DC Giridih

Directions

DC Giridih This page provide a platform for people of giridih to communicate with Deputy Commissioner Giridih .
(1)

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तह...
09/10/2026

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गिरिडीह जिले की 4,56,038 महिला लाभुकों के बैंक खातों में सितंबर 2026 माह की सम्मान राशि का भुगतान DBT के माध्यम से किया गया है।
✅ प्रति लाभुक ₹2,500 की सम्मान राशि
✅ कुल ₹114 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण
✅ महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं सशक्तीकरण को बढ़ावा
जिला प्रशासन द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। Office of Chief Minister, Jharkhand IPRD Jharkhand

अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सख्त कार्रवाई, करीब 100 लीटर महुआ चुलाई शराब जब्त।उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव के स...
09/10/2026

अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सख्त कार्रवाई, करीब 100 लीटर महुआ चुलाई शराब जब्त।

उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव के सख्त निर्देश के आलोक में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पचंबा एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पचंबा, तेलोडीह, परसटांड़ एवं बोडो (दुर्गा मंदिर के पीछे) में छापेमारी की गई। इस दौरान करीब 100 लीटर तैयार अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में छापेमारी एवं निगरानी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आज उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न क्षेत...
09/10/2026

समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आज उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासन से संबंधित विभिन्न मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनसामान्य से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं तत्परता सुनिश्चित की जाए तथा पात्र मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। Office of Chief Minister, Jharkhand IPRD Jharkhand

09/10/2026

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के तहत दिनांक 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक मेगा हेल्प डेस्क कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का उद्देश्य मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं का समाधान करना तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने एवं आवश्यक संशोधन कराने में सहयोग प्रदान करना है।

मैं जिले के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील करता हूं कि यदि वे अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए हैं, तो इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक आवेदन एवं दस्तावेज प्रस्तुत करें। साथ ही, मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरण में सुधार की आवश्यकता होने पर भी हेल्प डेस्क के माध्यम से आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्राप्त करें।

इसके अतिरिक्त, दिनांक 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच अभियान भी संचालित किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। मैं सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) से भी अपील करता हूं कि वे मेगा हेल्प डेस्क कैंप एवं संबंधित बैठकों में अनिवार्य रूप से भाग लें तथा अपने क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। Election Commission of India Chief Electoral Officer, Jharkhand

  मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर को, लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष जोर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्...
09/10/2026



मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर को, लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष जोर।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) की संशोधित समय-सारिणी एवं लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

🔹 नोटिस से संबंधित निर्धारित मामलों का निष्पादन 31 अक्टूबर तक सुनिश्चित करने पर जोर।

🔹 दावों एवं आपत्तियों का निष्पादन 23 नवंबर तक।

🔹 मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को निर्धारित।
प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना तथा सभी पात्र नागरिकों की निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करना है। Election Commission of India Chief Electoral Officer, Jharkhand

09/10/2026



के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलए-1 के साथ बैठक, संशोधित कार्यक्रम की दी गई जानकारी।

SIR-2026 के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलए-1 के साथ बैठक आयोजित कर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई। बैठक में 10 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले मेगा हेल्प डेस्क कैंप, बीएलओ एवं बीएलए-2 की चौथी बैठक तथा निर्वाचन पाठशाला के माध्यम से छूटे हुए पात्र नागरिकों से प्रपत्र-6 संग्रहित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, नोटिस प्राप्त मतदाताओं के लंबित नोटिसों एवं आवेदनों के निष्पादन में आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग सुनिश्चित करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
Election Commission of India Chief Electoral Officer, Jharkhand

कल 10 अक्टूबर को जिले के सभी 2,586 मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्...
09/10/2026

कल 10 अक्टूबर को जिले के सभी 2,586 मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत गिरिडीह जिले के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 2,586 मतदान केंद्रों पर 10 अक्टूबर 2026 को मेगा हेल्प डेस्क कैंप आयोजित किया जाएगा।

कैंप में मतदाताओं को निम्नलिखित कार्यों में सहायता प्रदान की जाएगी:

✅ पात्र युवाओं एवं छूटे हुए नागरिकों का नए मतदाता के रूप में पंजीकरण (प्रपत्र-6)।

✅ मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य प्रविष्टियों में त्रुटियों का सुधार (प्रपत्र-8)।

✅ अनमैप्ड एवं तार्किक विसंगतियों से संबंधित नोटिस के मामलों में आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन हेतु मार्गदर्शन।

✅ बीएलओ एवं बीएलए-2 की चौथी बैठक तथा निर्वाचन पाठशाला की बैठक का आयोजन।
जिला प्रशासन की अपील है कि संबंधित पात्र मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर कैंप का लाभ उठाएं तथा मतदाता सूची को अद्यतन बनाने में सहयोग करें। Election Commission of India Chief Electoral Officer, Jharkhand

आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव के ...
08/10/2026

आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग द्वारा गावाँ थाना के सहयोग से बरमसिया पिकेट, थाना-गावाँ क्षेत्र में छापेमारी कर 750 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। मामले में उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने उत्पाद विभाग को आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया है।
जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश—अवैध शराब के कारोबार को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Office of Chief Minister, Jharkhand IPRD Jharkhand

08/10/2026
SIR-2026 के तहत BLO-BLA-2 की चौथी बैठक एवं चुनाव पाठशाला की चौथी बैठक के साथ 10 अक्टूबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर मे...
08/10/2026

SIR-2026 के तहत BLO-BLA-2 की चौथी बैठक एवं चुनाव पाठशाला की चौथी बैठक के साथ 10 अक्टूबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप आयोजित किया जाएगा।
Election Commission of India Chief Electoral Officer, Jharkhand

Address

Giridih
815301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DC Giridih posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share