Ajeetyadav.giit

Directions

Ajeetyadav.giit बहुआयामी समाचार उत्तर प्रदेश

14/09/2026
अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक द्वारा कजरी तीज पर्व पर श्रद्धालुओं/कांवड़ियों द्वारा दुःखहरणनाथ मंद...
14/09/2026

अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक द्वारा कजरी तीज पर्व पर श्रद्धालुओं/कांवड़ियों द्वारा दुःखहरणनाथ मंदिर पर किए जा रहे जलाभिषेक के दौरान भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश -

28/07/2026

गोंडा समाजवादी पार्टी नेता क्या कहा सूरज सिंह नेसुनिए उनकी जुबानी

06/05/2026
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेदांता पहुंचकर भाजपा बहराइच सदर विधायक अनुपमा जायसवाल से की मुलाकात कुशलक्षेम जाना।
29/04/2026

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेदांता पहुंचकर भाजपा बहराइच सदर विधायक अनुपमा जायसवाल से की मुलाकात कुशलक्षेम जाना।

मनकापुर, गोण्डा।एसडीएम  के आदेश के अनुपालन में  की गई पक्की पैमाइश व पत्थर नशब की कार्रवाई।शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र क...
27/04/2026

मनकापुर, गोण्डा।एसडीएम के आदेश के अनुपालन में की गई पक्की पैमाइश व पत्थर नशब की कार्रवाई।शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर मसकनवां मार्ग पर स्थित बल्लीपुर में गाटा संख्या 519 व 521 में बैनामेंदार राजेश कुमार पाण्डेय पुत्र राम केवल पाण्डेय ने वाद हदबरारी न्यायालय में दायर किया था जिसके क्रम में आज शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक मस्तराम वर्मा के अगुवाई में टीम गठित कर भारी पुलिस बल के साथ दोनों गाटों का सीमांकन व पत्थर नसब करवा कर सीमांकन विवाद का निस्तारण कराया गया।इस मौके पर हल्का लेखपाल अजय कुमार भारती, वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद बर्नवाल,उप निरीक्षक महिमा तिवारी, संदीप यादव, राम मिलन यादव सहित तमाम पुलिस बल तैनात रहे।

गोण्डा के छपिया थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से लूट के इरादे से गोली मारकर घायल करने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने...
26/04/2026

गोण्डा के छपिया थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से लूट के इरादे से गोली मारकर घायल करने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो मुख्य अभियुक्तों, विवेक वर्मा और अनुराग पाण्डेय उर्फ शिवम पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। 19 अप्रैल की शाम को बभनान निवासी बर्तन व ज्वेलर्स व्यापारी समर कसौधन जब दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तब फुलवा पर चौराहे के पास बदमाशों ने उन्हें टक्कर मार दी थी। आभूषणों से भरा बैग छीनने में नाकाम रहने पर बदमाशों ने उन पर जानलेवा फायरिंग की और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को सकदरपुर-सिसईरानीपुर मार्ग से धर दबोचा। जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरी साजिश में दो अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। फिलहाल घायल व्यापारी की स्थिति सामान्य है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

गृह मंत्रालय के साथ ही पीएम आफिस पहुंचा पत्रकार उत्पीड़न का मामला, एसओ के साथ ही 06 पर गंभीर आरोप पुलिसिया तांडव करने के ...
26/04/2026

गृह मंत्रालय के साथ ही पीएम आफिस पहुंचा पत्रकार उत्पीड़न का मामला, एसओ के साथ ही 06 पर गंभीर आरोप
पुलिसिया तांडव करने के बावजूद थाने पर जमे हैं इनके अंगद रुपी पैर, एसएचओ के साथ ही कइयों पर गिर सकती है गाज़

गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाने मे निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले एक पत्रकार पर खार खाये बैठी पुलिस कर्मियों ने नियम कानून को ताक पर रखकर पत्रकार के बेटे का बाईक रोककर उससे अभद्र व्यवहार किया जिसका विरोध करने पर सिपाही अमन यादव ने मारपीट की है। मामले कि जानकारी मिलने पर जब पत्रकार पिता वहाँ पहुँच तो थाने कि पूरी फ़ोर्स ने दोनों पर जमकर पुलिसिया तांडव किया। जिसे लेकर पत्रकारों मे भारी आक्रोश है। आक्रोषित पत्रकारों ने मामले कि शिकायत आईजी से कि थी, बावजूद इसके वर्दी कि आड़ मे गुंडागर्दी करके एस.एस.टी एक्ट के साथ ही अन्य तमाम धाराओं मे फर्जी मुकदमा दर्ज कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देने वाले पुलिस कर्मी अब भी थाने पर तैनात हैं। जो कभी भी घृणित कारनामो कों अंजाम दें सकते हैं। जिससे आक्रोषित दिल्ली के पत्रकारों ने भी गोण्डा के पत्रकारों के साथ मिलकर अब गृह मंत्रालय व पीएम आफिस मे जाकर लिखित शिकायती पत्र देकर पुलिस कर्मियों को हटाकर उन पर कार्यवाही करने की गुहार की है।
पूरे मामले की बात करें तो मामला गोण्डा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भगोहर का है जहां के निवासी एक हिन्दी अखबार के पत्रकार ने पीड़ितों पर बरपाए पुलिसिया कहर को लेकर विगत दिनों कई खबरें चलायी थी, जिससे पुलिस खार खाये बैठी थी और मौके कि तलाश मे थी, उनका कहना है कि दिनांक 11 अप्रैल को उनका बेटा जब घर की तरफ आ रहा था, तो बाईक पर लगे स्टीकार को देख आनंद यादव सिपाही ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाड़ी रोक लिया, जिसका विरोध करने पर सिपाही आनंद यादव बेटे पर पुलिसया रौब झाड़ कर उससे मारपीट करने लगे। खबर मिलते ही मौके पर जब पत्रकार पहुंचा तो थोड़ी ही देर मे पुलिस फ़ोर्स वहां पहुँच गई, आनंद यादव के साथ ही पुलिस फ़ोर्स मे मौजूद एसआई वेदराम, एसआई विकास गुप्ता, सिपाही सुशील सिंह व सिपाही शिवम पाल ने वर्दी की आड़ मे गुंडागर्दी करना शुरू कर दिया और खुलेआम पुलिसिया तांडव करते हुए जमकर मारपीट किया,
जब थानेदार ने खुद ही कर डाला खाकी कों शर्मसार
बताते चलें कि थाने पर लाने के बाद थानेदार विपुल पाण्डेय ने भी खाकी कों शर्मसार कर दिया, इससे पहले पत्रकार कुछ बोलता बेखौफ थानेदार ने कहा कि तुम लोगों ने ही पुलिस पर हाथ उठाया है, यह कहते हुए सम्मानित पत्रकार व उनके बेटे को प्रताड़ित किया गया। तत्पश्चात जब स्थानीय व जिले के सम्मानित पत्रकारों कस हस्तक्षेप हुआ तब जाकर खुद को बचाने के लिए माफ़ीनामा लिखवाकर एक तरफ़ा 151 के तहत चालान किया है। साथ ही एसओ विपुल पाण्डेय ने फर्जी मुक़दमे मे फंसा कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी है। पत्रकार व उसके परिजन काफी आहत मे है। अगर ये आरोपी पुलिस कर्मी यहाँ रहे तो कभी भी साजिश के तहत घिनौना खेल खेल सकते हैं.
सड़कों पर उतर कर भव्य धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे आक्रोषित पत्रकार
बताते चलें की पत्रकार उत्पीड़न का ये मामला काफी हाई प्रोफाइल तक पहुँच चुका है। जिसे लेकर गोण्डा पत्रकारों के साथ ही लखनऊ व दिल्ली के पत्रकारों मे भारी रोष व्याप्त हो गया है। बताते चलें कि महिला सिपाही सरिता व एसएचओ विपुल पाण्डेय के साथ ही एसआई वेदराम यादव, सिपाही आनंद यादव, एसआई विकास गुप्ता, सिपाही सुशील सिंह व सिपाही शिवम पाल ने बदले कि भावना से कानून कों ताक पर रखकर पुलिसिया तांडव किया है। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार उन्हें जांच कि आंच का हवाला देकर बचाने मे लगे हुए हैं। जिसे लेकर पत्रकार नवल पाण्डेय के साथ ही कई दिल्ली के कई पत्रकारों ने गृह मंत्री के साथ साथ पीएम आफिस मे जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराया है। अगर सभी आरोपी पुलिस कर्मियों को थाने से हटाकर उन पर कार्यवाही न की गई तो श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथ ही लखनऊ व दिल्ली के तमाम पत्रकार सीएम योगी कों भी पूरे प्रकरण से अवगत कराकर दिल्ली जंतर मंतर के साथ ही गोण्डा व लखनऊ मे सड़कों पर उतर कर भव्य धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
एमडी न्यूज ब्यूरो गोंडा अजीत यादव

25/04/2026

शिकायत कर्ता को ही पीट दिया
वाह रे उत्तर प्रदेश पुलिस

Address

Gonda

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ajeetyadav.giit posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share