Dharnidhar Ram Tripathi

Dharnidhar Ram Tripathi

Share

संघर्ष जितना कठिन होता है परिणाम उतना ही शानदार होता है।

Photos from Dharnidhar Ram Tripathi's post 05/06/2025

सशक्त, समर्थ, समृध्द, सर्वशक्तिमान,सर्व समावेशी,स्वर्णिम,सर्वोत्तम उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए दिन रात कठिन परिश्रम करने वाले देश के सर्वाधिक लोकप्रिय एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर परमपूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज को जन्मदिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामनाएं।
MYogi Adityanath 🇮🇳CM UP

Photos from Dharnidhar Ram Tripathi's post 21/04/2024

संत कबीर नगर लोकसभा चुनाव कार्यालय पर आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ

Photos from Dharnidhar Ram Tripathi's post 23/03/2024

खजनी क्षेत्र के तुलसी रतन में भारतीय जनता पार्टी खजनी मंडल सोशल मीडिया संयोजक सतेंद्र दूबे की बड़ी माता जी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा के उत्तम लोक प्राप्ति की कामना किया।

02/03/2024

भारतीय जनता पार्टी एक घोषित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

26/01/2024

रामराज्य के आदर्शों के साथ आत्मनिर्भर और विकसित भारत संकल्पना को आत्मसात कर सिद्धि की ओर अग्रसर भारतीय स्वाभिमान,एकता एवम अखंडता के महान पर्व भारत गणराज्य के 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

15/01/2024

भगवान भुवन भास्कर की पावन रश्मियां जिस प्रकार सम्पूर्ण ब्रह्मण्ड को अपने किरणों से आलोकित करती हैं उसी प्रकार हम सभी के जीवन के सभी प्रकार के पाप संताप एवं कष्टों का शमन करते हुए नित निरन्तर प्रगति पथ को आलोकित करें ऐसी मंगलकामनाओं के साथ आप एवं आपके परिजनों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

Photos from Dharnidhar Ram Tripathi's post 14/01/2024

#श्री_रामोत्सव_विषेश_स्वच्छता_अभियान
आगामी 22जनवरी को श्री अयोध्या जी मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी संगठन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर चलाएं जा रहे विषेश स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत सरया तिवारी स्थित ऐतिहासिक श्री नीलकंठ मंदिर प्रांगण में स्वच्छता कार्य करते हुए।

12/01/2024

भारतीय जनता पार्टी संत कबीर नगर जनपद के प्रभारी अत्यंत ही सहज सरल व विनम्र स्वभाव के धनी हम कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेहासिक्त भाव रखते हुए कार्यकर्ता हितों की चिंता करने वाले बड़े भाई श्री अजय सिंह गौतम जी के जन्मदिवस के अवसर आयु, आरोग्य, ऐश्वर्य एवं अभीष्ट प्राप्ति की मंगलकामनायें।

12/01/2024

युग द्रष्टा, युग प्रवर्तक, भारतीय वांग्मय एवं संस्कृति को वैश्विक क्षितिज पर प्रवर्तित करने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सादर नमन।
युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

09/01/2024

#हार्दिक_आभार_व_धन्यवाद
संगठन ने वर्ष 2019 में मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी खजनी मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर दिया था ।इन वर्षों में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय, प्रांतीय, क्षेत्रीय एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठनात्मक गतिविधियों को पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास किया। बहुत से ऐसे पड़ाव आए जहां लगा कि शायद इस जिम्मेदारी को निभाना बहुत मुश्किल हो जाएगा लेकिन हमारे पथ प्रदर्शक हमारे जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की कविता "हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा" मेरे मनोंमस्तिष्क में हमेशा गुंजायमान होने और मेरे राजनीतिक गुरू स्व उपेंद्र दत्त शुक्ल जी दुर्भाग्य से जिनका सानिध्य भी छूट गया,जिनके संघर्षों का बाल्यकाल से ही साक्षी रहा , जिनके सानिध्य में ही मैंने भारतीय जनता पार्टी संगठन ककहरा सीखा और जिनके राजनीतिक अनुभवों के किस्से कहानियों को सुनकर बड़ा हुआ उसने उत्प्रेरक की तरह मेरे आत्मबल को और भी मजबूत किया। इसके साथ ही साथ संगठनात्मक दृष्टि से खजनी का गौरवशाली इतिहास हमारे अभिभावक गणों आदरणीय डा रमापति राम त्रिपाठी, शिवप्रताप शुक्ल जी सहित मेरे अभिभावकों,श्रेष्ठजनों, सहयोगियों तथा हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने मुझे अपनी भूमिका के निर्वहन में अनवरत परिश्रम करते हुए अपार सहयोग व समर्थन देकर खजनी मंडल को संगठनात्मक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिम्मेदारी मिलना विश्वास हासिल करना बहुत आसान होता है।परंतु समय के व्यतीत होने के साथ उस ज़िम्मेदारी के योग्य बने रहने के लिए अपने श्रेष्ठजनो सहायोगियो का विश्वास अक्षुण्ण बनाए रखना बहुत कठिन होता है।
मैं सौभाग्यशाली हूं कि भारतीय जनता पार्टी नेतृृत्व ने पुनः मुझ जैसे समान्य कार्यकर्ता पर विश्वास व्यक्त किया मैं ऐसे स्नेह एवम् आशीर्वाद का हृदय की गहराइयों से आभार व धन्यवाद प्रकट करता हूं।

01/01/2024

हमारे अभिन्न सहयोगी मित्र, संकट की घड़ी के भामाशाह, सामाजिक सरोकारों में निरंतर गतिशील ग्राम पंचायत सरया तिवारी के सम्मानित सदस्य श्री रामबचन त्रिपाठी जी को जन्मदिवस के अवसर आयु,आरोग्य, ऐश्वर्य एवं अभीष्ट प्राप्ति की मंगलकामनायें।

01/01/2024

सनातन हिन्दू वैदिक संस्कृति में सभी मत पंथों का समान रूप से आदर है।यद्यपि नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा है तथापि आप एवं आपके परिजनों को आंग्ल नूतनवर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।
नव उल्लास
नवोत्साह
नव उमंग
नव ऊर्जा
#नववर्षम् शुभम् भवतु।

Want your business to be the top-listed Government Service in Gorakhpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Gorakhpur
273001