चुनाव अधिकारी बदला जाये और अध्यापक के अतिरिक्त इन्हें किसी पद का दायित्व न दिया जाये।
7) छात्रों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाये।
8) मा० उच्च न्यायालय द्वारा जन हित याचिका सं० 39417/2013 में दिए आदेश का अक्षर सह पालन कराया जाये।
13/12/2014
UP मे CYSS की पहली जीत गाजीपुर से.......
संम्मानित साथियो यह बताते हुए अपार हर्ष
हो रहा है कि स्नातकोत्तर महाविद्यालय
गाजीपुर के छात्र संघ चुनाव मे CYSS के प्रत्याशी के
रूप मे कृषि संकाय प्रतिनीधी पद से चुनाव लड़ रहे
नीरज सिंह ने पुरे उत्तर प्रदेश मे CYSS के पहले
जीतने वाले प्रत्याशी के रूप मे अपना नाम दर्ज
करवा दिया है ।
13/12/2014
स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर से CYSS से कृषि संकाय पद के प्रत्याशी
नीरज सिंह जी आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से कृषि संकाय
प्रतिनिधी पद से चुनाव जीतकर गाजीपुर मे CYSS की नीव रख दी है ।
16/10/2014
यूँ ही कट जाएगा सफर साथ चलने से ।
कि मंजिल आएगी नजर साथ चलने से ।।
एक बनेंगे , नेक बनेंगे ।
स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर से
कृषि संकाय पद हेतु
- नीरज सिंह
B. Sc. Ag. 3rd Yr
M. No. - 8858708905
18/09/2014
छात्र युवा संधर्ष समिति (CYSS) के तत्वाधान मे 2
अक्टुबर को किया जाएगा ढढ़नी गाँव मे
वृक्षारोपण"""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
प्रिय मित्रों,
एक आकड़े के मुताबिक हमारी इस धरा पर 33% वृक्ष
होने चाहिये जिससे हमारा पर्यावरण संतुलित
रहेगा| 21% इस धरा पर वृक्षों का होना हमारे
लिए खतरे की घंटी माना जाता है|
आप इस बात को जान के हैरान रह जायेंगे की आज
सिर्फ 18.5% ही इस धरा पर वृक्ष रह गये हैं| हमनें
अपने लिए गड्ढा खोद लिया है, वक्त रहते इसे
पाटना होगा नहीं तो नतीजे बहुत ही बुरे होंगे|
प्राकृतिक आपदाओं से हम सभी भली भाती परिचित
हैं| फ़ैसला आप के हाथ|
...........................................................
..............................................सारा जहर
पचा लेते हैं।
वे समाज के हित चिन्तक बन
सबकी जान बचा लेते है।
जियें अधिक दिन इससे
पेड़ों का परिवार बढाना होगा।
सुख की साँस अगर लेनी है
पर्यावरण बचाना होगा।।
वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ|
कन्हैया सिंह हिन्दुस्तानी
CYSS जिला सचिव गाजीपुर
9559440563
03/09/2014
संदेश पत्र पी. जी. कॉलेज गाजीपुर के छात्र / छात्राओं के लिए.................
सम्मानित साथियों,
आज इस संदेश पत्र के माध्यम से हम आप सभी से रूबरू हो रहे हैं| सर्वप्रथम इस नये सत्र में आये हुए अपने सभी छोटे साथियों का हम तहे दिल से स्वागत व अभिनन्दन करते हैं तथा साथ ही साथ उन्हें शुभकामनाएं भी देते हैं|
हमारा कॉलेज पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के उत्कृष्ट कॉलेजों में से एक है जिसे UGC के तत्वावधान में गठित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद्, बंगलूर द्वारा सन 2006 में B++ ग्रेड से अलंकृत किया है|
यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण विषय है कि सन 1956 में स्थापित इस महाविद्यालय में आज भी छात्र / छात्राओं के लिए शौचालय, शुद्ध पीने के पानी, कक्षा में पंखा व लाइट्स इत्यादि जैसी बुनियादी सुविधाएँ भी मानक के अनुरूप नहीं हैं|
महाविद्यालय में शिक्षकों व कर्मचारियों का भारी अभाव है जिसके चलते पठन–पाठन का कार्य ठीक से नहीं हो पाता व महाविद्यालय के कामों में भी देरी होती है| जिसका और भी दुरपरिणाम आपके सामने है कि न तो अभी तक सभी विषयों के प्रयोगात्मक परीक्षाएं ख़त्म हुई और न ही छात्रों के रिजल्ट्स घोषित हुए हैं|
महाविद्यालय में भ्रष्टाचार व्यापक रूप से फैला हुआ है जिसकी कुछ झलक आपको इस बार के काउंसलिंग में देखने को मिली होगी| अपने महाविद्यालय के कृषि संकाय में दुसरे जनपदों व अन्य राज्यों के भी बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं किन्तु हॉस्टल की सुविधाएं इन छात्रों को नहीं दी जाती|
महाविद्यालय में न तो कभी किसी तरह के कोई ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता जिससे बच्चों के अन्दर की और जो भी प्रतिभाएं हैं उनका विकास हो सके तथा न ही वार्षिकोत्सव मनाया जाता है और न ही वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन होता है|
हम अपने पूर्व व वर्तमान छात्र नेताओं के कृतज्ञ हैं जिन्होंने छात्रों के हित के लिए हमेसा एक साथ आकर संघर्ष किया| “आम आदमी पार्टी” की यह छात्र इकाई नियम और कानून का सख्ती से पालन करते हुए गाजीपुर जनपद के छात्रों के हित के लिए हमेसा और लगातार संघर्ष करती रहेगी|
“संकल्प एक भ्रष्टाचार मुक्त भारत का”
________________________________________
लड़ो पढाई करने को, पढ़ो देश बदलने को|
===================================
नीरज सिंह
जिला संयोजक
छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS), गाजीपुर
08858708905
[email protected]
21/08/2014
बीर बहादुर सिंह पुर्वाचँल विश्व विद्यालय ने निचे दिए गए क्लासो का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है
UG RESULT
B.Sc - I Year
B.Sc - II Year
BSc - Final Year
B.Sc. (Ag) - I Year
B.Sc. (Ag) - II Year
B.Sc. (Ag) - III Year
B.Sc. (Ag) - Fourth Year
BA - II Year (Part)
BA - III Year
B.Com - I Year
B.Com - II Year
B.Com - Final Year
B.Tech - IV Semester
B.Tech - VI Semester
B.Tech - VIII Semester
B.P.E. - Third Year
PG RESULT
M.Com - First Year
M.Com - Final Year
M.Sc. - II Year
MA - II Year
16/08/2014
छात्र युवा संघर्ष समिति गाजीपुर के संघर्षों का आ रहा परीणाम........
