Deendar Library "दीनदार लाइब्रेरी"

Deendar Library "दीनदार लाइब्रेरी"

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Deendar Library "दीनदार लाइब्रेरी", Library, Vill. &P. o. : DILDARNAGAR (DEENDAR NAGAR), Ghazipur.

Photos from Deendar Library "दीनदार लाइब्रेरी"'s post 29/05/2024

गूगल इतना ताकतवर है कि वो दूसरे सर्च सिस्टम को हमसे "छुपा" लेता है। हम उनमें से अधिकांश के अस्तित्व को नहीं जानते हैं।

इस बीच, दुनिया में अभी भी बड़ी संख्या में उत्कृष्ट खोजकर्ता हैं जो किताबों, विज्ञान, अन्य स्मार्ट जानकारी में विशेषज्ञ हैं।

उन साइटों की एक सूची रखें जिनके बारे में आपने कभी नहीं सुना है।

www.refseek.com - शैक्षणिक संसाधन खोज। एक अरब से अधिक स्रोत: एन्साइक्लोपीडिया, मोनोग्राफियां, पत्रिकाएं।

www.worldcat.org - 20 हजार विश्वव्यापी पुस्तकालयों की सामग्री के लिए एक खोज। पता लगाएं कि आपको सबसे नजदीकी दुर्लभ पुस्तक कहाँ है।

https://link.springer.com - 10 मिलियन से अधिक वैज्ञानिक दस्तावेजों तक पहुंच: किताबें, लेख, अनुसंधान प्रोटोकॉल।

www.bioline.org.br विकासशील देशों में प्रकाशित वैज्ञानिक जैव विज्ञान पत्रिकाओं का एक पुस्तकालय है।

http://repec.org - 102 देशों के स्वयंसेवकों ने अर्थशास्त्र और संबंधित विज्ञान पर लगभग 40 लाख प्रकाशन एकत्र किए हैं।

www.science.gov 2200+ वैज्ञानिक साइटों पर एक अमेरिकी राज्य खोज इंजन है। 200 मिलियन से अधिक लेख इंडेक्स किए गए हैं।

www.base-search.net शैक्षणिक अध्ययन ग्रंथों पर सबसे शक्तिशाली शोधों में से एक है। 100 करोड़ से अधिक वैज्ञानिक दस्तावेज, उनमें से 70% मुफ्त हैं।
Copied.....

17/12/2023

ख़बर...
अल दीनदार शम्सी संग्रहालय दीनदार म्यूज़ियम

संग्रहालय की साज-सज्जा को सीएम से मांगा धन

16 दिसंबर, सन् 2023 ई०, दिलदारनगर, ग़ाज़ीपुर पृष्ठ 7 पर प्रकाशित

Photos from Deendar Library "दीनदार लाइब्रेरी"'s post 22/04/2023

ित्र की नमाज़ अदा करने का दिलकश मंज़र!!

शाही दीनदारिया आलमगीरी मस्जिद 'ईदगाह'
(दीनदारनगर/दिलदारनगर गाँव)

नोट:- पिछले साल की तरह इस बार भी (22 अप्रैल, सन् 2023 ई०) भीड़ ज़्यादा होने की वजह से और सड़क पर नमाज़ न पढ़ना पड़े ईदगाह में दो बार ईद_उल_फित्र की नमाज़ जमात से पढ़ाई गई।
पहली जमात- 7:00 (ख़ान मुशर्रफ मक़सूद साहब पेश इमाम जामा मस्जिद की इमामत में)
दुसरी जमात- 7:30 (हामिद शेख साहब पेश इमाम अजमेरी मस्जिद की इमामत में) अदा की गई।
🌹🌺🌙🌹🌺🌙🌹🌺🌙🌹🌺🌙🌹🌺
सभी अहले इंसानियत व अहले हिंद को ित्र की ढ़ेर सारी मुबारकबादें !! 💐

Allama Iqbal Family Tree | Where is Iqbal family Today? 02/04/2023

शायरे इस्लाम अल्लामा मुहम्मद इक़बाल के पूर्वज कश्मीरी पंडित थे!! यह रहा वंशावली / शज़रा।

Allama Iqbal Family Tree | Where is Iqbal family Today? This video is about the Family Tree of Allama Muhammad Iqbal. We will be discusing about the ancestors of Allama Iqbal and his descendents. We will also have...

