ABVP Gopalganj

ABVP Gopalganj

Share

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन है जो विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।

06/05/2026

अभाविप की बड़ी जीत
महेंद्र महिला कॉलेज में स्नातकोत्तर की 9 विषय में होगी पढ़ाई।

अभाविप कई वर्षों से स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लेकर संघर्ष कर रही थी आज पूरा हुआ।💫🎉

Photos from ABVP Gopalganj's post 27/04/2026

अभाविप कार्यकर्ताओं ने गोपालगंज के विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू जी को जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के सीनेट सदस्य बनने के उपरांत कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया एवं छात्रों के विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया।

25/04/2026

विद्यार्थी परिषद को एक छोटी शाखा से विशाल वटवृक्ष के रूप में स्थापित कर “अखिल भारतीय” स्वरुप देने वाले, अभाविप के अग्रणी शिल्पकार, कुशल संगठनकर्ता व निःस्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता प्रा. यशवंतराव केलकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन।

केलकर जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र पुनर्निर्माण में अर्पित किया था, उनका व्यक्तित्व लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार व आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

|

24/04/2026

“गांवों का सशक्तिकरण ही सशक्त राष्ट्र की नींव है।”

आप सभी को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

भारतीय लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में पंचायती राज संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सुदृढ़ और सशक्त पंचायती राज संस्थाएं ही हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की उन्नति और देश के समग्र विकास का आधार हैं।

|

24/04/2026

"खम ठोंक ठेलता है जब नर, पर्वत के जाते पाँव उखड़। मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है!"

अपनी कालजयी रचनाओं से समस्त देशवासियों के हृदय में देशप्रेम का भाव जागृत करने वाले महान साहित्यकार, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

|

23/04/2026

“अस्सी बरस की हड्डी में जागा जोश पुराना था,
सब कहते हैं, कुंवर सिंह बड़ा वीर मर्दाना था”

अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और संघर्षशीलता के प्रतीक स्वतंत्रता संग्राम के महानायक 'बाबू' वीर कुंवर सिंह जी के विजयोत्सव पर सादर नमन।

|

Photos from ABVP Gopalganj's post 14/04/2026

अभाविप गोपालगंज नगर इकाई ,कमला राय कॉलेज इकाई एवं महेंद्र महिला कॉलेज इकाई द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर मल्यार्पण कर जयंती मनाई गई।
मौके पर खेलो भारत आयाम प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह एवं नगर मंत्री सूरज कुमार,मौजूद रहे।



Photos from ABVP Gopalganj's post 10/04/2026

आज अभाविप जिला कार्यालय पर आगामी कार्यक्रम के स्वरूप को लेकर बैठक किया गया ।

मौके पर जिला संयोजक मंजीत राय एवं विभाग संयोजक सह छात्र शक्ति पत्रिका संयोजक अनिश कुमार उपस्थित रहे।

Photos from ABVP Gopalganj's post 10/04/2026

अभाविप महेंद्र महिला कॉलेज इकाई द्वारा पूर्व में किए गए मांगो की पूर्ति होने पर प्राचार्य Awadh Kishor Pandey जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।💐💖
मौके पर राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत संयोजक सह कॉलेज अध्यक्ष हर्षिता कुमारी, कॉलेज उपाध्यक्ष आदिति हर्ष एवं संचला कुमारी मौजूद रही।


ABVP North Bihar

Want your business to be the top-listed Government Service in Gopalganj?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


कार्यालय/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मोनिया चौक, गोपालगंज
Gopalganj
841428