28/05/2026
🌙✨ ईद-उल-फ़ित्र की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨🌙
जनशक्ति जनता दल परिवार की ओर से देश एवं प्रदेशवासियों को ईद-उल-फ़ित्र की ढेरों मुबारकबाद।
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और तरक्की लेकर आए। ईद का यह त्योहार हमें प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देता है।
आइए हम सभी मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहाँ प्रेम, एकता और सद्भाव सर्वोपरि हो। 🤝🏻❤️
आप सभी को ईद मुबारक। 🤲🏻🌙
— जनशक्ति जनता दल
#भाईचारा #सौहार्द InstagramPost
28/05/2026
राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री तेज प्रताप यादव जी दिल्ली के गाजियाबाद स्थित फार्म हाउस में आयोजित अपने पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, जहाँ उन्होंने अपने छोटे भतीजे इराज के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पहुंचकर उसे ढेरों शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने इराज के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि परिवार हमारे संस्कारों और भावनाओं की सबसे बड़ी शक्ति होता है। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम, अपनापन और आशीर्वाद ही जीवन को मजबूती प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर परिवार सभी सदस्यों के बीच हर्ष एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। माननीय श्री तेज प्रताप यादव जी ने अपने स्नेह और आत्मीयता से पूरे कार्यक्रम को भावनात्मक एवं यादगार बना दिया।
जनशक्ति जनता दल परिवार की ओर से भी छोटे इराज को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ। 🎂🎉
24/05/2026
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री तेज प्रताप यादव जी ने उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर स्थित पावन धाम माता विंध्याचल मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अपने एवं अपने समस्त परिवारजनों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।
साथ ही माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बिहारवासियों के उज्ज्वल भविष्य, राज्य में सुख-समृद्धि, शांति, भाईचारे एवं नई अच्छाइयों के आगमन हेतु माता विंध्यवासिनी से विशेष प्रार्थना की।
माता रानी की कृपा से समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो तथा बिहार निरंतर विकास और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ता रहे — यही कामना की गई।
माता विंध्यवासिनी की असीम कृपा समस्त जनमानस पर बनी रहे एवं सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास हो।
जय माता दी 🚩
19/05/2026
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के जुरावनपुर पंचायत अंतर्गत विसनपुर गाँव में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री तेज प्रताप यादव जी ने स्वर्गीय श्रीराम बालक राय जी के श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की एवं परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।
जनता के सुख-दुःख में सदैव सहभागी रहने वाले माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने मानवता, सामाजिक संवेदना और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः व्यक्त किया।
🙏 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
स्वर्गीय श्रीराम बालक राय जी को शत्-शत् नमन।
17/05/2026
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री तेज प्रताप यादव जी द्वारा श्री संजीव कुमार जी को पटना जिला के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री संजीव कुमार जी अपने नेतृत्व एवं कार्यशैली से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर जनहित में निरंतर कार्यरत रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री संजीव कुमार जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
#जनशक्ति_जनता_दल #तेजप्रतापयादव #पटना #जिलाध्यक्ष #जनसेवा संगठन_सशक्तिकरण
15/05/2026
आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेज प्रताप यादव जी ने पावन नगरी गया जी स्थित पवित्र श्री विष्णुपद मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की मंगलकामना की।
सनातन आस्था का प्रमुख केंद्र श्री विष्णुपद मंदिर हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र स्थान माना जाता है, जहाँ भगवान विष्णु के चरण चिन्ह विराजमान हैं। यह मंदिर श्रद्धा, विश्वास और मोक्ष की भूमि के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने मंदिर में दर्शन कर उज्ज्वल भविष्य, खुशहाली एवं समाज में भाईचारे की कामना की।
गया जी की यह पावन धरती सदियों से धर्म, संस्कृति और आध्यात्म की पहचान रही है, जहाँ हर श्रद्धालु को आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।
#तेजप्रतापयादव #गयाजी #विष्णुपदमंदिर #सनातनसंस्कृति #पूजाअर्चना जनकल्याण बिहार
:::
14/05/2026
आज मिठापुर में ऋषि यादव जी के गृह प्रवेश कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेज प्रताप यादव जी उपस्थित हुए तथा परिवार को शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
आपसी प्रेम, सम्मान और आशीर्वाद ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। 🙏
#जनशक्ति_जनता_दल #गृहप्रवेश #मिथापुर #बिहार
14/05/2026
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के छोटे भाई प्रतीक यादव जी के असमय एवं अचानक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं हृदय को झकझोर देने वाला है।
जनशक्ति जनता दल परिवार इस अपूरणीय क्षति पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करता है। किसी अपने को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, और इस कठिन समय में पूरा जनशक्ति जनता दल परिवार यादव परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
यह क्षति परिवार की नहीं, बल्कि समाज और शुभचिंतकों के लिए भी अत्यंत पीड़ादायक है।
जनशक्ति जनता दल की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि एवं भावपूर्ण नमन।
🙏 ॐ शांति 🙏
#श्रद्धांजलि #प्रतीक_यादव #अखिलेश_यादव #जनशक्ति_जनता_दल RIP
14/05/2026
आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेज प्रताप यादव जी अपने महत्वपूर्ण कार्यक्रम हेतु पटना से पावन नगरी गया जी की ओर प्रस्थान करेंगे।
आप सभी सम्मानित एवं प्रिय जनता से विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसे सफल एवं ऐतिहासिक बनाएं।
📍 मार्ग : पटना ➝ गया जी
🙏 आपका सहयोग एवं उपस्थिति ही हमारी शक्ति है।
#जनता_दल #राष्ट्रीय_अध्यक्ष बिहार कार्यक्रम गया_जी जनसंपर्क