09/02/2026
त्योहारों का सीजन आते ही NER का ट्रेनों को रद्द करने का ड्रामा फिर शुरू हो गया है! ये FOB निर्माण का बहाना सिर्फ इसलिए बनाया गया है ताकि गोपालगंज के गरीब यात्रियों को प्राइवेट बस माफियाओं के हवाले किया जा सके।
कमीशन के चक्कर में आम आदमी का गला घोंटना बंद करो। जब भी कोई त्योहार आता है, तभी इन्हें मेंटेनेंस याद आती है। ये सीधा-सीधा बस माफियाओं से मिलीभगत है। जनता की परेशानी से इन्हें कोई मतलब नहीं, बस अपना भ्रष्टाचार चालू रहना चाहिए। शर्मनाक! 🖐️🚫
28/01/2026
गोपालगंज के निवासियों से सीधा प्रश्न! क्या मुद्दा आप उठाना चाहते हैं? कमेंट में बताएं, आपकी आवाज़ ही बदलाव की ताकत है!
05/01/2026
🚨 गोपालगंज में MPLADS फंड का सच!
(अगस्त 2023 से मार्च 2024 के आंकड़े) 💰 कुल स्वीकृत राशि: ₹7.24 करोड़ ⚠️ धरातल पर काम: मात्र ₹1.23 करोड़!
107 कार्यों की सिफारिश हुई थी, लेकिन पूरे हुए सिर्फ 13 काम!
जनता का बाकी पैसा कहाँ गायब हो गया? यह प्रशासनिक लापरवाही है या कोई बड़ा खेल? गोपालगंज को जवाब चाहिए! इसका जिम्मेदार कौन? 🗣️ @
28/12/2025
गोपालगंज में यात्रियों की एक गंभीर और लगातार बनी हुई समस्या।
03215 / 03216 पटना–थावे पैसेंजर ट्रेन अभी तक बंद है,
जिससे छात्र, मरीज, नौकरीपेशा लोग और रोज़मर्रा के यात्री प्रभावित हो रहे हैं।
यह ट्रेन क्षेत्र के लिए केवल एक सेवा नहीं,
बल्कि दैनिक जीवन की एक आवश्यक जरूरत है।
स्थानीय स्तर पर बार-बार मांग उठने के बावजूद
अब तक कोई स्पष्ट समाधान सामने नहीं आया है।
गोपलगंज के लोग जानना चाहते हैं —
क्या बुनियादी यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता मिलेगी?
संबंधित अधिकारियों और विभागों से निवेदन है कि
इस आवश्यक पैसेंजर ट्रेन सेवा को शीघ्र बहाल किया जाए।
15/10/2025
कुचायकोट की जनता खुद अपनी बदहाली की सबसे बड़ी वजह है!
जो बार-बार आपराधिक छवि वाले लोगों को वोट देती है, वो अपने बच्चों के भविष्य को अपराधियों के हवाले करती है।
सड़क नहीं, नौकरी नहीं, अस्पताल नहीं — लेकिन “नेता” वही जो दर्जनों मुकदमों में आरोपी है!
कब तक ऐसे लोगों को सिर पर बिठाते रहेंगे? अब नहीं तो कभी नहीं!
31/08/2025
रेलवे सिर्फ़ टिकट बेचकर ही पैसा नहीं कमाती, असल खेल है प्राइवेट बस ऑपरेटरों से कमीशन खाने का।
त्योहारों के सीज़न में जब सबसे ज़्यादा भीड़ रहती है, तब केवल गोपालगंज जाने वाली ट्रेनों को ही रद्द किया जाता है। ऊपर से कोई एक्सप्रेस ट्रेन भी नहीं है।
इसका सीधा मतलब है → अगर आपको गोपालगंज जाना है तो मजबूरी में प्राइवेट बस पकड़ो और N.E. Railway की जेब में कमीशन भरो।
क्या यही है जनता के साथ रेलवे का “सेवा” भाव ❓
त्योहार पर जनता परेशान और अधिकारी मालामाल ❗
28/08/2025
Varanasi Division, N.E.Railway N.E. RailwayAshwini VaishnawDr. Alok Kumar Suman
रेलवे का दोहरा खेल –
🚂 ट्रेन नहीं चलाओगे
🚂 स्टॉपेज नहीं दोगे
🚂 टिकट चेक नहीं करोगे
फिर बोलोगे 'टिकट बिक्री कम है, इसलिए हॉल्ट बंद!'
अब खबर है कि नरकटिया बाज़ार और सिपया हॉल्ट भी बंद कर दिए जाएंगे।
गाँव-देहात के हज़ारों यात्रियों को 10–12 किमी पैदल चलकर दूसरे स्टेशन जाना पड़ेगा।
क्या रेलवे सिर्फ शहरों के लिए है? गाँव-देहात का किराया वसूली बंद कर देंगे?
यह फैसला पूरी तरह से जनता विरोधी और गैरज़िम्मेदार है।
👉 हम मांग करते हैं कि सभी हॉल्ट स्टेशन चालू रखे जाएँ और नियमित ट्रेन/स्टॉपेज की सुविधा दी जाए।
18/08/2025
✨🚀 गोपालगंज के लिए बड़ी खबर 🚀✨
सरकार ने नोना पकड़ और खिरीदिह गाँवों की 32.66 एकड़ ज़मीन इंडस्ट्रियल ज़ोन के लिए दी है, जिसकी क़ीमत ₹11.39 करोड़ आँकी गई है।
लेकिन सवाल ये है ⬇️
👉 क्या सिर्फ़ शुगर मिल और आटा मिल जैसी छोटी यूनिट्स से हमारे युवाओं को हज़ारों नौकरियाँ मिलेंगी❓
👉 क्या इससे गोपालगंज बिहार का इंडस्ट्रियल हब बनेगा❓
अब समय है कि सरकार सोचे बड़े विज़न के साथ –
⚡ रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल प्लांट
⚡ इलेक्ट्रॉनिक्स पार्क और टेक्नोलॉजी हब
⚡ ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री
👉 यही इंडस्ट्रीज़ हज़ारों युवाओं को नौकरी और गोपालगंज को असली पहचान दिला सकती हैं।
📢 सरकार को अब आगे बढ़कर बड़े निवेश और बड़ी इंडस्ट्रीज़ की ओर ध्यान देना चाहिए।
21/07/2025
📢 नमो भारत ट्रेन की माँग! 🙏
अब समय आ गया है कि हमारे क्षेत्र को भी तेज, आधुनिक और आरामदायक ट्रेन सेवा मिले।
हम सब मिलकर माँग करते हैं कि ट्रेन इन रूटों पर शुरू की जाए:
🚆 थावे–वाराणसी
🚆 थावे–लखनऊ (गोरखपुर–अयोध्या होकर)
🚆 थावे–गया (पटना होकर)
🚆 थावे–आसनसोल
ये रूट करोड़ों यात्रियों को राहत देंगे और क्षेत्र की तरक्की को रफ्तार देंगे।
👇
आप सब अपने सांसद, विधायक और नेताओं को टैग करें और इस माँग को बुलंद करें।
#थावे_को_न्याय 🙌 N.E. RailwayDr. Alok Kumar SumanVaranasi Division, N.E.RailwayAshwini Vaishnaw