23/05/2026
आज दिनांक 23-05-2026 को 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी यूनिट बिरनो की स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा हाई रिस्क ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से क्षय रोग की जांच की गई तथा लोगों को टीबी के लक्षण, संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय एवं समय पर जांच व नियमित उपचार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
23/05/2026
आज दिनांक 23-05-2026 को 100 डेज़ टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बुजुर्गा, TU-मनिहारी में CHO द्वारा टीबी जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं नियमित उपचार के बारे में जागरूक किया गया तथा बलगम जांच हेतु सैंपल एकत्रित किए गए।
23/05/2026
आज दिनांक 23-05-2026 को 100 डेज़ टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कटयालहंग, TU-कासिमाबाद में CHO अंकिता सिंह द्वारा टीबी जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच व उपचार की जानकारी दी गई।
23/05/2026
आज दिनांक 23-05-2026 को 100 डेज़ टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हरिहरपुर, TU-मनिहारी के CHO द्वारा टीबी जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच व उपचार की जानकारी दी गई तथा बलगम जांच हेतु सैंपल एकत्रित किए गए।
23/05/2026
आज दिनांक 23-05-2026 को 100 डेज़ टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत CHO भदौरा, TU-भदौरा द्वारा टीबी जागरूकता एवं स्क्रीनिंग किया गया। लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच व उपचार की जानकारी देकर बलगम जांच हेतु सैंपल एकत्रित किए गए।
23/05/2026
आज दिनांक 23-05-2026 को 100 डेज़ टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी यूनिट बाराचवर के तहत सीएचओ गोसलपुर द्वारा प्रदीप ईंट भट्ठा उद्योग पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान वहां कार्यरत कर्मचारियों एवं आसपास के लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई तथा बलगम जांच हेतु सैंपल एकत्रित किए गए। साथ ही अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए एवं लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच तथा नियमित उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सीएचओ, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं एसटीएस की सक्रिय सहभागिता रही। अभियान का उद्देश्य संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना तथा टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को सफल बनाना है।
23/05/2026
आज दिनांक 23-05-2026 को 100 डेज़ टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी यूनिट बाराचवर के अंतर्गत ग्राम माटा में सीएचओ एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों की बलगम जांच कराई गई तथा टीबी के लक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों को टीबी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया एवं बताया गया कि लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना एवं कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। साथ ही ग्रामीणों को अपने आसपास खांसी एवं बुखार से ग्रसित संभावित मरीजों को जागरूक करने तथा जांच के लिए प्रेरित करने हेतु कहा गया, जिससे टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को सफल बनाया जा सके।
23/05/2026
आज दिनांक 23-05-2026 को 100 डेज़ टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नीलम मिश्रा, CHO एवं लवली, CHO द्वारा टीबी यूनिट मरदह के ग्राम सभा चंखरा घरीहा में टीबी जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच तथा नियमित उपचार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
23/05/2026
आज दिनांक 23-05-2026 को 100 डेज़ टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मनोज कुमार, CHO, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, इंदौर, मरदह द्वारा टीबी स्क्रीनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच तथा नियमित उपचार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
22/05/2026
ग्राम चावरा, कासिमाबाद में सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बैठक में टीबी से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई तथा लोगों को टीबी की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार के बारे में आवश्यक जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की गई।