Jan Suraaj Kuchaikote

Jan Suraaj Kuchaikote

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jan Suraaj Kuchaikote, Political organisation, Gopalganj.

बिहार में व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लेकर प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर से जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत की है। हजारों-हजार लोग हर रोज पदयात्रा से जुड़ रहे हैं और प्रशांत किशोर के साथ चल रहे हैं। पूरे बिहार में पहुंचने के लिए 5000 किमी से अधिक की पदयात्रा होनी है। ताकि पूरे राज्य की समस्या को समझा जा सके। इस फेसबुक पेज का उद्देश्य आपके प्रखंड की समस्याओं को जन सुराज के माध्यम से उजागर करना है।
हमारे ऑ

27/05/2026
18/05/2026

गोपालगंज के बंजारी चौक श्मशान मामले में पटना हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए डीएम और बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से दो सप्ताह में जवाब मांगा है।

कोर्ट ने प्रशासन को निर्देश दिया कि घनी आबादी के बीच हो रहे दाह संस्कार पर गंभीरता से लेते हुए श्मशान के लिए आबादी से दूर उपयुक्त स्थान सुनिश्चित करें।

Kuchaikote samachar Gopalganj

17/05/2026
14/05/2026

ऐसे ही नहीं बड़े न्यूज़ चैनलों का विश्व रिकॉर्ड बन रहा है

दूध महंगा, NEET रद्द… लेकिन बड़े चैनलों को नेताओं के काफिले की चिंता...

13/05/2026

दैनिक भास्कर के अनुसार बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के मंत्री बनने के बाद उनसे जुड़ा एक पुराना मामला फिर चर्चा में आ गया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का 20 मार्च 2017 का एक पत्र सामने आया है, जो समिति के सचिव के हस्ताक्षर से जारी हुआ था। इसमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर महाविद्यालय, खजुरिया (बरौली, गोपालगंज) के तत्कालीन अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी पर मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने की बात कही गई है।

भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार मामला कॉलेज कर्मियों के वेतन के लिए सरकार से मिले करीब 50 लाख रुपए से जुड़ा है। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रहते हुए मिथिलेश तिवारी पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए राशि के दुरुपयोग के आरोप लगे थे।

दैनिक भास्कर से बातचीत में मिथिलेश तिवारी ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह काफी पुराना मामला है और स्थानीय विरोधियों ने साजिश के तहत आरोप लगाए थे। उनका कहना है कि मामले को लेकर वे पटना हाईकोर्ट गए थे, जहां सुनवाई पर रोक लगा दी गई थी।

भास्कर के मुताबिक, मुजफ्फरपुर निगरानी कोर्ट में चल रही सुनवाई को लेकर पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि उनके वकील इस मामले में उनका पक्ष रख रहे हैं।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि मिथिलेश तिवारी ने अपने चुनावी हलफनामे में इस निगरानी केस की जानकारी सार्वजनिक की है। पुराने मामले के फिर चर्चा में आने के बाद बिहार की राजनीति में इसे लेकर बहस तेज हो गई है।
Kuchaikote samachar Gopalganj

12/05/2026

देर आए दुरुस्त आए लेकिन इस साल जो इन लोगों को लूटना था लूट लिया

बिहार सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को लेकर जारी किया बड़ा आदेश!

निजी विद्यालयों को फीस की पूरी जानकारी सार्वजनिक करना अनिवार्य,मनमानी बढ़ोतरी व अनावश्यक शुल्क पर रोक होगा।

किताबें-यूनिफॉर्म कहीं से भी खरीदने की स्वतंत्रता,छात्रों को फीस बकाया पर भी परीक्षा/परिणाम से वंचित नहीं किया जाएगा।

आदेश उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई तय है।

12/05/2026
10/05/2026
Want your business to be the top-listed Government Service in Gopalganj?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

https://donate.jansuraaj.org/

Address


Gopalganj