Photos from Deendar Library "दीनदार लाइब्रेरी"'s post 28/03/2023

'दीनदार लाइब्रेरी' को प्राप्त हुई 'समन्दर की साजिश'
🖋📘🖋📘🖋📘🖋📘🖋📘🖋📘🖋
लमही, वाराणसी स्थित 'सुभाष भवन' में डॉ कवीन्द्र नारायण श्रीवास्तव जी द्वारा रचित (ग़ज़ल संग्रह) "समन्दर की साजिश" "दीनदार लाइब्रेरी" दिलदारनगर, ग़ाज़ीपुर के लिए भेंट स्वरूप प्राप्त हुई। इस पुस्तक को प्राप्त करते हुए अल् दीनदार शम्सी म्यूज़ियम एंड रिसर्च सेंटर के संस्थापक एवं संग्राहक 'कुँअर' मुहम्मद नसीम रज़ा 'सिकरवार' तथा साथ में खड़े इनके परम मित्र, विशाल भारत प्रसारण सेवा के उत्तर प्रदेश चेयरमैन, पत्रकार विवेक श्रीवास्तव देखे जा सकते हैं।
⚘️📘⚘️📘⚘️📘⚘️📘⚘️📘⚘️📘⚘️
डॉक्टर कवीन्द्र नारायण श्रीवास्तव द्वारा रचित ग़ज़ल संग्रह "समन्दर की साजिश" एक लाजवाब कृति है। यह 101 ग़ज़लों पर आधारित अलग-अलग विषयानुसार अनुभव समेटे किसी खूबसूरत गुलदस्ता से कम नहीं! काव्यशास्त्र में रुचि रखने वालों के लिए यह पुस्तक उपयुक्त, उपयोगी सिद्ध होने के साथ ही एक अनूठे रचनाकार की बेहतरीन ग़ज़ल संग्रह 'समन्दर की साजिश' पढ़ने, समझने लायक है।
डॉ कवीन्द्र नारायण श्रीवास्तव जी 40 वर्षों से लिख रहे हैं। ये पेशे से वरिष्ठ पत्रकार हैं। ये वाराणसी के निवासी हैं। इन्हें कविताएँ, गजल लिखना पसंद हैं। इनकी कविताओं की तीन पुस्तकें अब तक प्रकाशित हो चुकी है।
🙏📘🙏
दीनदार लाइब्रेरी परिवार इनके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य के साथ ही दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करता है ताकि इनकी क़लम और क़लाम दोनों निरन्तर चलती रहे।
(वाराणसी) छब्बीस मार्च, सन् दो हज़ार तेईस ईस्वी।

27/03/2023

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=231279099413869&id=100075953427141&mibextid=Nif5oz

"वाराणसी के डीआईजी को भेंट की ऐतिहासिक पुस्तक"

'कुँअर' मुहम्मद नसीम रज़ा 'सिकरवार' (अल् दीनदार शम्सी म्यूज़ियम एंड रिसर्च सेंटर के संस्थापक व संग्राहक) ने वाराणसी स्थित विशाल भारत संस्थान द्वारा संचालित विश्व का पहला अनाज बैंक के कार्यक्रम के उपरांत मौजूद मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वाराणसी जोन श्री अखिलेश कुमार चौरसिया (आईपीएस) को सांझा सांस्कृतिक के नायक कुँअर नवल सिंह उर्फ मुहम्मद दीनदार ख़ाँ के जीवन और मूल्यों तथा ऐतिहासिक दस्तावेज़ो पर आधारित, संपादित पुस्तक "मुहम्मद दीनदार ख़ाँ : एक मुग़लिया जागीरदार" भेंट की।
श्री अखिलेश कुमार चौरसिया, वर्तमान समय में पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी के पद पर कार्यरत हैं। इनका शुमार तेज तर्रार पुलिस अधिकारियो में चर्चित है।
'कुँअर' मुहम्मद नसीम रज़ा सिकरवार द्वारा इस ऐतिहासिक पुस्तक #स्मारिका_मुहम्मद_दीनदार_ख़ाँ_एक_मुग़लिया_जागीरदार भेंट करने के दौरान साथ में कवि डॉक्टर कवीन्द्र नारायण जी, बीएचयू के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉक्टर राजीव श्री गुरुजी, भारतीय अवाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीदी नजमा परवीन देखें जा सकते हैं।
वाराणसी, 26 मार्च, 2023 ई०।

Want your business to be the top-listed Government Service in Ghazipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Vill. &P. O. : DILDARNAGAR (DEENDAR NAGAR)
Ghazipur
232326