Asrar Alam Social Activist

Directions Website Contact the organization

Asrar Alam Social Activist समाज का बदलाव राजनीति से संभव नहीं है। बदलाव सामाजिक चेतना से होगी। आयें मिलकर काम करें।

07/10/2026
मिलिए पटना बिहार के रहने वाले डॉक्टर एजाज़ अली से।❤️आज के दौर में जहां ज्यादातर डॉक्टर अपनी कंसल्टेशन फीस 500 से 1000 रु...
04/10/2026

मिलिए पटना बिहार के रहने वाले डॉक्टर एजाज़ अली से।❤️

आज के दौर में जहां ज्यादातर डॉक्टर अपनी कंसल्टेशन फीस 500 से 1000 रुपये तक ले लेते हैं, वहीं पटना के डॉक्टर एजाज़ अली पिछले 40 सालों से हर दिन सैकड़ों मरीजों का इलाज सिर्फ़ 10 रुपये में कर रहे हैं। न सिर्फ उनकी कंसल्टेशन फ़ीस बेहद कम है, बल्कि उनके अस्पताल में ऑपरेशन का ख़र्च भी बहुत कम होता है। एक जाने-माने जनरल सर्जन होते हुए भी डॉ. अली, साधारण कुर्ता-पायजामा और टोपी पहनकर अपने अस्पताल के आंगन में प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठकर रोज़ मरीजों को देखते हैं। पटना के बिकना पहाड़ी इलाके में रहनेवाले डॉ. अली ने 1984 में अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी। ....

बिहार के अलग-अलग कोनों से लोग उनके पास इलाज करवाने आते हैं। वह हर दिन क़रीब 100 मरीजों को देखते हैं और कई ऑपरेशन भी करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि मरीज़ को उसी दिन देख लिया जाए ताकि उसे बार-बार आकर ख़र्च न करना पड़े। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपनी फ़ीस इतनी कम क्यों रखी, तो उन्होंने कहा, "मैंने ख़ुद अपनी ज़िंदगी में ग़रीबी देखी है और मेरी माँ हमेशा चाहती थीं कि मैं निःस्वार्थ भाव से ग़रीबों की सेवा करूं।" ...

डॉ. अली का दूसरे डॉक्टरों को संदेश है कि इलाज से पहले मरीज की आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। बिना जरूरत के महंगे टेस्ट और दवाइयों का बोझ मरीजों पर न डालें। इलाज के अलावा, डॉ. अली समाजसेवा से भी जुड़े हुए हैं। वह समाज के ग़रीब और वंचित लोगों, ख़ासतौर पर दलित और मुस्लिम समुदाय के हक़ के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 💕

02/10/2026

BDO, CO एंव अन्य पदाधिकरी गज़ब ऑंखें बंद करके रोजाना प्रखण्ड मुख्यालय कार्यालय आते जाते हैं। मुख्य द्वारा पर जल जमाव एंव गन्दगी का भरमार मिलता है जिसे साफ करने की छोटी सी प्रयास।

Address

Giridih
815301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Asrar Alam Social Activist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Asrar Alam Social Activist:

Shortcuts

Share

Category