==============================
जिला अस्पताल गाजीपुर के हैण्ड पम्पों के लिए जो संघर्ष किया गया था उसी का नतीजा है कि जो आप इस चित्र में देख रहे हैं|
बस यही कहना है की आप लोग अपने अधिकारों को मांगना सीखिए, सिर्फ एक दिन वोट देने से हमारी जिम्मेदारियाँ पूरी नहीं हो जाती या इससे हमें हमारे अधिकार नहीं मिलने वाले| अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीखिए, बहरे कानों को सुनाना सीखिए|
"करो धमाका बढ़ो जवान,
तभी सुनेंगे बहरे कान|"
15/07/2014
जो आज केजरीवाल के साथ हो रहा है वो तो हर युग में सच्चाई के रास्ते पर चलने वालों के साथ होता आया है । सुकरात को जहर दिया गया, गांधी को गोली मारी, ईसा को सूली पर चढ़ाया गया और मुहम्मद हुसैन को कर्बला में सपरिवार क़त्ल कर दिया गया । जैसे आज हम इन महा मानवों को आदर से याद करते हैं और उनपर जुल्म करने वालो को अपराधी मानते हैं उसी तरह आने वाली पीढ़ियां भी अरविन्द को याद करेंगी । और वर्तमान पीढी को कोसेंगी कि एक मौका मिला था भ्रष्टाचार के जंजाल से मुक्त होने का लेकिन हमारे नादान पूर्वजों ने गवां दिया ।
जब बिना पैसे के आपके काबिल बच्चों को नौकरी नहीं मिलेगी.....तो आप सभी को अरविन्द ही याद आएगा......
जब ये भ्रष्ट अफसर हर सरकारी कार्यालय में घूस मांगेंगे.....तो निस्संदेह आप सभी को अरविन्द ही याद आएगा.......
जब टीवी पर नए-नए घोटाले से देश को लूटते देखोगे......तो अरविन्द याद आएगा................................
जब आपका सुपर-डुपर हिट नेता आपकी समस्यायों पर ध्यान नहीं देगा.....तो अरविन्द याद आएगा.....
जब बेवजह ट्रैफिक वाला आपका चालान काटेगा......तो अरविन्द याद आएगा.....
जब राशन कार्ड बनाने के लिए सरकारी सिस्टम आपको चक्कर काटने के लिए मजबूर करेगा.....तो अरविन्द याद आएगा.....
जब भ्रष्ट पुलिस वाले आपकी जायज FIR लिखने से मना कर देंगे.....तो अरविन्द याद आएगा......
जब इन्साफ के लिए कोर्ट के दरवाजे बंद हो जायेंगे.....तो अरविन्द याद आएगा......
जब कोई नेता Z सिक्यूरिटी से बाहर आकर आपसे मिलने को तैयार नहीं होगा......तब अरविन्द ही याद आएगा.......
लेकिन हिम्मत ना हारना.....फिर भी अरविन्द आपको यहीं मिलेगा.....आप लोगों के बीच.....किसी भ्रष्ट सिस्टम से लड़ता हुआ......और तब हो सके तो उसका साथ दे देना ।
12/07/2014
मोदी की सुरक्षा के लिए 500 करोड़, और पुरे
देश की महिलाओं की सुरक्षा के लिए 100
करोड़?
भक्तों, अब भी तुम्हारा पप्पा मोदी महान?
25/06/2014
CYSS Ghazipur इस रविवार शाम 4 बजे, वृक्षारोपण करने जा रहा है, आप सभी का स्वागत है...................................................
प्रिय मित्रों,
एक आकड़े के मुताबिक हमारी इस धरा पर 33% वृक्ष होने चाहिये जिससे हमारा पर्यावरण संतुलित रहेगा| 21% इस धरा पर वृक्षों का होना हमारे लिए खतरे की घंटी माना जाता है|
आप इस बात को जान के हैरान रह जायेंगे की आज सिर्फ 18.5% ही इस धरा पर वृक्ष रह गये हैं| हमनें अपने लिए गड्ढा खोद लिया है, वक्त रहते इसे पाटना होगा नहीं तो नतीजे बहुत ही बुरे होंगे|
प्राकृतिक आपदाओं से हम सभी भली भाती परिचित हैं| फ़ैसला आप के हाथ|
..........................................................................................................सारा जहर पचा लेते हैं।
वे समाज के हित चिन्तक बन
सबकी जान बचा लेते है।
जियें अधिक दिन इससे
पेड़ों का परिवार बढाना होगा।
सुख की साँस अगर लेनी है
पर्यावरण बचाना होगा।।
वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ|
Help Line :
neeraj - 8858708905
kanhaiya - 9559440563