29/09/2026
नाइलिट गोरखपुर द्वारा NDU कार्यक्रमों के विद्यार्थियों हेतु उभरती हुई तकनीकों पर विशेष Expert Sessions का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के श्री अनुराग कुमार,प्रभारी निदेशक द्वारा आमंत्रित विशेषज्ञ को पुष्प गुच्छ एवं उपहार देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में Prof. Mayank Aggarwal, Dean, Faculty of Engineering & Technology, Gurukula Kangri (Deemed to be University), Haridwar ने विद्यार्थियों को “Exploring Blockchain: Hands-on Training with Remix IDE” तथा “Understanding and Using AI Tools” जैसे महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों को Blockchain एवं Artificial Intelligence (AI) जैसी उभरती तकनीकों की मूल अवधारणाओं, उपयोगिता तथा व्यावहारिक अनुप्रयोगों से परिचित कराया गया। इस विशेषज्ञ सत्र ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को समझने और उनके व्यावहारिक उपयोग की दिशा में ज्ञान एवं कौशल विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।