Gorakhnath Mandir Gorakhpur

Gorakhnath Mandir Gorakhpur

Share

Social media

31/10/2024

शनि दोष के लक्षण:
शनि दोष होने पर व्यक्ति को अनावश्यक कामों में धन-संपत्ति खर्च होती है.

शनि दोष होने पर व्यक्ति को झूठे आरोप लगते हैं और कोर्ट केस भी हो सकते हैं.

शनि दोष होने पर व्यक्ति को मेहनत का पूरा फल नहीं मिलता.

शनि दोष होने पर व्यक्ति को नौकरी में परेशानी होती है.

शनि दोष होने पर व्यक्ति के बाल समय से पहले झड़ने लगते हैं.

शनि दोष होने पर व्यक्ति की आंखें कमज़ोर हो जाती हैं.

शनि दोष होने पर व्यक्ति को सिर में दर्द रहता है.

शनि दोष होने पर व्यक्ति को शारीरिक कमज़ोरी होती है.

शनि दोष होने पर व्यक्ति को पेट दर्द होता है.
#पूजा #ज्योतिष

Photos from Gorakhnath Mandir Gorakhpur's post 18/06/2024

उत्तराखंड के AIIMS, ऋषिकेश में रूद्रप्रयाग हादसे के घायलों से आज भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना।

कुशल चिकित्सकों की देख-रेख में सभी घायलों का समुचित उपचार हो रहा है।

प्रभु श्री राम से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
पूज्य महाराज जी

24/03/2023

गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थित मां शीतला माता, श्री शनि देवता, नवग्रह देवता सहित अन्य स्थित सभी देवताओं के प्राण प्रतिष्ठा उपरांत हवन करते पूज्य महाराज श्री।
Gorakhnath Mandir Gorakhpur
MYogiAdityanath

Photos from Gorakhnath Mandir Gorakhpur's post 24/03/2023

वासंतिक नवरात्र के आज तृतीय दिवस Gorakhnath Mandir Gorakhpur के मुख्य पुजारी श्री कमलनाथ जी ने सायं कालीन मां चंद्रघंटा का पूजा अर्चन किया ।
मां जगत जननी सबका कल्याण करें ।
Gorakhnath Mandir
MYogiAdityanath

02/10/2022

शारदीय नवरात्रि के षष्ठ दिवस पर आज सायंकाल में श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने आदिशक्ति माँ दुर्गा की षष्ठ स्वरूप, जगज्जननी माता कात्यायनी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उनकी आरती की।
Gorakhnath Mandir Gorakhpur

Photos from Gorakhnath Mandir Gorakhpur's post 01/10/2022

शारदीय नवरात्रि के पंचम दिवस पर आज सायंकाल में श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने माँ दुर्गा के पंचम स्वरूप, सिंहवाहिनी माँ स्कन्दमाता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

साथ ही मंदिर में एक विशेष अनुष्ठान के क्रम में राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की चरण पादुका का पूजन भी किया गया।
आरती में आचार्य पुरुषोत्तम चौबे जी ,छात्र शशांक जी, शुभम जी आदि विद्वत गण उपस्थित रहें ।
Gorakhnath Mandir Gorakhpur

Photos from Gorakhnath Mandir Gorakhpur's post 29/09/2022

पावन शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर आज सायंकाल में Gorakhnath Mandir Gorakhpur में स्थित श्री दुर्गा मंदिर में प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने जगज्जननी माँ दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्माण्डा देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनकी आरती की।
डॉ अरविंद चतुर्वेदी जी ।
छात्र शशांक जी , शुभम् जी , अन्य विद्वत गण ।

29/09/2022

आयु, यश, बल और आरोग्यता की प्रदात्री, सृष्टि की आदि-स्वरूपा माँ कूष्माण्डा से सबके लिए मंगलकामनाएं।
आज प्रातः काल Gorakhnath Mandir Gorakhpur
मुख्य पुजारी श्री कमलनाथ जी ।
आचार्य डॉ अरविंद चतुर्वेदी जी , डॉ रोहित मिश्र जी ।
आचार्य अश्वनी जी ,आचार्य ओमप्रकाश जी ।
छात्र ,शशांक जी,गोविंद जी , शुभम् जी आदि विद्वत गणों के द्वारा मां कूष्माण्डा का पूजन अर्चन हुआ ।

27/09/2022

पावन शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर आज सायंकाल में श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने माँ ब्रह्मचारिणी देवी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उनकी आरती की।

इस अवसर पर उन्होंने माँ ब्रह्मचारिणी से चराचर जगत के कल्याण की कामना की।
Gorakhnath Mandir Gorakhpur

27/09/2022

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर आज Gorakhnath Mandir Gorakhpur परिसर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में परंपरागत रूप से वैदिक मंत्रों के मध्य विधि-विधान से कलश की स्थापना की।

माँ आदिशक्ति से प्रार्थना है कि संपूर्ण जगत का कल्याण करें।

जय माता दी!

Want your business to be the top-listed Government Service in Gorakhpur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Gorakhpur
WWW